लाइव न्यूज़ :

संयुक्त राष्ट्र में टीकों की असमानताका मुद्दा उठाएंगे अफ्रीकी नेता

By भाषा | Updated: September 23, 2021 20:05 IST

Open in App

न्यूयॉर्क, 23 सितंबर (एपी) कोविड-19 रोधी टीका वितरण में असमानता का मुद्दा बृहस्पतिवार को संयुक्त राष्ट्र की वार्षिक बैठक में तब जोरशोर से उठाए जाने की पूरी उम्मीद है जब कई अफ्रीकी देशों के नेता अपनी बात रखने के लिये मंच पर पहुंचेंगे। इन अफ्रीकी देशों तक फिलहाल कोविड-19 रोधी टीकों की पहुंच बहुत सीमित है या है ही नहीं।

पहले से ही, नेताओं के भाषणों में कोरोनोवायरस महामारी को रोकने के संघर्ष को प्रमुखता से रेखांकित किया गया है। वार्षिक भाषण देने वाले देशों में जिम्बाब्वे, युगांडा और दक्षिण अफ्रीका शामिल हैं।

अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडन ने बुधवार को घोषणा की कि अमेरिका फाइजर के कोविड-19 रोधी टीकों की अपनी खरीद को दुनिया के साथ साझा करने के लिए दोगुना कर एक अरब करेगा और उसका लक्ष्य अगले वर्ष के भीतर वैश्विक आबादी के 70 प्रतिशत के टीकाकरण का है।

नॉर्वे की प्रधानमंत्री एर्ना सोलबर्ग ने बुधवार को एक पूर्वरिकॉर्डेड भाषण में कहा, “अफ्रीका में 20 में से एक व्यक्ति का पूर्ण टीकाकरण हुआ है जबकि यूरोप में दो में से एक व्यक्ति का पूर्ण टीकाकरण हो चुका है। यह असमानता स्पष्ट रूप से अनुचित है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटRCB ने LSG को 5 विकेट से हराया, कोहली की पारी ने पलटा मैच!

कारोबारअनिल अंबानी के करीबी अमिताभ झुनझुनवाला और अमित बापना अरेस्ट, ईडी एक्शन

क्रिकेटकोहली के पास ऑरेंज कैप?, 8 अंक के साथ नंबर-1 आरसीबी, 5वें मैच में एलएसजी को 5 विकेट से हराया?

भारतकान खोल के सुन लो?, भारत की भूमि पर कोई माई का लाल बाबरी मस्जिद नहीं बना पाएगा?, बंगाल चुनाव से पहले अमित शाह की बड़ी चेतावनी, वीडियो

क्राइम अलर्टकोच से उतरने के बाद खड़े थे नीचे, 2 ट्रेन के बीच फंसे और कटकर 5 की मौत

विश्व अधिक खबरें

विश्वहोर्मुज स्ट्रेट हमेशा के लिए खोल रहा हूं, चीन बहुत खुश?, अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने कहा-शी मुझे गले लगाएंगे, ईरान को हथियार न देने पर सहमत

विश्वतो ईरान को दोबारा खड़े होने में 20 साल लगेंगे?, अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने कहा-यदि वह अभी पीछे हट जाएं तो...

विश्वIran-US-Israel: जल्द खत्म होने वाला है युद्ध! ट्रंप ने बातों ही बातों में दिया संकेत, तेहराना के साथ समझौता करने का किया दावा

विश्वजब भविष्य बता सकता है एआई तो हम क्यों नहीं रोक पाते तबाही ?

विश्वबांग्लादेश से रिश्तों में हसीना फैक्टर की बाधा