लाइव न्यूज़ :

VIDEO: शपथ ग्रहण समारोह के दौरान राष्ट्रपति भवन में दिखा जानवर, सोशल मीडिया पर यूजर्स लगा रहे अनुमान

By आकाश चौरसिया | Updated: June 10, 2024 15:22 IST

रविवार को नरेंद्र मोदी के शपथ ग्रहण समारोह में अचानक से दिखा एक जानवर, जिसे लेकर सोशल मीडिया पर यूजर्स अपने-अपने तरीके से अनुमान लगा रहे हैं, कोई कह रहा है ये बिल्ली, तो कोई कह रहा चिता, आइए जानते है आखिर ये है क्या..

Open in App
ठळक मुद्देनरेंद्र मोदी के शपथ ग्रहण समारोह में दिखा एक संदिग्ध जानवर जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहाइसे लेकर लोग अपने-अपने तरीके से कयास लगा रहे हैं

नई दिल्ली: राष्ट्रपति भवन से एक वीडियो सामने आ रहा है, जिसमें नरेंद्र मोदी (Narendra Modi) के तीसरी बार संपन्न हुए शपथ ग्रहण समारोह के दौरान एक संदिग्ध जानवर (Animal) को देखा गया। इसे लेकर अब वीडियो सोशल मीडिया पर लगातार वायरल हो रहा है। हालांकि, अच्छी बात ये रही कि इस जानवर ने किसी पर हमला नहीं किया, क्योंकि इस प्रोग्राम में करीब 8,000 गेस्ट शामिल हुए, जिसमें उद्योगपति, फिल्मी जगत के सितारे और विदेश के राष्ट्राध्यक्ष भी पहुंचे थे। 

यह नजारा तब देखा गया, जब भाजपा सांसद दुर्गा दास मंत्री पद की शपथ लेने पहुंचे, वो उस दौरान मंत्री पद के लिए हस्ताक्षर कर रहे थे, फिर ये प्रक्रिया पूरी होने के बाद देश की राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू का वो धन्यवाद करने के लिए उठते हैं, तभी एक जानवर को सामने से वीडियो में देखा गया।    

अब सोशल मीडिया पर कई यूजर्स अपने-अपने तरीके से इस बात को लेकर अनुमान लगा रहे हैं, कोई इसे कह रहा है 'तेंदुआ', तो कोई एक साधारण 'बिल्ली' और तो और कोई इसे 'कुत्ता' बोल रहा है। वीडियो क्लिप को व्यापक सिद्धांतों के साथ व्यापक रूप से साझा किया गया था कि किस जानवर को राष्ट्रपति महल में लापरवाही से घूमते देखा गया था। 

 

सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म 'एक्स' पर एक यूजर ने कहा, "माओ, क्या यह संपादित है या क्या? किसी ने इस पर ध्यान कैसे नहीं दिया। यह एक बड़ी बिल्ली की तरह लग रहा है।" एक अन्य ने टिप्पणी कर कहा, "पूंछ और चाल से ऐसा लगता है कि यह कोई बहुत बड़ा तेंदुआ है। लोग वास्तव में भाग्यशाली थे कि यह शांतिपूर्वक गुजर गया।"

सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर एक तीसरे उपयोगकर्ता ने कहा, "आप इसे यहां भी पहले 5 सेकंड में देख सकते हैं, शायद यह एक पालतू बिल्ली है।"

टॅग्स :राष्ट्रपति भवननरेन्द्र मोदी शपथ ग्रहण समारोहनरेंद्र मोदीBJP
Open in App

संबंधित खबरें

विश्वPM मोदी और ट्रंप के बीच 40 मिनट तक फ़ोन पर बातचीत हुई, होर्मुज़ की नाकेबंदी के मुद्दे पर हुई चर्चा

भारतSamrat Chaudhary oath ceremony: सम्राट चौधरी मंत्रिमंडल में कौन होंगे शामिल?, देखिए संभावित मंत्री की पूरी सूची?

भारत'PM मोदी देशद्रोही हैं, US व्यापार सौदे में भारत को बेच दिया': राहुल गांधी ने दोहराया अपना दावा

भारतलालू पाठशाला से सियासी ककहरा?, सम्राट चौधरी पर तेजस्वी यादव ने कहा-बिहार की राजनीति लालू यादव के इर्द-गिर्द ही घूमती रहेगी, वीडियो

भारतSamrat Chaudhary oath ceremony: सम्राट चौधरी कल सुबह 11 बजे बिहार के मुख्यमंत्री के तौर पर लेंगे शपथ

ज़रा हटके अधिक खबरें

भारतकेंद्र ने लोकसभा सीटों की संख्या 543 से बढ़ाकर 850 करने का प्रस्ताव दिया, बिल 16 अप्रैल को संसद में किया जाएगा

भारतनोएडा में श्रमिकों के उग्र प्रदर्शन को मुख्यमंत्री योगी ने गंभीरता से लिया, सरकार बढ़ाएगी 4 लाख आउटसोर्स कर्मियों का मानदेय

भारत'जो लोग मुख्यमंत्री बन रहे हैं, उनके सर्टिफिकेट की भी जांच होनी चाहिए': बिहार के भावी मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी के शैक्षणिक योग्यता और डिग्री पर तेजस्वी यादव ने उठाया सवाल

भारतबिहार की जनता की सेवा, विश्वास और सपनों को साकार करने का पवित्र अवसर?, सम्राट चौधरी ने कहा- मेरे लिए पद नहीं अवसर, वीडियो

भारतBihar New CM: सम्राट चौधरी ने विधायक दल का नेता चुने जाने के बाद क्या कहा?