लाइव न्यूज़ :

महिला ने बेटी की याद में स्कूल को दान की 4 करोड़ रुपये की जमीन, इस जज्बे की सभी कर रहे हैं तारीफ, जानिए पूरा किस्सा यहां

By आकाश चौरसिया | Updated: January 15, 2024 14:59 IST

तमिलनाडु में एक महिला ने बेटी की याद में स्कूल के विस्तार के लिए अपनी जमीन दान दे दी है। इस जमीन की बाजार कीमत करीब 4 करोड़ रुपये है, लेकिन आधिकारियों का मानना है कि इसकी असल कीमत इससे भी ज्यादा है।

Open in App
ठळक मुद्देमहिला ने बेटी की याद में दान की अपनी जमीन स्कूल के विस्तार कराने का है मकसद जमीन की बाजार कीमत 4 करोड़ से भी ज्यादा

नई दिल्ली: तमिलनाडु की एक महिला ने बेटी की याद में सरकारी स्कूल के विस्तार के लिए 4 करोड़ रुपये की जमीन दान में दे दी। पूरनम, जिन्हें आई अम्माल के नाम से भी जाना जाता है, वो चाहती हैं कि स्कूल का नाम उनकी बेटी के नाम पर रखा जाए, जिसकी दो साल पहले मृत्यु हो गई थी। अधिकारियों का कहना है कि जमीन का मौजूदा बाजार मूल्य 7 करोड़ रुपये से अधिक है।

इसपर राज्य के मुखिया और डीएमके प्रमुख एमके स्टालिन ने पूरनम की तारीफ की और कहा कि उन्हें गणतंत्र दिवस के मौके पर खास तौर पर इस बड़े कदम के लिए सम्मानित किया जाएगा।  

एक्स पर स्टालिन ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म 'एक्स' पर आगे कहा कि आई अम्माल के इस योगदान हजारो बच्चों को फायदा मिलेगा। आई अम्माल को तमिल समुदाय की प्रतीक हैं, क्योंकि उन्होंने शिक्षा के मूल्यों और शिक्षण की सर्वोच्च गुण को समझा और उसके लिए इतना बड़ा योगदान दिया। 

वहीं, एक्स पर वीडियो के जरिए मदुरै से सांसद एसयू वेंकटेसन ने आई से बैंक में जाकर मुलाकात की। इसका वीडियो उन्होंने एक्स पर भी साझा किया। तमिलनाडु शिक्षा मंत्री अंबिल महेश पोय्यामोझी ने कहा कि वह 29 जनवरी को मदुरै में अभिभावक शिक्षक संघ के क्षेत्रीय सम्मेलन में उन्हें सम्मानित करेंगे। 

टॅग्स :Tamil Nadudmkकांग्रेसएमके स्टालिनAIADMKMK Stalin
Open in App

संबंधित खबरें

भारतक्या बीजेपी में शामिल होंगे रेवंत रेड्डी? तेलंगाना सीएम को लेकर निज़ामाबाद के सांसद धर्मपुरी के बयान ने मचाई सनसनीखेज

भारतकौन थे भुवन चंद्र खंडूरी?, देहरादून में निधन

भारतकेरल सीएम सतीशन का पहला आदेश: महिलाओं के लिए मुफ़्त बस यात्रा, आशा कार्यकर्ताओं के मानदेय में ₹3,000 की बढ़ोतरी

भारतसीएम डॉ. मोहन ने लिया मंत्रियों से एक-एक काम का हिसाब, जानें सरकार-संगठन के बीच क्या हुई बात?

भारतकौन हैं वडास्सेरी दामोदर मेनन सतीशन?, परावुर सीट से 2006, 2011, 2016, 2021 और 2026 में जीत हासिल की?

ज़रा हटके अधिक खबरें

ज़रा हटकेहेमा मालिनी ई-ऑटो से पहुंचीं मीटिंग में, हूटर बजाते हुए निकला ऑटो, वीडियो वायरल

ज़रा हटके'मोदी जी आप टेंशन मत लो… हम सिर्फ नानी के घर जाते हैं', PM मोदी की अपील पर बच्ची का वीडियो वायरल

ज़रा हटकेजब शादी बनी सामाजिक बदलाव का मंच: बड़वानी के गांव में 3‑डी मुक्त विवाह ने दी नई दिशा

ज़रा हटकेप्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की ईंधन बचाने की अपील, जम्मू में घोड़ा-तांगे दौड़ाने लगे लोग, वीडियो

ज़रा हटकेकॉर्बेट राष्ट्रीय उद्यानः हथिनी ने स्वस्थ जुड़वां शावकों को जन्म दिया?, बेहद दुर्लभ घटना मान रहे वन्यजीव विशेषज्ञ, वीडियो