लाइव न्यूज़ :

पत्रकार ने सीएम रमन सिंह और बीजेपी पर उत्पीड़न का आरोप लगाकार खाया ज़हर, वीडियो हो रहा है वायरल

By ऐश्वर्य अवस्थी | Updated: October 6, 2018 13:36 IST

दैनिक स्‍याही नाम के अखबार के पत्रकार सौरभ अगरवाल ने गुरुवार (4 अक्टूबर) को मुख्‍यमंत्री रमन सिंह और बीजेपी के नेता विजय अगरवाल पर प्रताड़ना का आरोप लगाते हुए जहर खा लिया। 

Open in App

छत्‍तीसगढ़ के पत्रकार सौरभ अग्रवाल ने हाल ही में जहर खा लिया है।  दैनिक स्‍याही नाम के अखबार के पत्रकार सौरभ अगरवाल ने गुरुवार (4 अक्टूबर) को मुख्‍यमंत्री रमन सिंह और बीजेपी के नेता विजय अगरवाल पर प्रताड़ना का आरोप लगाते हुए जहर खा लिया। 

 वहीं, फिलहाल पत्रकार की स्थिति गंभीर बताई जा रही है। सौरभ का एक वीडियो भी वायरल हो जहर खाने के पहले का बताया जा रहा है।  सौरभ ने एक वीडियो में अपना बयान दर्ज करवा के उसे सोशल मीडिया पर पोस्‍ट कर दिया।

 इस वीडियो में भी वह बार बार खुद पर बिना किसी कारण के होने वाली एफआईआर की बात करते नजर आ रहे हैं।  साथ ही उन्होंने वीडियो के जरिए सभी का नाम लेते हुए आरोप लगाए हैं। उन्होंने कहा है कि उन्होंने सभी के खिलाफ केवल सच लिखा है इसलिए बार बार मेरे खिलाफ एफआईआर दर्ज की गई है। साथ ही वह कहते नजर आते हैं मैं क्या करूं, ये रमन सिंह का बोलबाला है ये बीजेपी का बोलबाला है। 

वहीं, नेशनल हेराल्‍ड की खबर के मुताबिक सौरभ के दोस्‍त ने बताया है कि उस पर पैसा वसूली का आरोप लगाकर बीजेपी के नेता विजय अग्रवाल और उनके समर्थकों ने उसके खिलाफ चार एफआइआर दर्ज करवा दी। वे जमानत पर बाहर आए तो उनके खिलाफ फिर से मुकदमा दर्ज करवा दिया गया। फिलहाल इस पूरे प्रकरण पर बीजेपी की ओर से कोई भी अभी तक बयान नहीं आया है। 

टॅग्स :अजब गजबरमन सिंहभारतीय जनता पार्टी (बीजेपी)छत्तीसगढ़
Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेVIRAL: बुलडोजर पर सवार होकर पहुंची विधायक, वायरल हुआ अनोखा अंदाज

ज़रा हटकेVIRAL: गुब्बारे और बांसुरी बेचता है, लेकिन हुनर स्टेज लायक है! वायरल वीडियो

ज़रा हटकेIPL मैच में 20 रुपये का एक गिलास पानी! लखनऊ स्टेडियम में बवाल क्यों मचा?

ज़रा हटकेViral Video: बाइक को पेट्रोल से नहलाता दिखा इंफ्लूएंसर, लोगों का फूटा गुस्सा

ज़रा हटकेDulhe Ka Dance: ‘तेरे संग यारा’ पर दूल्हे ने किया ऐसा डांस, दुल्हन रो पड़ी…

ज़रा हटके अधिक खबरें

क्राइम अलर्टबिहार के मोतिहारी जिले में जहरीली शराब कांड में मरने वालों की संख्या हुई 10, कई लोगों की स्थिति अभी भी गंभीर

क्राइम अलर्टबिहार की राजधानी पटना से सटे खगौल में अपराधियों ने खुद को कस्टम अधिकारी बताकर स्वर्ण व्यापारियों से लूटा 16 किग्रा सोना

ज़रा हटकेमेरठ के रिटायर्ड जज ने ढोल-नगाड़ों के साथ मनाया बेटी के तलाक़ का जश्न, परिवार ने किया भव्य स्वागत | Video

क्राइम अलर्टयूपी के मदरसे में शिक्षकों ने 10 साल के बच्चे को पीटा, एक ने उसे पकड़कर रखा, दूसरे ने डंडे से मारा, VIDEO

क्राइम अलर्टMotihari News: बिहार पुलिस ने मदरसे में की छापेमारी, पीएफआई से सांठगांठ का संदेह