लाइव न्यूज़ :

IndiGo Crisis: बेंगलुरु और हैदराबाद में आज भी इंडिगो की उड़ाने रद्द, 180 के करीब फ्लाइट्स कैंसिल

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: December 9, 2025 11:20 IST

IndiGo Crisis: मौजूदा संकट के कारण इंडिगो को मौजूदा शीतकालीन शेड्यूल में कई रूटों पर नुकसान उठाना पड़ सकता है। केंद्रीय नागरिक उड्डयन मंत्री ने कहा कि सरकार जुर्माने के तौर पर एयरलाइन के स्लॉट आवंटन में "निश्चित रूप से" कटौती करेगी।

Open in App

IndiGo Crisis:  इंडिगो की उड़ानों में व्यवधान आठवें दिन भी जारी रहा और विमानन कंपनी ने मंगलवार को बेंगलुरु तथा हैदराबाद से करीब 180 उड़ानें रद्द कर दीं। सूत्रों ने यह जानकारी दी। सूत्रों ने कहा, ‘‘इंडिगो मंगलवार को हैदराबाद आने-जाने वाली 58 उड़ानों का संचालन नहीं करेगा, जिसमें से पहुंचने वाली 14 और रवाना होने वाली 44 उड़ानें हैं।’’ उन्होंने बताया कि बेंगलुरु हवाई अड्डे पर रद्द की गई उड़ानों की संख्या 121 है, जिनमें से पहुंचने वाली 58 और रवाना होने वाली 63 उड़ानें हैं।

इस बीच, कुछ मार्गों पर शीतकालीन कार्यक्रम की इंडिगो की उड़ान अन्य घरेलू विमानन को दी जाने की संभावना है, क्योंकि केंद्रीय नागरिक उड्डयन मंत्री के राममोहन नायडू ने कहा है कि सरकार इंडिगो के ‘स्लॉट’ में ‘‘निश्चित रूप से’’ कटौती करेगी। राहुल भाटिया द्वारा नियंत्रित विमानन कंपनी 90 से अधिक घरेलू स्थलों और 40 से अधिक विदेशी स्थलों से प्रतिदिन 2,200 से अधिक उड़ानें संचालित करती है।

नायडू ने सोमवार को दूरदर्शन समाचार चैनल से कहा, ‘‘हम निश्चित रूप से इंडिगो के (शीतकालीन) कार्यक्रम में कटौती करेंगे। इस संबंध में आदेश जारी किया जाएगा। वे उन (कटौती किए गए) मार्गों पर उड़ान नहीं भर पाएंगे और यह विमानन कंपनी पर एक तरह का जुर्माना होगा।’’

उन्होंने कहा कि इंडिगो के शीतकालीन उड़ान कार्यक्रम (शेड्यूल) में कटौती करने के बाद उन्हें दूसरी विमानन कंपनियों को आवंटित कर दिया जाएगा। गुरुग्राम स्थित विमानन कंपनी भारत की कुल घरेलू उड़ानों का 65 प्रतिशत से अधिक हिस्सा संभालती है और इसने सोमवार को छह हवाई अड्डों से 560 से अधिक उड़ानें रद्द कर दीं।

टॅग्स :Indigo Airlinesबेंगलुरुहैदराबादhyderabad
Open in App

संबंधित खबरें

भारतकेंद्रीय मंत्री बंदी संजय के बेटे को 14 दिन की न्यायिक हिरासत में भेजा गया, पोक्सो एक्ट के तहत गिरफ्तार; जानें पूरा मामला

भारतPOCSO मामले में लुकआउट नोटिस के बाद बंदी संजय कुमार के बेटे बंदी साईं भागीरथ ने किया सरेंडर

कारोबारमुंबई और बेंगलुरु के बीच सप्ताह में 2 दिन चलने वाली नई मेल एक्सप्रेस ट्रेन?, 17 एलएचबी कोच होंगे, जानिए टाइमटेबल और किराया

ज़रा हटकेविवाह नहीं कराओगे तो जान दूंगा?, शादी टूटने से नाराज, मोबाइल टावर पर चढ़ा मंटू कुमार, आत्महत्या की धमकी, 4 घंटे तक चले हाईवोल्टेज ड्रामे के बाद पुलिस ने नीचे उतरा

भारत‘पेट्रोल, गैस और डीज़ल का इस्तेमाल बहुत संयम से करें’: पश्चिम एशिया तेल संकट के बीच मोदी का संदेश

भारत अधिक खबरें

भारत'भारत अब नक्सल-मुक्त है': अमित शाह ने छत्तीसगढ़ में उग्रवाद के खात्मे की घोषणा की

भारतMadhya Pradesh: खेलते‑खेलते कार में बंद 4 साल की बच्ची की मौत, दो घंटे तक किसी ने नहीं देखा

भारतमुंबई और अहमदाबाद के बीच भारत की पहली बुलेट ट्रेन की पहली झलक सामने आई

भारतमहाराष्ट्र के पालघर में शादी के परिवार को ले जा रहे एक ट्रक की दूसरे ट्रक से टक्कर, 12 की मौत, 20 से ज़्यादा घायल

भारतरांची के बिरसा मुंडा केंद्रीय कारागार में महिला कैदी का किया गया यौन शोषण, हुई गर्भवती, कराया गया गर्भपात! नेता प्रतिपक्ष बाबूलाल मरांडी ने मुख्यमंत्री को लिखा पत्र