लाइव न्यूज़ :

पुडुचेरी की NDA सरकार से सीख ले द्रमुक सरकार?, टीवीके प्रमुख विजय बोले- 2026 तमिलनाडु विधानसभा चुनाव से 100 प्रतिशत सबक मिलेगा

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: December 9, 2025 13:42 IST

अभिनेता से नेता बने विजय ने राज्य के दर्जे की लंबे समय से जारी मांग पर ध्यान न देने के लिए केंद्र पर भी निशाना साधा।

Open in App
ठळक मुद्देविजय ने कहा कि यद्यपि उनकी पार्टी टीवीके एक प्रतिद्वंद्वी संगठन है।द्रमुक सरकार पुडुचेरी की निष्पक्ष सरकार से सीख ले तो अच्छा होगा।

पुडुचेरीः तमिलगा वेत्री कषगम (टीवीके) प्रमुख विजय ने मंगलवार को पुडुचेरी में पहली जनसभा की और कहा कि पड़ोसी राज्य तमिलनाडु में द्रमुक (द्रविड़ मुनेत्र कषगम) सरकार को मुख्यमंत्री एन. रंगासामी के नेतृत्व वाली इस केंद्र शासित प्रदेश की सरकार से सीखना चाहिए। अभिनेता से नेता बने विजय ने राज्य के दर्जे की लंबे समय से जारी मांग पर ध्यान न देने के लिए केंद्र पर भी निशाना साधा।

अपने विशेष रूप से निर्मित प्रचार वाहन से रैली को संबोधित करते हुए विजय ने कहा कि यद्यपि उनकी पार्टी टीवीके एक प्रतिद्वंद्वी संगठन है लेकिन पुडुचेरी सरकार ने रैली को पूरी सुरक्षा दी है और द्रविड़ मुनेत्र कषगम (द्रमुक) को इससे सीख लेनी चाहिए। उन्होंने कहा, ‘‘अगर तमिलनाडु की द्रमुक सरकार पुडुचेरी की निष्पक्ष सरकार से सीख ले तो अच्छा होगा।

हालांकि, वे अभी नहीं सीखेंगे।’’ विजय ने कहा, ‘‘द्रमुक सरकार को 2026 के तमिलनाडु विधानसभा चुनाव से 100 प्रतिशत सबक मिलेगा, हमारे लोग सबक सिखाएंगे।’’ विजय ने कहा कि केवल केंद्र के लिए, तमिलनाडु और पुडुचेरी अलग हैं। उन्होंने कहा, ‘‘हम लोग एक हैं।’’ उन्होंने कहा कि पुडुचेरी विधानसभा ने पिछले कुछ वर्षों में राज्य का दर्जा देने की मांग को लेकर 16 प्रस्ताव पारित किए हैं।

टॅग्स :Tamil Nadu Assemblyएमके स्टालिनडीएमकेdmk
Open in App

संबंधित खबरें

भारततमिलनाडु विधानसभा चुनाव में हार की पूरी जिम्मेदारी मेरी, द्रमुक अध्यक्ष स्टालिन ने कहा- समिति का गठन, 20 दिन में रिपोर्ट दीजिए?

भारतपूजा स्थलों के पास स्थित 276 दुकानें सहित 717 खुदरा शराब दुकान बंद?, मुख्यमंत्री सी जोसफ विजय ने दिया आदेश

भारतपूजा स्थलों के पास स्थित 276 दुकानें सहित 717 खुदरा शराब दुकान बंद?, मुख्यमंत्री सी जोसफ विजय ने दिया आदेश

भारतसनातन ​​को खत्म किया जाना चाहिए?, सीएम विजय के सामने उदयनिधि स्टालिन बोले, वीडियो

भारतलगातार 4 हार से टूटे माननीय?, NDA में फूट, 47 में से 30 अन्नाद्रमुक विधायक विजय को किया समर्थन?, वीडियो

भारत अधिक खबरें

भारत'भारत अब नक्सल-मुक्त है': अमित शाह ने छत्तीसगढ़ में उग्रवाद के खात्मे की घोषणा की

भारतMadhya Pradesh: खेलते‑खेलते कार में बंद 4 साल की बच्ची की मौत, दो घंटे तक किसी ने नहीं देखा

भारतमुंबई और अहमदाबाद के बीच भारत की पहली बुलेट ट्रेन की पहली झलक सामने आई

भारतमहाराष्ट्र के पालघर में शादी के परिवार को ले जा रहे एक ट्रक की दूसरे ट्रक से टक्कर, 12 की मौत, 20 से ज़्यादा घायल

भारतरांची के बिरसा मुंडा केंद्रीय कारागार में महिला कैदी का किया गया यौन शोषण, हुई गर्भवती, कराया गया गर्भपात! नेता प्रतिपक्ष बाबूलाल मरांडी ने मुख्यमंत्री को लिखा पत्र