लाइव न्यूज़ :

27,50,000 रुपये की सबसे ऊंची बोली लगाकर मर्सिडीज कार के लिए खरीदा 0001 नंबर

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: December 9, 2025 13:01 IST

परिवहन विभाग के अधिकारियों ने बताया कि ‘यूपी-16 एफएच’ श्रृंखला के आकर्षक नंबरों की ऑनलाइन नीलामी में यह नंबर दवा कंपनी ‘एम/एस अविओरियन प्राइवेट लिमिटेड’ ने हासिल किया।

Open in App
ठळक मुद्देकंपनी ने बोली जीतने के बाद पूरी रकम जमा भी करा दी है।‘0001’ नंबर का ‘बेस प्राइस’ एक लाख रुपये है, जिसके आधार पर नीलामी शुरू होती है।27,50,000 रुपये की सबसे ऊंची बोली लगाई और नंबर अपने नाम सुरक्षित कर लिया।

नोएडाः गौतमबुद्ध नगर के एक निजी प्रतिष्ठान ने मर्सिडीज कार के लिए ‘0001’ वीआईपी वाहन नंबर 27.50 लाख रुपये की रिकॉर्ड बोली लगाकर खरीदा है। परिवहन विभाग के अनुसार, उत्तर प्रदेश में किसी आकर्षक नंबर के लिए पहली बार वाहन मालिक की ओर से इतनी बड़ी राशि जमा कराई गई है। कंपनी ने बोली जीतने के बाद पूरी रकम जमा भी करा दी है।

परिवहन विभाग के अधिकारियों ने बताया कि ‘यूपी-16 एफएच’ श्रृंखला के आकर्षक नंबरों की ऑनलाइन नीलामी में यह नंबर दवा कंपनी ‘एम/एस अविओरियन प्राइवेट लिमिटेड’ ने हासिल किया। विभाग के मुताबिक, ‘0001’ नंबर का ‘बेस प्राइस’ एक लाख रुपये है, जिसके आधार पर नीलामी शुरू होती है।

विभाग ने बताया कि कंपनी ने 27,50,000 रुपये की सबसे ऊंची बोली लगाई और नंबर अपने नाम सुरक्षित कर लिया। गौतमबुद्ध नगर के सहायक क्षेत्रीय परिवहन अधिकारी (प्रशासन) नंद कुमार ने बताया कि आकर्षक नंबरों के लिए लोगों में हमेशा विशेष उत्साह रहता है और कई वाहन मालिक इन्हें पाने के लिए ऊंची बोली लगाने में भी पीछे नहीं रहते। इस बार बोली न सिर्फ सर्वाधिक रही, बल्कि पूरे पैसे जमा भी करा दिए गए।

टॅग्स :बीएमडब्ल्यूउत्तर प्रदेशनॉएडादिल्लीमर्सिडीज बेंज
Open in App

संबंधित खबरें

भारत1 अणे मार्ग से सुनहरी बाग रोड स्थित टाइप-8 श्रेणी का 9 नंबर बंगला?, बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को जेड प्लस श्रेणी की सुरक्षा

भारतलगातार तीसरी बार उपसभापति चुने गए हरिवंश नारायण सिंह?, पीएम मोदी बोले- सदन को आप पर भरोसा, साथ लेकर चलने का प्रयास, वीडियो

कारोबारधीरेंद्र शास्त्री के नेतृत्व वाली श्री बागेश्वर जन सेवा समिति और शिखर धवन फाउंडेशन ले सकेंगे विदेशी धन?, मोदी सरकार ने 38 गैर सरकारी संगठनों को एफसीआरए पंजीकरण दिया?

कारोबारअनिल अंबानी के करीबी अमिताभ झुनझुनवाला और अमित बापना अरेस्ट, ईडी एक्शन

क्राइम अलर्टकोच से उतरने के बाद खड़े थे नीचे, 2 ट्रेन के बीच फंसे और कटकर 5 की मौत

ज़रा हटके अधिक खबरें

ज़रा हटकेछात्रा 3 साल के जीएनएम कोर्स के दौरान विवाह करती है, तो नामांकन रद्द?, स्कूल प्रशासन ने परिसर की दीवारों पर चस्पा किया नोटिस

ज़रा हटकेWATCH: डीएम साहिबा कर रही थीं किसानों की मीटिंग, तभी आया लंगूर और उनकी कुर्सी पर कर लिया कब्जा, वीडियो वायरल

ज़रा हटकेTCS Nashik Case: वायरल वीडियो में पीड़ित की आपबीती, कहा- "जबरन पहनाई टोपी और नमाज के लिए बनाया दबाव"

ज़रा हटकेकंगना रनौत बोलीं "अगर रोमांस होता तो बच्चे भी होते", चिराग पासवान पर दिया रिएक्शन

ज़रा हटकेVIRAL VIDEO: नशे में सड़क पर पड़े दारोगा, वीडियो वायरल होते ही सस्पेंशन