लाइव न्यूज़ :

मुंबई और ठाणे में गठबंधन, सीएम देवेंद्र फडणवीस और उपमुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे का फैसला

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: December 9, 2025 14:25 IST

Maharashtra Municipal Elections: नागपुर में भाजपा नेता चंद्रशेखर बावनकुले और रवींद्र चव्हाण की उपस्थिति में हुई बैठक में इस बात पर भी सहमति बनी कि भाजपा और शिवसेना एक-दूसरे के नेताओं व कार्यकर्ताओं को अपने पाले में नहीं लाएंगी।

Open in App
ठळक मुद्देमहानगर पालिका चुनावों की तारीखों की घोषणा होनी अभी बाकी है।नागपुर में राज्य विधानमंडल का शीतकालीन सत्र जारी है।दो-तीन दिनों में स्थानीय स्तर पर सीट बंटवारे को लेकर चर्चा शुरू हो जाएगी।

मुंबईः सत्तारूढ़ महायुति के घटक दल भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) और एकनाथ शिंदे के नेतृत्व वाली शिवसेना के बीच कई दिनों तक चली खींचतान के बाद दोनों दलों ने मुंबई और ठाणे सहित महाराष्ट्र में महानगर पालिकाओं का चुनाव गठबंधन के रूप में लड़ने का फैसला किया है। शिवसेना सूत्रों ने मंगलवार को यह दावा किया। सूत्रों ने बताया कि मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस और उपमुख्यमंत्री शिंदे ने सोमवार देर रात हुई बैठक में फैसला किया कि सत्तारूढ़ दल मौजूदा महायुति गठबंधन के सदस्य के रूप में ये चुनाव लड़ेंगे। महानगर पालिका चुनावों की तारीखों की घोषणा होनी अभी बाकी है।

उन्होंने बताया कि नागपुर में भाजपा नेता चंद्रशेखर बावनकुले और रवींद्र चव्हाण की उपस्थिति में हुई बैठक में इस बात पर भी सहमति बनी कि भाजपा और शिवसेना एक-दूसरे के नेताओं व कार्यकर्ताओं को अपने पाले में नहीं लाएंगी। नागपुर में राज्य विधानमंडल का शीतकालीन सत्र जारी है।

शिवसेना के एक नेता ने कहा, “दोनों दलों के नेताओं के बीच मुंबई और ठाणे सहित पूरे महाराष्ट्र में महायुति गठबंधन के रूप में मिलकर नगरपालिका चुनाव लड़ने को लेकर सकारात्मक चर्चा हुई।” एक अन्य नेता ने बताया कि अगले दो-तीन दिनों में स्थानीय स्तर पर सीट बंटवारे को लेकर चर्चा शुरू हो जाएगी।

शिंदे ने सोमवार को एक अलग बैठक में अपनी पार्टी के विधायकों और मंत्रियों से कहा कि महायुति महानगर पालिका और जिला परिषद चुनावों में एकजुट होकर लड़ेगी। सूत्रों के अनुसार, उन्होंने विधायकों व मंत्रियों को ‘गठबंधन धर्म’ का पालन करने और ऐसा कोई भी बयान देने या ऐसा कुछ भी करने से बचने की सलाह दी।

जिससे भाजपा, शिवसेना और राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (राकांपा) के महायुति गठबंधन में टकराव पैदा हो। स्थानीय निकाय चुनावों के पहले चरण में कई जगहों पर महायुति के सहयोगी एक-दूसरे के खिलाफ चुनाव लड़ रहे थे। कुछ जगहों पर प्रचार अभियान टकराव की स्थिति में तब्दील हो गया, जिससे शिंदे को भाजपा के शीर्ष नेतृत्व के समक्ष यह मुद्दा उठाना पड़ा। 

टॅग्स :महाराष्ट्रबृहन्मुंबई महानगरपालिकादेवेंद्र फड़नवीसएकनाथ शिंदे
Open in App

संबंधित खबरें

भारतनागपुर हीट वेव अलर्टः तापमान 43 डिग्री पार?, 18 अप्रैल को स्कूल, कॉलेज और कोचिंग क्लासेस बंद

क्राइम अलर्टपरतवाड़ा यौन शोषण कांडः उधारी के पैसे के फेर में उजागर सेक्स कांड, अयान की 8 लड़कियों से दोस्ती और 2 के साथ बनाए शारीरिक संबंध?, दोस्तों ने ही वायरल किए वीडियो

क्राइम अलर्ट9 अंक को शुभ मानता था ढोंगी बाबा अशोक खरात?, गाड़ी का नंबर 6453, जोड़ 18 होता और आगे 18 करने पर 9?, कई लोगों को धोखा

क्राइम अलर्टअचलपुर-परतवाड़ा यौन उत्पीड़नः हिंदू-मुस्लिम विवाद भड़काने की कोशिश?, भाजपा नेता नवनीत राणा पर अल्पसंख्यक आयोग अध्यक्ष प्यारे खान ने लगाया आरोप

क्राइम अलर्टनासिक टीसीएस मामलाः मैं गर्भवती हूं, मुझे राहत दीजिए?, 'धर्मांतरण' मामले की आरोपी निदा खान की गुहार

भारत अधिक खबरें

भारत1 अणे मार्ग से सुनहरी बाग रोड स्थित टाइप-8 श्रेणी का 9 नंबर बंगला?, बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को जेड प्लस श्रेणी की सुरक्षा

भारतइलाहाबाद हाई कोर्ट ने राहुल गांधी के खिलाफ FIR दर्ज करने का दिया आदेश, जानें क्या है पूरा मामला?

भारतहमको साइन करने नहीं आता, इस लायक नहीं?, विधायक अनंत सिंह ने मंत्री बनने के सवाल पर बोले

भारतअपने ही सांसदों के सामने खुद को हंसी पात्र बने राहुल गांधी, चिराग पासवान बोले-लोकतंत्र में विपक्ष की अहम भूमिका होती, पता नहीं क्या बोल रहे, वीडियो

भारतTTAADC Election Results: कुल 28 सीट, टिपरा मोथा पार्टी को 24 और बीजेपी को 4 सीट?, 0 पर ढेर सीपीआई, कांग्रेस, आईपीएफटी?