लाइव न्यूज़ :

MDC 2025 results: 25 सीट पर चुनाव, सतारूढ़ जेडपीएम को झटका, एमएनएफ ने 4 सीट पर जीत दर्ज की, देखिए कांग्रेस और भाजपा का हाल

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: December 9, 2025 12:18 IST

MDC 2025 results:सत्तारूढ़ जोरम पीपुल्स मूवमेंट (जेडपीएम) ने सभी 25 सीट पर उम्मीदवार उतारे थे, लेकिन अब तक वह केवल एक सीट जीत पाई है।

Open in App
ठळक मुद्देMDC 2025 results:भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने 10 सीट पर उम्मीदवार उतारे थे तथा 1 सीट हासिल कर ली है।MDC 2025 results:लॉन्गतलाई में मतगणना जारी है और अभी तक किसी अप्रिय घटना की खबर नहीं है। MDC 2025 results: 84 प्रतिशत मतदान हुआ था। 11 निर्दलीय उम्मीदवारों सहित कुल 80 उम्मीदवार मैदान में थे।

आइजोलः मिजोरम की मुख्य विपक्षी पार्टी मिजो नेशनल फ्रंट (एमएनएफ) ने लाई स्वायत्त जिला परिषद (एलएडीसी) के चुनावों में मंगलवार को शुरुआती मतगणना में बढ़त बना ली है। अधिकारियों ने यह जानकारी दी। अधिकारियों ने बताया कि एमएनएफ ने 20 सीट पर चुनाव लड़ा, जिनमें से उसने चार सीट जीत ली है और कांग्रेस ने 14 सीट पर चुनाव लड़ा था जिनमें से उसने दो सीट जीत ली है। अधिकारियों ने बताया कि सत्तारूढ़ जोरम पीपुल्स मूवमेंट (जेडपीएम) ने सभी 25 सीट पर उम्मीदवार उतारे थे, लेकिन अब तक वह केवल एक सीट जीत पाई है।

जबकि भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने 10 सीट पर उम्मीदवार उतारे थे तथा उसने एक सीट हासिल कर ली है। उन्होंने बताया कि लॉन्गतलाई में मतगणना जारी है और अभी तक किसी अप्रिय घटना की खबर नहीं है। एलएडीसी के तीन दिसंबर को हुए चुनावों में लगभग 84 प्रतिशत मतदान हुआ था। 11 निर्दलीय उम्मीदवारों सहित कुल 80 उम्मीदवार मैदान में थे।

एलएडीसी के 2020 में हुए पिछले चुनावों में तत्कालीन सत्तारूढ़ एमएनएफ ने 20 सीट जीती थीं, जबकि भाजपा एवं कांग्रेस को एक-एक सीट मिली थी और तीन निर्दलीय उम्मीदवार भी चुने गए थे। लाई स्वायत्त जिला परिषद की स्थापना 1972 में संविधान की छठी अनुसूची के तहत लाई जनजाति के लोगों के लिए की गई थी। इसके 25 निर्वाचित सदस्य और चार मनोनीत सदस्य हैं।

टॅग्स :मिज़ो नेशनल फ्रंटमिज़ोरम चुनावMizoram Government
Open in App

संबंधित खबरें

भारतAizawl Municipal Corporation Election Results: जेडपीएम ने 6 वार्ड जीते और 3 पर आगे, मतगणना जारी

क्राइम अलर्टसवाल है सभी वहां कर क्या रहे थे?

भारतलाई स्वायत्त जिला परिषदः एलएडीसी में 29 सदस्य और 15 वोट से जीते एमएनएफ नेता लालसावमजुआला, विपक्ष में पड़े 9 वोट

भारतMDC 2025 results: कुल 25 सीट, एमएनएफ के खाते में 8, कांग्रेस 7, भाजपा-निर्दलीय 2-2 और सत्तारूढ़ जेडपीएम के पास 6 सीट, लाई स्वायत्त जिला परिषद चुनाव त्रिशंकु

भारतAssembly Bypolls Result Highlights: 8 सीट पर उपचुनाव, भाजपा-कांग्रेस 2-2, आप, जेएमएम, मिजो नेशनल फ्रंट और पीपुल्स डेमोक्रेटिक पार्टी को 1-1 सीट, देखिए लिस्ट

भारत अधिक खबरें

भारत'भारत अब नक्सल-मुक्त है': अमित शाह ने छत्तीसगढ़ में उग्रवाद के खात्मे की घोषणा की

भारतMadhya Pradesh: खेलते‑खेलते कार में बंद 4 साल की बच्ची की मौत, दो घंटे तक किसी ने नहीं देखा

भारतमुंबई और अहमदाबाद के बीच भारत की पहली बुलेट ट्रेन की पहली झलक सामने आई

भारतमहाराष्ट्र के पालघर में शादी के परिवार को ले जा रहे एक ट्रक की दूसरे ट्रक से टक्कर, 12 की मौत, 20 से ज़्यादा घायल

भारतरांची के बिरसा मुंडा केंद्रीय कारागार में महिला कैदी का किया गया यौन शोषण, हुई गर्भवती, कराया गया गर्भपात! नेता प्रतिपक्ष बाबूलाल मरांडी ने मुख्यमंत्री को लिखा पत्र