लाइव न्यूज़ :

बिहार जीत के शिल्पकार नीतीश कुमार?, NDA सांसदों ने पीएम मोदी को माला पहनाकर बधाई दी, देखिए वीडियो

By सतीश कुमार सिंह | Updated: December 9, 2025 13:37 IST

243 सदस्यीय बिहार विधानसभा चुनावों में राजग ने 202 सीट हासिल कीं, जिससे जद(यू) प्रमुख नीतीश कुमार के 10वीं बार मुख्यमंत्री बनने का रास्ता साफ हो गया।

Open in App
ठळक मुद्देगठबंधन सहयोगियों में भाजपा ने 89, जद(यू) ने 85 सीड पर जीत हासिल की। लोक जनशक्ति पार्टी (रामविलास) ने 19, हिंदुस्तानी आवाम मोर्चा (सेक्युलर) ने पांच और रालोमो ने चार सीट जीतीं।पीएम ने सभी एनडीए सांसदों को अपने-अपने निर्वाचन क्षेत्रों के लिए काम करने का मार्गदर्शन दिया।

नई दिल्लीः सत्तारूढ़ राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (राजग) के सभी सांसदों की मंगलवार को एक बैठक में बिहार चुनावों में शानदार जीत के लिए प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी को बधाई दी गई। केंद्रीय मंत्री राजनाथ सिंह, अमित शाह और भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) अध्यक्ष जे. पी. नड्डा संसद भवन परिसर में आयोजित राजग संसदीय दल की बैठक में मौजूद रहे। एनडीए संसदीय दल की बैठक में केंद्रीय मंत्री किरेन रिजिजू ने कहा, "बिहार चुनावों में एनडीए की जीत के लिए सभी एनडीए नेताओं ने पीएम मोदी को बधाई दी। पीएम ने सभी एनडीए सांसदों को अपने-अपने निर्वाचन क्षेत्रों के लिए काम करने का मार्गदर्शन दिया।

पीएम ने जनता के जीवन को आसान बनाने और यह सुनिश्चित करने के लिए सभी क्षेत्रों में सुधार करने पर जोर दिया कि उन्हें कोई समस्या न हो। पीएम ने कहा कि कानूनों को लोगों की मदद करनी चाहिए। उन्होंने सांसदों से युवाओं से जुड़ने का भी आग्रह किया। मैं इस मार्गदर्शन के लिए पीएम का आभार व्यक्त करता हूं। यह एनडीए संसदीय दल की बहुत अच्छी बैठक थी।"

एनडीए संसदीय दल की बैठक में केंद्रीय मंत्री किरेन रिजिजू ने कहा, "आज लोकसभा में चुनाव सुधारों पर चर्चा शुरू होगी। राज्यसभा में केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह आज वंदे मातरम पर 2 दिवसीय चर्चा का नेतृत्व करेंगे। कुछ विपक्षी सदस्यों ने कहा है कि वंदे मातरम पर चर्चा चुनाव के कारण हो रही है। ऐसा कहना गलत है।"

जनता दल-यूनाइटेड (जद-यू) नेता संजय झा और राष्ट्रीय लोक मोर्चा (रालोमो) प्रमुख उपेंद्र कुशवाहा ने प्रधानमंत्री को माला पहनाकर बधाई दी। सोमवार को बिहार के राजग नेताओं के एक प्रतिनिधिमंडल ने मोदी से मुलाकात की थी और राज्य विधानसभा चुनावों में गठबंधन की शानदार जीत के लिए उन्हें बधाई दी थी।

बैठक के दौरान प्रधानमंत्री ने राजग सांसदों से कहा कि बिहार विधानसभा चुनावों में सत्तारूढ़ गठबंधन की बड़ी जीत के बाद जनता के कल्याण के लिए और अधिक जोश के साथ काम करना होगा। उन्होंने कहा, “बड़ी जीत के साथ बड़ी जिम्मेदारी भी आती है।”

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने मंगलवार को कहा कि कानून या नियम आम लोगों की सुविधा के लिए होने चाहिए और उनकी वजह से किसी निर्दोष भारतीय को असुविधा नहीं होनी चाहिए। यहां राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (राजग) संसदीय दल की बैठक को संबोधित करते हुए मोदी ने कहा कि सुधार सिर्फ अर्थव्यवस्था में ही नहीं, बल्कि समाज के हर क्षेत्र में किए जाने चाहिए।

बैठक के बाद पत्रकारों को जानकारी देते हुए केंद्रीय संसदीय कार्य मंत्री किरेन रीजीजू ने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी ने सांसदों को ‘‘बहुत अच्छे दिशानिर्देश’’ दिए। इस बैठक में राजग के सभी सांसद शामिल हुए। रीजीजू के अनुसार, प्रधानमंत्री ने कहा कि किसी भी भारतीय नागरिक को किसी कानून या नियम की वजह से कोई परेशानी नहीं होनी चाहिए और सभी को यह सुनिश्चित करना चाहिए कि नियम-कानून आम लोगों की सुविधा एवं उनके जीवन को बेहतर बनाने के लिए हों।

केंद्रीय मंत्री ने कहा, ‘‘प्रधानमंत्री ने कहा कि कानून किसी पर बोझ नहीं, बल्कि लोगों की सुविधा के लिए होने चाहिए। नियम और कानून, व्यवस्था को बेहतर बनाने के लिए होने चाहिए, न कि लोगों को परेशान करने के लिए। ऐसा कोई कानून नहीं होना चाहिए जिससे लोगों को बेवजह की परेशान हो।’’

उन्होंने कहा कि मोदी ने राजग के सभी सांसदों से कहा कि उन्हें विकास कार्यों को तिगुनी गति से बढ़ाने और युवाओं, खेलों और अन्य गतिविधियों से जुड़ने के लिए मिलकर काम करना चाहिए। रीजीजू ने बताया कि बैठक की शुरुआत में मोदी को हाल में संपन्न बिहार चुनावों में राजग की शानदार जीत के लिए बधाई दी गई।

संसद भवन परिसर में आयोजित राजग संसदीय दल की बैठक में केंद्रीय मंत्री राजनाथ सिंह, अमित शाह और भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) अध्यक्ष जे. पी. नड्डा मौजूद रहे। जनता दल-यूनाइटेड (जद-यू) नेता संजय झा और राष्ट्रीय लोक मोर्चा (रालोमो) प्रमुख उपेंद्र कुशवाहा ने प्रधानमंत्री को माला पहनाकर बधाई दी।

सोमवार को बिहार के राजग नेताओं के एक प्रतिनिधिमंडल ने मोदी से मुलाकात की थी और राज्य विधानसभा चुनावों में गठबंधन की शानदार जीत के लिए उन्हें बधाई दी थी। बैठक के दौरान प्रधानमंत्री ने राजग सांसदों से कहा कि बिहार विधानसभा चुनावों में सत्तारूढ़ गठबंधन की बड़ी जीत के बाद जनता के कल्याण के लिए और अधिक जोश के साथ काम करना होगा।

बड़ी जीत के साथ बड़ी जिम्मेदारी भी आती है। पिछले माह हुए 243 सदस्यीय बिहार विधानसभा चुनावों में राजग ने 202 सीट हासिल कीं, जिससे जद(यू) प्रमुख नीतीश कुमार के 10वीं बार मुख्यमंत्री बनने का रास्ता साफ हो गया। गठबंधन सहयोगियों में भाजपा ने 89, जद(यू) ने 85, लोक जनशक्ति पार्टी (रामविलास) ने 19, हिंदुस्तानी आवाम मोर्चा (सेक्युलर) ने पांच और रालोमो ने चार सीट जीतीं।

टॅग्स :राष्ट्रीय रक्षा अकादमीनरेंद्र मोदीदिल्लीनीतीश कुमार
Open in App

संबंधित खबरें

भारतप्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा, इस बार भाजपा सरकार पक्की है...

भारत"आत्मसमर्पण करो वरना बख्शा नहीं जाएगा", बंगाल में PM मोदी ने दी TMC को 'अंतिम चेतावनी'

भारतमहिलाओं के लिए पीएम का संदेश, कोटा बिल की हार पर विपक्ष को लताड़ा, माताओं और बेटियों से मांगी माफी

भारतबिहार में सम्राट सरकार 24 अप्रैल को विधानसभा में साबित करेगी बहुमत, बुलाया गया एक दिवसीय विशेष सत्र

भारतलोकसभा में महिला आरक्षण बिल की असफलता के एक दिन बाद, पीएम मोदी रात 8:30 बजे राष्ट्र को करेंगे संबोधित

भारत अधिक खबरें

भारतलाल आतंक का ऐसे हुआ अंत

भारतNoida Labour Protest: नोएडा में हिंसक विरोध प्रदर्शन का मास्टरमाइंड गिरफ्तार, यूपी STF ने तमिलनाडु से दबोचा

भारतNashik TCS Case: मामले में आया नया मोड़, आरोपी निदा खान का प्रेग्नेंसी ट्रीटमेंट और मेडिकल लीव लेटर जांच के दायरे में

भारत'कोई ताकत कमल खिलने से नहीं...,' पश्चिम बंगाल में दहाड़े सीएम डॉ. मोहन, कुछ ऐसा रहा माहौल

भारतयूपी में उत्पाती बंदरों का होगा एनकाउंटर! प्रधान मुख्य वन संरक्षक सुनील चौधरी ने दिए निर्देश