लाइव न्यूज़ :

सिंध प्रांतः हिंदू महिला और नाबालिग बेटी का अपहरण, 3 हथियारबंद शख्स ने घर से बाहर निकलते ही जबरन सफेद कार में बैठाया और...

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: December 9, 2025 16:13 IST

Sindh Province: सिंध प्रांत में हिंदू समुदाय के नागरिक अधिकार कार्यकर्ता शिवा काची ने कहा कि महिला और उनकी नाबालिग बेटी अब भी लापता हैं।

Open in App
ठळक मुद्देपरिवार को डर है कि उन्हें जबरन इस्लाम कुबूल कराया जाएगा।अपहरणकर्ताओं में से किसी एक से उसकी शादी कर दी जाएगी। हथियारबंद लोगों ने हिंदू मां. बेटी का अपहरण किया।

कराचीः पाकिस्तान के सिंध प्रांत में एक हिंदू महिला और उसकी नाबालिग बेटी को अज्ञात बंदूकधारियों ने कथित तौर पर अगवा कर लिया। अधिकारियों ने यह जानकारी दी। यह घटना शनिवार को कराची के शेरशाह स्थित सिंधी मोहल्ले में घटी। परिवार द्वारा दी गई प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, महिला को तीन हथियारबंद व्यक्तियों ने घर से बाहर निकलते ही जबरन एक सफेद कार में बैठा लिया। इस मामले से स्थानीय समुदाय में भय और चिंता व्याप्त हो गई है। सिंध प्रांत में हिंदू समुदाय के नागरिक अधिकार कार्यकर्ता शिवा काची ने कहा कि रानी और उनकी नाबालिग बेटी अब भी लापता हैं।

उनके परिवार को डर है कि उन्हें जबरन इस्लाम कुबूल कराया जाएगा और फिर अपहरणकर्ताओं में से किसी एक से उसकी शादी कर दी जाएगी। उन्होंने कहा, "हमने प्राथमिकी दर्ज करवा दी है लेकिन जिस तरह से तीन अज्ञात हथियारबंद लोगों ने हिंदू मां. बेटी का अपहरण किया, वह बेहद चिंताजनक स्थिति है।" काची ने वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों से अपील की कि वे इस पर ध्यान दें और कार्रवाई करें।

प्रांत में हिंदू लड़कियों और महिलाओं का अक्सर अपहरण किया जा रहा है और उन्हें जबरन इस्लाम स्वीकार कराया जा रहा है और फिर उनकी शादी मुस्लिम पुरुषों से कर दी जाती है, जो ज्यादातर मामलों में उनसे उम्र में काफी बड़े होते हैं। सिंध के मीरपुरखास में अपना कार्यालय चलाने वाले काची ने कहा कि उन्हें स्वयं ऐसे समूहों से जान से मारने की धमकियां मिल रही हैं जो हिंदू लड़कियों का अपहरण करने और जबरन धर्म परिवर्तन कराने के अपराध में संलिप्त हैं। इनमें ज्यादातर गरीब परिवारों की लड़कियां होती हैं।

उन्होंने कहा, “मुझे फोन पर जान से मारने की धमकियां मिली हैं और मुझे अपनी जान का खतरा है लेकिन मैंने पुलिस को मामले की सूचना दे दी है और सुरक्षा की मांग की है।” इस बीच, एक अन्य मामले में, सिंध प्रांत के उमरकोट शहर में हथियारबंद लोगों ने एक हिंदू लड़की का अपहरण करने की कोशिश की जिसकी हाल में शादी हुई थी।

भागवी अपने पति के साथ अपने माता-पिता से मिलने घर जा रही थी तभी हथियारबंद बदमाशों ने उसका अपहरण करने की कोशिश की। हालांकि, आसपास के लोगों के दखल देने से हथियारबंद बदमाश अपने मंसूबे में कामयाब नहीं हो पाए।

टॅग्स :पाकिस्तानPakistan Armyआतंकवादीहिन्दू धर्म
Open in App

संबंधित खबरें

पूजा पाठUpcoming Hindu Festivals List: अप्रैल 2026 में 6 बड़े त्योहार, ये तारीखें नोट कर लें वरना पछताएंगे

पूजा पाठAkshaya Tritiya 2026: सोना खरीदने के पैसे नहीं हैं, अक्षय तृतीया पर खरीदें ये 7 चीजें बदल देंगी किस्मत!

क्राइम अलर्टअचलपुर-परतवाड़ा यौन उत्पीड़नः हिंदू-मुस्लिम विवाद भड़काने की कोशिश?, भाजपा नेता नवनीत राणा पर अल्पसंख्यक आयोग अध्यक्ष प्यारे खान ने लगाया आरोप

विश्वहोर्मुज जलडमरूमध्य को जल्द से जल्द आजाद करो?, पश्चिम एशिया में जारी संघर्ष के बीच संयुक्त राष्ट्र महासभा में हरीश पर्वतनेनी ने कहा

विश्व26/11 मुंबई हमले के मास्टरमाइंड हाफ़िज़ सईद का करीबी अमीर हमज़ा 'धुरंधर-स्टाइल' की गोलीबारी में गंभीर रूप से घायल, VIDEO

विश्व अधिक खबरें

विश्वX Down: मस्क का 'X' हुआ ठप, हजारों यूजर्स ने की लॉगिन और फीड में दिक्कत की शिकायत

विश्वक्या ईरान की नौसेना वाकई खत्म हो गई? डोनाल्ड ट्रंप के दावे ने बढ़ाई हलचल बोले, "जीत हमारे करीब है"

विश्वआर्टेमिस-2 : चांद पर नासा की नई उड़ान से जुड़े हैं कई मकसद

विश्वहाथ मिलाया, गले मिले: पाक आर्मी चीफ आसिम मुनीर पहुंचे ईरान, जानें क्यों खास है यह दौरा

विश्वIsrael-Hezbollah War: हिजबुल्लाह का भीषण प्रहार, 24 घंटों में इजरायली ठिकानों पर 39 बार किया हमला