लाइव न्यूज़ :

Share Market Today: शेयर बाजार में दूसरे दिन भी गिरावट, सेंसेक्स-निफ्टी फिसला

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: December 9, 2025 11:34 IST

Share Market Today: अंतरराष्ट्रीय मानक ब्रेंट क्रूड 0.21 प्रतिशत की गिरावट के साथ 62.36 डॉलर प्रति बैरल के भाव पर रहा।

Open in App

Share Market Today: कमजोर वैश्विक संकेतों तथा विदेशी पूंजी की निरंतर निकासी के बीच मंगलवार को शुरुआती कारोबार में सेंसेक्स और निफ्टी में भारी गिरावट दर्ज की गई। अमेरिकी फेडरल रिजर्व की नीति बैठक के परिणाम से पहले निवेशक सतर्क हो गए हैं। बैठक में ब्याज दर को लेकर फैसला किया जाएगा। बीएसई सेंसेक्स शुरुआती कारोबार में 636.22 अंक या 0.75 प्रतिशत की गिरावट के साथ 84,466.47 अंक पर और एनएसई निफ्टी 193.25 अंक या 0.74 प्रतिशत फिसलकर 25,767.30 अंक पर रहा।

सेंसेक्स में शामिल 30 कंपनियों में से एशियन पेंट्स, ट्रेंट, महिंद्रा एंड महिंद्रा, टाटा स्टील, टाटा कंसल्टेंसी सर्विसेज, रिलायंस इंडस्ट्रीज, टाटा मोटर्स पैसेंजर व्हीकल्स, भारत इलेक्ट्रॉनिक्स लिमिटेड, टेक महिंद्रा, एनटीपीसी, एचसीएल टेक्नोलॉजीज, इन्फोसिस और अल्ट्राटेक सीमेंट के शेयर नुकसान में रहे। भारती एयरटेल और हिंदुस्तान यूनिलीवर के शेयर फायदे में रहे।

एशियाई बाजारों में हांगकांग का हैंग सेंग, दक्षिण कोरिया का कॉस्पी और चीन का एसएसई कम्पोजिट नकारात्मक दायरे में रहे जबकि जापान का निक्की 225 फायदे में रहा। अंतरराष्ट्रीय मानक ब्रेंट क्रूड 0.21 प्रतिशत की गिरावट के साथ 62.36 डॉलर प्रति बैरल के भाव पर रहा।

शेयर बाजार के आंकड़ों के मुताबिक, विदेशी संस्थागत निवेशक (एफआईआई) सोमवार को बिकवाल रहे थे और उन्होंने शुद्ध रूप से 655.59 करोड़ रुपये के शेयर बेचे। वहीं घरेलू संस्थागत निवेशकों (डीआईआई) ने 2,542.49 करोड़ रुपये के शेयर खरीदे।

टॅग्स :शेयर बाजारसेंसेक्सनिफ्टीNifty
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारStock Market Holiday: 14 अप्रैल को अंबेडकर जयंती की छुट्टी, निवेशक ध्यान दें, ये रहा स्टॉक मार्केट का पूरा कैलेंडर

कारोबार4,13,003.23 करोड़ रुपये की बढ़ोतरी, एचडीएफसी और आईसीआईसीआई बैंक को सबसे अधिक लाभ?, अस्थायी युद्धविराम को लेकर बाजार में हलचल

कारोबारसोने की कीमतें 3,007 रुपये बढ़कर 1.53 लाख रुपये प्रति 10 ग्राम, जानें चांदी हाल

कारोबारStock Market Holidays April 2026: ट्रेडर्स ध्यान दें! अप्रैल में इतने दिन बंद रहेगा शेयर बाजार, छुट्टियों के अनुसार ऐसे प्लान करें अपनी ट्रेडिंग स्ट्रेटजी

कारोबारIPO News: आईपीओ के बाद महत्वपूर्ण पड़ाव पर सफर, भारत के 70 से अधिक शहरों में पहुंचे

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारGold Rate Today: 17 अप्रैल 2026 को सोना हुआ सस्ता, 24 कैरेट सोने की कीमत ₹ 1,55,525 प्रति 10 ग्राम

कारोबारPetrol, Diesel Price Today: कहां सस्ता और कहां महंगा हुआ पेट्रोल और डीजल, चेक करें लेटेस्ट प्राइस लिस्ट

कारोबारEPFO: नहीं काटने होंगे दफ्तर के चक्कर, ऑनलाइन ठीक करें पीएफ अकाउंट की गलतियां; जानें स्टेप-बाय-स्टेप प्रोसेस

कारोबारखुशहाल यूपी पर जनधन खातों का दाग लगाता यह आंकड़ा, सूबे के आठ जिलों के 20 लाख जनधन खातों में शून्य बैलेंस!

कारोबारGold Rate Today: 16 अप्रैल 2026 को सोना हुआ महंगा, 24 कैरेट सोने की कीमत ₹ 1,57,210 प्रति 10 ग्राम