लाइव न्यूज़ :

Goa Fire Incident: लूथरा ब्रदर्स के बिजनेस पार्टनर को पुलिस ने पकड़ा, जारी था लुक आउट सर्कुलर

By अंजली चौहान | Updated: December 10, 2025 08:37 IST

Goa Fire Incident: गोवा पुलिस ने 'बर्च बाय रोमियो लेन' नाइट क्लब में आग लगने के बाद इसके मालिकों में से एक अजय गुप्ता को हिरासत में ले लिया है। इस आग में 25 लोगों की मौत हो गई थी।

Open in App

Goa Fire Incident:गोवा के नाइट क्लब हादसे के बाद पुलिस आरोपियों की धर पकड़ में जुटी हुई है। गोवा पुलिस ने बर्च बाय रोमियो लेन' नाइटक्लब के चार मालिकों में से एक अजय गुप्ता को हिरासत में ले लिया, जहां एक भयानक आग में 25 लोगों की जान चली गई थी। राज्य पुलिस ने पहले गुप्ता और एक अन्य मालिक सुरिंदर कुमार खोसला के खिलाफ लुक आउट सर्कुलर (LOC) जारी किया था।

गोवा पुलिस के एक प्रवक्ता ने कहा, "हमने नाइटक्लब के मालिकों में से एक अजय गुप्ता को हिरासत में ले लिया है। यह इस मामले में हिरासत में लिया गया छठा व्यक्ति है।"

उन्होंने कहा, "पहले उनके खिलाफ LOC जारी किया गया था क्योंकि एक पुलिस टीम जब उनके दिल्ली वाले घर गई थी, तो वह वहां नहीं मिले थे।" 

उन्होंने आगे बताया कि गुप्ता बाद में राष्ट्रीय राजधानी में मिले और उन्हें हिरासत में ले लिया गया। अधिकारी ने बताया कि गोवा लाने की औपचारिकताएं पूरी होने के बाद उन्हें जल्द ही गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

'बर्च बाय रोमियो लेन' के मालिक भारत से भागे

शनिवार देर रात उत्तरी गोवा के अरपोरा में, पणजी से लगभग 25 किलोमीटर दूर 'बर्च बाय रोमियो लेन' नाइटक्लब में लगी भीषण आग में 25 लोगों की जान चली गई। गोवा पुलिस ने सोमवार को बताया कि अरपोरा में जिस 'बर्च बाय रोमियो लेन' नाइटक्लब में यह घटना हुई, उसके मालिक सौरभ लूथरा और गौरव लूथरा त्रासदी के कुछ घंटे बाद थाईलैंड के फुकेट भाग गए।

आज पहले, गोवा पुलिस ने देश से भाग जाने के बाद गोवा नाइटक्लब के मुख्य आरोपी और मालिकों सौरभ और गौरव लूथरा के खिलाफ इंटरपोल ब्लू नोटिस जारी करने के लिए केंद्रीय जांच ब्यूरो (CBI) से संपर्क किया था।

FIR दर्ज होने के बाद बड़े पैमाने पर तलाशी अभियान शुरू किया गया, जिसके बाद मालिकों के भागने का पता चला।

जांच के दौरान, इमिग्रेशन रिकॉर्ड से पता चला कि दोनों ने रविवार, 7 दिसंबर को सुबह 5:30 बजे इंडिगो फ्लाइट 6E 1073 से फुकेट, थाईलैंड के लिए उड़ान भरी, यह घटना आधी रात के आसपास हुई थी।

एक वरिष्ठ अधिकारी ने समाचार एजेंसी को बताया कि लूथरा का यह जल्दबाजी में भागना पुलिस जांच से बचने की उनकी "इरादे" को दिखाता है।

अधिकारियों ने दिल्ली में गौरव और सौरभ लूथरा के घर का दौरा किया और उनके परिवार के सदस्यों से पूछताछ की।

टॅग्स :गोवाGoa Policeअग्निकांड
Open in App

संबंधित खबरें

भारतDelhi: सोते रह गए लोग और काल बन गई आग, रोहिणी की झुग्गियों में आग; तीन की मौत

क्राइम अलर्टबस स्टैंड पर भीषण आग, 7 बसें जलकर खाक, वीडियो

भारतFire Accident: ONGC मुंबई हाई प्लेटफॉर्म पर भीषण आग, 10 लोग घायल; राहत और बचाव कार्य जारी

भारतDelhi: भजनपुरा में घर में खड़ी बाइक में लगी आग, जान बचाने के लिए पहली मंजिल से कूदे 4 लोग, हुए घायल

क्राइम अलर्टगोवाः 2 नाबालिग लड़कियों से यौन शोषण, पार्षद और भाजपा नेता सुशांत नाइक के बेटे सोहम नाइक अरेस्ट

भारत अधिक खबरें

भारतबिहार में पहली बार बीजेपी से सीएम, जानिए क्या है इस बड़े सियासी उलटफेर के मायने?

भारतएक राष्ट्रीय सपने की राह में सरकारी व्यवधान

भारतबिहार की जनता की सेवा, विश्वास और सपनों को साकार करने का पवित्र अवसर?, सम्राट चौधरी ने कहा- मेरे लिए पद नहीं अवसर, वीडियो

भारतकौन हैं सम्राट चौधरी?, पिता शकुनी चौधरी रह चुके हैं मंत्री?, बिहार के नए खेवनहार?

भारतलालू पाठशाला से सियासी ककहरा?, सम्राट चौधरी पर तेजस्वी यादव ने कहा-बिहार की राजनीति लालू यादव के इर्द-गिर्द ही घूमती रहेगी, वीडियो