लाइव न्यूज़ :

Viral Video:'चमकी बुखार' पर चल रही बैठक में मंत्री का दिमाग भारत-पाक मैच पर, मीटिंग के बीच में पूछा- स्कोर क्या है? 

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: June 17, 2019 20:01 IST

केन्द्रीय स्वास्थ्य मंत्री डॉ. हर्षवर्धन बिहार के मुजफ्फरपुर में हालतों का जायजा लेने गए थे। जिसके बाद उन्होंने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर बिहार के हालातों के बारे में जानकारी दी थी। लेकिन इस प्रेस कॉन्फ्रेंस में केंद्रीय स्वास्थ्य राज्यमंत्री अश्विनी कुमार चौबे की सोते हुए तस्वीर वायरल हो गई। 

Open in App
ठळक मुद्देचमकी बुखार को लेकर केन्द्रीय स्वास्थ्य मंत्री डॉ. हर्षवर्धन और बिहार के स्वास्थ्य मंत्री मंगल पांडेय के खिलाफ मुकदमा भी दर्ज कराया गया है।बिहार के मुजफ्फरपुर में एक्यूट इंसेफलाइटिस सिंड्रोम  (AES) के चलते बच्चों की मौत के बढ़ते मामलों की रिपोर्ट पर एनएचआरसी ने केंद्र सरकार और बिहार सरकार को नोटिस भेजा है।

बिहार में एक्यूट इंसेफलाइटिस सिंड्रोम  (AES) (चमकी बुखार) से मरने वाले बच्चों की संख्या 104 हो चुकी है। जिसमें से सबसे ज्यादा मौतें बिहार के जिला मुजफ्फरपुर में हुई है। इस मामले को लेकर केन्द्रीय स्वास्थ्य मंत्री डॉ. हर्षवर्धन और बिहार के स्वास्थ्य मंत्री मंगल पांडेय के खिलाफ मुकदमा भी दर्ज कराया जा चुका है। बिहार के मुजफ्फरपुर में एक्यूट इंसेफलाइटिस सिंड्रोम (AES) के चलते बच्चों की मौत के बढ़ते मामलों की रिपोर्ट पर एनएचआरसी ने केंद्र सरकार और बिहार सरकार को नोटिस भेजा है। इस बीच बिहार के स्वास्थ्य मंत्री मंगल पांडेय का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।

सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो में बिहार के स्वास्थ्य मंत्री मंगल पांडेय एक्यूट इंसेफलाइटिस सिंड्रोम  (AES) से मरने वाले बच्चों पर चल रही बैठक में भारत-पाकिस्तान क्रिकेट स्कोर के बारे में पूछ रहे हैं। रविवार 16 जून को आईसीसी वर्ल्ड कप-2019 में भारत और पाकिस्तान के बीच मैनचेस्टर में मैच था। जिसमें भारत ने  89 रनों से जीत हासिल की है। 

सोशल मीडिया पर मंगल पांडेय की आलोचना की जा रही है। लोगों का कहना है कि मंगल पांडेय घटना की गंभीरता को नहीं समझ रहे हैं और संवेदनहीनता दिखा रहे हैं। वीडियो में आप देख सकते हैं कि स्वास्थ्य राज्यमंत्री अश्विनी चौबे और केंद्रीय मंत्री हर्षवर्द्धन के साथ बैठे मंगल पांडेय पूछते हैं, 'कितना विकेट हुआ था?' इस पर कमरे में मौजूद कोई शख्स जवाब देता है, 'चार विकेट'। 

केन्द्रीय स्वास्थ्य मंत्री डॉ. हर्षवर्धन इस मामले में बिहार के मुजफ्फरपुर में हालतों का जायजा लेने भी गए थे। जिसके बाद उन्होंने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर बिहार के हालातों के बारे में जानकारी दी थी। उन्होंने कहा था, मारी केन्द्र सरकार की टीम पहले दिन से वहां तैनात हैं और लगातार काम कर रही हैं। मैं भी वहां जाकर मरीजों से मिला हूं। मैंने उनकी केसशीट भी पढ़ी है डॉक्टरों से विस्तार से बात भी की हैं।

चमकी बुखार पर प्रेस कॉन्फ्रेंस में सोते हुए अश्विनी चौबे की भी तस्वीर वायरल हुई

केन्द्रीय स्वास्थ्य मंत्री डॉ. हर्षवर्धन बिहार के मुजफ्फरपुर में हालतों का जायजा लेने गए थे। जिसके बाद उन्होंने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर बिहार के हालातों के बारे में जानकारी दी थी। लेकिन इस प्रेस कॉन्फ्रेंस में केंद्रीय स्वास्थ्य राज्यमंत्री अश्विनी कुमार चौबे की सोते हुए तस्वीर वायरल हो गई। 

केंद्रीय स्वास्थ्य राज्यमंत्री अश्विनी कुमार चौबे की तस्वीर सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद उन्होंने सफाई दी है। अश्विनी कुमार चौबे ने कहा, 'मैं मनन-चिंतन भी करता हूं, मैं सो नहीं रहा था।' 

टॅग्स :बिहारचमकी बुखार
Open in App

संबंधित खबरें

भारत'चंद दिनों के बलात्कार और दुष्कर्म के चंद आंकड़े दे रहा हूँ': नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने आंकड़े जारी कर सम्राट सरकार पर बोला तीखा हमला

क्राइम अलर्टडंडा और रॉड से हमला कर पत्नी फूल कुमारी दास, 3 बच्चे ह्रदय दास, संध्या दास और सोन दास को मार डाला, चंदनपट्टी गांव से दिल दहला देने वाली घटना

भारतशिविर में कुल 67 शिकायत, 30 दिन में करें समाधान नहीं तो 31वें दिन निलंबित?, रेफर नीति अपनाई तो सिविल सर्जन और डॉक्टरों के खिलाफ कार्रवाई?, सम्राट चौधरी ने दी चेतावनी

भारतबाप नीतीश कुमार-बेटे निशांत को डॉक्टर की जरूरत, स्वास्थ्य मंत्रालय दिया गया?, पूर्व सांसद और बाहुबली नेता आनंद मोहन का फूटा गुस्सा, वीडियो

भारततख्त श्री पटना साहिब गुरुद्वारे में माथा टेकने पटना पहुंचे पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने केन्द्र सरकार और भाजपा पर बोला तीखा हमला

ज़रा हटके अधिक खबरें

ज़रा हटकेहेमा मालिनी ई-ऑटो से पहुंचीं मीटिंग में, हूटर बजाते हुए निकला ऑटो, वीडियो वायरल

ज़रा हटके'मोदी जी आप टेंशन मत लो… हम सिर्फ नानी के घर जाते हैं', PM मोदी की अपील पर बच्ची का वीडियो वायरल

ज़रा हटकेजब शादी बनी सामाजिक बदलाव का मंच: बड़वानी के गांव में 3‑डी मुक्त विवाह ने दी नई दिशा

ज़रा हटकेप्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की ईंधन बचाने की अपील, जम्मू में घोड़ा-तांगे दौड़ाने लगे लोग, वीडियो

ज़रा हटकेकॉर्बेट राष्ट्रीय उद्यानः हथिनी ने स्वस्थ जुड़वां शावकों को जन्म दिया?, बेहद दुर्लभ घटना मान रहे वन्यजीव विशेषज्ञ, वीडियो