लाइव न्यूज़ :

वैज्ञानिकों ने की चमत्कारी खोज,अब अंगो की कमी से नहीं होगी किसी की मृत्यु

By लोकमत समाचार हिंदी ब्यूरो | Published: February 21, 2018 4:59 PM

Open in App
वैज्ञानिकों ने दुनिया का पहला मानव-भेड़ हाइब्रिड तैयार कर लिया है। दावा है कि इस खोज से जानवरों के शरीर में इंसानी अंग उगाकर उनका मानव शरीर में प्रत्यारोपण किया जा सकेगा। डायबिटीज टाइप वन जैसी जटिल बीमारियों का इलाज भी संभव हो जाएगा क्योंकि इससे नया पैनक्रियाज बनाया जा सकेगा, जो ब्लड शुगर को नियंत्रित कर लेगा। प्रत्यारोपण के लिए दिल, लीवर, किडनी जैसे अंग आसानी से उपलब्ध हो सकेंगे। अभी दुनिया में हर साल लाखों मरीज प्रत्यारोपण के लिए अंग न मिलने के चलते दम तोड़ देते हैं। अमेरिका की स्टैनफोर्ड यूनिवर्सिटी ने इस प्रयोग के लिए भेड़ के गर्भ में एक भ्रूण विकसित किया, जिसमें मानव और भेड़ दोनों की कोशिकाएं थीं। अब वैज्ञानिकों की योजना है कि वे भेड़ में स्टेम सेल डालकर विशेष मानव अंग विकसित करेंगे। ज्ञात हो कि स्टेम सेल वे कोशिकाएं होती हैं, जिन्हें विकसित करके अंग तैयार किया जा सकता है। स्टैनफोर्ड के शोधकर्ता पहले भी चूहों के शरीर में नया पैनक्रियाज विकसित कर डायबिटीज टाइप वन का इलाज कर चुके हैं। अब पहली बार भेड़ और इंसान की कोशिकाओं के साथ यही प्रयोग दोहराया गया है। भेड़ के डीएनए में होल कर कुछ जगह बनाई गई। फिर भेड़ का भ्रूण तैयार कर उसमें मानव स्टेम सेल डाली गईं। इससे जो भ्रूण विकसित हुआ, उसमें भेड़ के साथ इंसानी कोशिकाएं थीं। इसी तकनीक से भेड़ के शरीर में इंसानी अंग उगाए जा सकेंगे। 
टॅग्स :साइंटिस्ट
Open in App

संबंधित खबरें

विश्ववैज्ञानिकों ने इलेक्ट्रॉनिक कचरे से सोना बनाने का तरीका ढूंढा, बेहद सस्ता होगा ऐसे बनाया गया सोना

भारतबेंगलुरु: वैज्ञानिकों ने सिंगल सिंथेटिक मानव एंटीबॉडी विकसित की, जहरीले सांपों की विभिन्न प्रजातियों के खिलाफ काम करेगी

भारतAditya L1 Mission: नया इतिहास रचने के करीब भारतीय सौर मिशन, आज आदित्य-एल1 की सूर्य की अंतिम कक्षा में एंट्री

स्वास्थ्यजानिए क्या है प्रियन? मनुष्यों में फैला जोंबी हिरण रोग' महामारी फैलने का डर

टेकमेनियानायाब पाइपलाइन तंत्र जो मानव भावनाओं पर आधारित मानव इंटरैक्टिव रोबो परिकल्पना को साकार करेगा

विश्व अधिक खबरें

विश्वपाकिस्तान को दी जाने वाली हैंगर श्रेणी की पहली पनडुब्बी चीन ने लॉन्च की, आठ पनडुब्बियों का है समझौता

विश्वपाकिस्तान में इंटरनेट सेवाएं बाधित हुई, समुद्री केबल के क्षतिग्रस्त होने से इंटरनेट स्पीड में भारी गिरावट, ठीक होने में एक महीना लगेगा

विश्वIsrael–Hamas war: इजरायल अब राफा पर जमीनी आक्रमण की योजना बना रहा है, हमास के सामने रखा आखिरी प्रस्ताव

विश्वIsrael-Gaza war: संयुक्त राष्ट्र के 14 कर्मचारी हमास के लिए कर रहे थे काम!, इजराइल हमले में शामिल, जांच तेज

विश्वPorto Alegre Fire: 10 लोगों की मौत और 11 घायल, ‘गारोआ फ्लोरेस्टा’ होटल की तीन मंजिला इमारत में आग