लाइव न्यूज़ :

Shabnam Case Amroha| Shabnam ने की CBI जांच की मांग | Shabnam Case UP News Today|Shabnam Hanging Case

By गुणातीत ओझा | Updated: February 22, 2021 00:51 IST

Open in App
शबनम मामले में नया मोड़'खूनी' की नई चाहत आई सामनेShabnam Hanging Case: उत्तर प्रदेश के रामपुर जेल की कैदी शबनम को मिली फांसी की सजा का मामला इन दिनों सुर्खियों में छाया हुआ है। शबनम को फांसी कब दी जाएगी अभी यह तय नहीं है, लेकिन रोज इस मामले में नया मोड़ देखने को मिल रहा है। जेल में बंद शबनम ने अब सीबीआई जांच की मांग की है। शबनम के बच्चे के केयर टेकर उस्मान रामपुर जेल में शबनम से मिलने गए थे। जेल से बाहर आने के बाद उस्मान ने शबनम की यह इच्छा जाहिर की है। जेल में मुलाकात के दौरान शबनम का बेटा ताज भी था।मां से मिलने के बाद ताज ने बताया कि उससे उसकी अम्मी ने कहा कि खूब अच्छे से पढ़ना। ताज ने कहा कि उसने राष्ट्रपति से अपील की है कि उसकी मां को माफ किया जाए। वो चाहता है कि उसकी मां को फांसी नहीं हो। जेल में शबनम से मिलने के बाद ताज के केयरटेकर उस्मान ने कहा कि अगर शबनम ने ये गुनाह किया है तो उसे बिल्कुल भी बचाना नहीं चाहिए। लेकिन शबनम को एक बार मीडिया से बात करने की अनुमति जरूर दी जाने चाहिए। उस्मान ने कहा कि शबनम इस मामले में सीबीआई जांच चाहती है।उस्मान ने कहा कि 5 साल में पहली बार जब मैंने शबनम से पूछा कि क्या ये गुनाह तुमने किया है तो उसने कहा कि उसे फंसाया गया है। वो पहले भी कोर्ट में इसकी जांच की मांग करती रही है, लेकिन उसकी मांग पूरी नहीं की गई है। उस्मान ने कहा कि ताज बुलंदशहर के एक अच्छे स्कूल में पढ़ रहा है और उसकी बेहतर शिक्षा का ख्याल रखा जा रहा है।दरअसल अमरोहा जिले के बाबनखेड़ी गांव में 14-15 अप्रैल 2008 की रात को प्रेमी के साथ मिलकर अपने परिवार के सात सदस्यों को मौत के घाट उतारने वाली शबनम और उसके प्रेमी सलीम को फांसी दी जाएगी। शबनम जुलाई 2019 से रामपुर जेल में बंद है। सुप्रीम कोर्ट के फैसले के बाद राष्ट्रपति ने शबनम और सलीम की दया याचिका खारिज कर दी है।
टॅग्स :यूपी क्राइमउत्तर प्रदेश समाचाररामपुरअमरोहा
Open in App

संबंधित खबरें

भारतनोएडा में श्रमिकों के उग्र प्रदर्शन को मुख्यमंत्री योगी ने गंभीरता से लिया, सरकार बढ़ाएगी 4 लाख आउटसोर्स कर्मियों का मानदेय

भारतमहिलाओं को जोड़ने के लिए भाजपा का नारी शक्ति वंदन अभियान, सूबे की हर लोकसभा से 12,500, विधानसभा से 2,500 कॉल का लक्ष्य

क्राइम अलर्टअम्मा आपको घर पहुंचा दूं, जीशान ने 70 साल की कश्मीरी देवी को भरोसे में लिया और जंगल ले जाकर पत्थर से मार डाला, 2000 रुपये और मोबाइल लूटा?

ज़रा हटकेजब चोर खुद बन गया कैदी!, गाजियाबाद की चोरी वीडियो को देख आप भी कहेंगे- "भाई, रहने दे, तुझसे न हो पाए

क्राइम अलर्टVIDEO: तांत्रिक के कहने पर गंगा में बेटे को 12 घंटे डुबोए रखा, सांप के डसे नाबालिग ने तोड़ा दम

भारत अधिक खबरें

भारतकेंद्र ने लोकसभा सीटों की संख्या 543 से बढ़ाकर 850 करने का प्रस्ताव दिया, बिल 16 अप्रैल को संसद में किया जाएगा

भारत'जो लोग मुख्यमंत्री बन रहे हैं, उनके सर्टिफिकेट की भी जांच होनी चाहिए': बिहार के भावी मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी के शैक्षणिक योग्यता और डिग्री पर तेजस्वी यादव ने उठाया सवाल

भारतSamrat Chaudhary oath ceremony: सम्राट चौधरी मंत्रिमंडल में कौन होंगे शामिल?, देखिए संभावित मंत्री की पूरी सूची?

भारत'PM मोदी देशद्रोही हैं, US व्यापार सौदे में भारत को बेच दिया': राहुल गांधी ने दोहराया अपना दावा

भारतलालू पाठशाला से सियासी ककहरा?, सम्राट चौधरी पर तेजस्वी यादव ने कहा-बिहार की राजनीति लालू यादव के इर्द-गिर्द ही घूमती रहेगी, वीडियो