5 अगस्त को अयोध्या में राम मंदिर का भूमिपूजन और शिलान्यास किया गया। इस अद्भुत मौके पर देश-विदेश का माहौल राममय दिखाई दिया। अमेरिका के न्यूयॉर्क में स्थित बहुचर्चित टाइम्स स्क्वायर भी राम के रंग में रंग गया। इसके एक बिलबोर्ड पर राम मंदिर का मॉडल और श्री राम की तस्वीर हाई रिजोल्यूशन वाली एलईडी स्क्रीन पर दिखाई गई। टाइम्स स्क्वायर में इस भव्य नजारे को देखकर लोग जय श्रीराम के नारे लगा रहे थे।