लाइव न्यूज़ :

उद्धव ठाकरे को नामित नहीं करेंगे राज्यपाल, चुनाव आयोग को लिखी चिठ्ठी में जल्दी चुनाव कराने का अनुरोध

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: May 1, 2020 00:42 IST

Open in App
महाराष्ट्र के सीएम उद्धव ठाकरे के लिए वो राहत भरी खबर आ ही गयी जिसका उन्हें बेसब्री से इंतज़ार था. राज्यपाल भगत सिंह कोश्यारी ने चुनाव आयोग से विधान परिषद की 9 खाली सीटों पर चुनाव करान की अपील की है. राज्यपाल भगत सिंह कोश्यारी ने चुनाव आयोग को चिट्ठी लिखकर जल्दी से जल्दी महाराष्ट्र विधान परिषद की खाली 9 सीटों पर चुनाव करवाने का अनुरोध किया है. विधान परिषद की ये 9 सीटें जो 24 अप्रैल से ही खाली हैं. आज चुनाव आयोग की महाराष्ट्र की 9 विधान परिषद की सीटों पर चुनाव को लेकर एक अहम बैठक होने वाली है. मुख्य चुनाव आयुक्त सुनील अरोड़ा भी इस बैठक में वीडियो कॉन्फ्रेसिंग के ज़रिए शामिल होंगे. राजभवन से जारी एक बयान में कहा गया है कि राज्यपाल ने चुनाव आयोग से महाराष्ट्र विधान परिषद की नौ काली सीटों पर जल्दी से जल्दी चुनाव की घोषणा करने का अनुरोध किया है. राज्यपाल ने राज्य में मौजूद अनिश्चितता की स्थिति को खत्म करने के लिये नौ सीटों पर चुनाव कराने का चुनाव आयोग से अनुरोध किया है, जो 24 अप्रैल से खाली हैं. राजभवन से जारी पत्र में राज्यपाल भगत सिंह कोश्यारी ने कहा कि केंद्र ने देश में लॉकडाउन लागू करने के सिलसिले में कई छूट की घोषणा की है. उन्होंने पत्र में कहा, ‘‘उस अनुसार, विधान परिषद सीटों के लिये चुनाव खास दिशानिर्देशों के साथ हो सकते हैं. राजभवन से जारी बयान में कहा गया है कि उद्धव ठाकरे राज्य विधानमंडल के किसी भी सदन के सदस्य नहीं हैं, ऐसे में उन्हें 27 मई 2020 से पहले विधान परिषद में निर्वाचित होना पड़ेगा. चुनाव आयोग ने कोरोना वायरस संकट के चलते इन 9 सीटों पर चुनाव प्रक्रिया रोक रखी है.  
टॅग्स :उद्धव ठाकरे सरकारमहाराष्ट्र में कोरोनामहाराष्ट्र विधानसभा चुनाव 2019मोदीचुनाव आयोगकोरोना वायरस लॉकडाउन
Open in App

संबंधित खबरें

भारतमहाराष्ट्र विधान परिषद की 16 सीट पर चुनाव, 18 जून को पड़ेंगे वोट, निर्वाचन आयोग की घोषणा, जानें मतगणना कब?

भारतक्या है फेस रिकग्निशन सिस्टम?, यूपी के पंचायत चुनाव में लागू, जानें कैसे करेगा काम?

कारोबारभारत ने 30 सितंबर तक चीनी निर्यात पर लगाया प्रतिबंध, घरेलू किल्लत रोकने के लिए भारत सरकार का बड़ा फैसला

भारतधनबल और बाहुबल चुनाव जीतनाः सरकारों पर संगठन की सख्त नकेल जरूरी

भारतAmbala Municipal Corporation Election 2026: कुल 20 सीट, बीजेपी खाते में 16, कांग्रेस के पास 3 और निर्दलीय ने 1 पर किया कब्जा, अंबाला में विजेताओं की वार्ड-वार सूची

भारत अधिक खबरें

भारतMadhya Pradesh: खेलते‑खेलते कार में बंद 4 साल की बच्ची की मौत, दो घंटे तक किसी ने नहीं देखा

भारतमुंबई और अहमदाबाद के बीच भारत की पहली बुलेट ट्रेन की पहली झलक सामने आई

भारतमहाराष्ट्र के पालघर में शादी के परिवार को ले जा रहे एक ट्रक की दूसरे ट्रक से टक्कर, 12 की मौत, 20 से ज़्यादा घायल

भारतरांची के बिरसा मुंडा केंद्रीय कारागार में महिला कैदी का किया गया यौन शोषण, हुई गर्भवती, कराया गया गर्भपात! नेता प्रतिपक्ष बाबूलाल मरांडी ने मुख्यमंत्री को लिखा पत्र

भारततख्त श्री पटना साहिब गुरुद्वारे में माथा टेकने पटना पहुंचे पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने केन्द्र सरकार और भाजपा पर बोला तीखा हमला