लाइव न्यूज़ :

कोरोनावायरस से भारत को 8 हज़ार करोड़ की चपत!

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: February 5, 2020 23:28 IST

Open in App
 चीन में फैला कोरोना वायरस हमारे देश के व्यापार पर हजारों करोड़ का नुकसान हो सकता है..दावा किया किया जा रहा कि सूरत के हीरा उद्योग को अगले दो महीने में करीब 8,000 करोड़ रुपये की चपत लग सकती है और इसकी वजह चीन में फैला जानलेवा कोरोना वायरस है..कोरोना वायरस के कारण से हांगकांग ने इमरजेंसी की घोषणा कर दी है..  सूरत के हीरा उद्योग का का सबसे ज्यादा एक्सपोर्ट हांककांग में ही होता है...सूरत के हीरा उद्योग कारोबारियों का कहना है कि हांगकांग हमारे लिए प्रमुख व्यापार केंद्र है लेकिन वहां स्कूल और कॉलेज मार्च के पहले हफ्ते तक के लिए बंद कर दिए गए हैं.. कोरोना वायरस के फैलने की वजह से हांगकांग में बिजनेस एक्टिविटी भी काफी घट गई हैं.. रत्न और आभूषण निर्यात संवर्द्धन परिषद ..जीजेईपीसी के रीजनल चेयरमैन दिनेश नवाडिया  का कहना है कि सूरत से हर साल हांगकांग के लिए 50,000 करोड़ रुपये के पॉलिश किये हीरों का निर्यात किया जाता है.. जो कि यहां से कुल एक्सपोर्ट का 37 पर्सेंट है.. लेकिन अब कोरोना वायरस की वजह से हांगकांग ने एक महीने के छुट्टी की घोषणा कर दी है.. हांगकांग में जिन गुजराती कारोबारियों के ऑफिस हैं, वे वापस लौट रहे हैं.. नवाडिया ने कहा कि यदि ये हालत नहीं सुधरती है तो इससे सूरत का हीरा उद्योग बुरी तरह प्रभावित होगा.. सूरत का हीरा उद्योग देश में आयात किये गये 99 प्रतिशत कच्चे हीरो की पॉलिश करता है..नवाडिया ने कहा कि फरवरी और मार्च में सूरत के हीरा उद्योग को 8,000 करोड़ रुपये का नुकसान हो सकता है..एक और हीरा उद्योग एक्सपर्ट और हीरा कारोबारी प्रवीण नानावती ने कहा कि इस बात की संभावना है कि हांगकांग में अंतरराष्ट्रीय आभूषण प्रदर्शनी रद्द हो जाए..ऐसा होता है तो सूरत का आभूषण कारोबार बुरी तरह प्रभावित होगा.. उन्होंने कहा कि सूरत में बने पालिश हीरे और आभूषण हांगकांग के जरिये दुनियाभर में भेजे जाते हैं.. लेकिन अब वहां छुट्टी की वजह से हमारा कारोबार पूरी तरह बंद हो गया है.. व्यापारी भारत लौट रहे हैं.. उन्होंने कहा कि यदि स्थिति नहीं सुधरती है तो सूरत के हीरा उद्योग को ‘हजारों करोड़ रुपये’ का नुकसान हो सकता है.
टॅग्स :कोरोना वायरसचीनहॉन्ग कॉन्गहीराबिज़नेस
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारVerSe Innovation ने P.R. रमेश को स्वतंत्र निदेशक और ऑडिट समिति का अध्यक्ष नियुक्त किया, जानें क्या है कंपनी का प्लान

कारोबारअमेरिका-इजराइल ईरान युद्ध के बीच रूस का खामोश खेल

विश्वक्या जख्म पर मरहम लगाएंगे बालेन शाह?

विश्वईरान के साथ युद्ध और यात्रा स्थगित?, 14 और 15 मई को चीन जाएंगे अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप, देखिए शेयडूल

भारतभगोड़े नीरव मोदी को UK कोर्ट से झटका, प्रत्यर्पण याचिका खारिज; भारत वापसी का रास्ता साफ

भारत अधिक खबरें

भारतबिहार से दिल्ली तक की नई पारी, नीतीश कुमार 10 अप्रैल को लेंगे राज्यसभा सांसद की शपथ, पूरी डिटेल यहां

भारतये तो ट्रेलर है, पिक्चर अभी बाकी है..., राघव चड्ढा ने AAP के खिलाफ किया नया वीडियो जारी

भारतWest Asia Conflict: युद्धग्रस्त ईरान में फंसे 345 भारतीय, आर्मेनिया के रास्ते वतन लौटे; भारत की कूटनीतिक जीत

भारतKotma Building Collapses: 4 मंजिला इमारत हुई जमींदोज, 2 लोगों की मलबे में दबकर मौत; कई अब भी फंसे

भारतगोदाम में भर रहे थे नाइट्रोजन गैस?, विस्फोट में 4 की मौत और 2 घायल