लाइव न्यूज़ :

Bihar News: |Chirag Paswan| पर लगा बड़ा आरोप, पूर्व सहयोगी ने कहा- |Naxalites| से हैं संबंध

By गुणातीत ओझा | Published: December 07, 2020 9:26 PM

Open in App
ठळक मुद्देLJP के राष्ट्रीय अध्यक्ष चिराग पासवान पर उनके सहयोगी ने FIR दर्ज करवाई है।चिराग पर उनके ही पूर्व सहयोगी केशव सिंह ने नक्सलियों से संबंध होने का आरोप लगाया है।
लोक जनशक्ति पार्टी (LJP) के राष्ट्रीय अध्यक्ष चिराग पासवान (Chirag Paswan) एक बार फिर सुर्खियों में आ गए हैं। उनपर उनके ही सहयोगी ने नक्सलियों से संबंध होने का आरोप लगाया है। पासवान यह आरोप उनके पूर्व सहयोगी केशव सिंह (Keshav Singh) ने लगाया है। केशव सिंह को बगावत के चलते पार्टी से निष्‍कासित कर दिया गया है। पार्टी से निष्कासित होने के बाद से केशव सिंह चिराग पासवान पर हमलावर हैं। अब सवाल यह उठता है कि क्या सच में चिराग पासवान नक्सलियों (Naxalites) से टच में है। अगर ऐसा है तो इसके पीछे का बैकग्राउंड क्या है। इस मामले में लेटेस्ट अपडेट यह है कि केशव सिंह के आरोपों के बिनाह पर पुलिस ने चिराग पासवान पर एफआईआर दर्ज कर ली है। केशव सिंह ने चिराग पासवान के खिलाफ पटना के शास्‍त्रीनगर थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई है। इतना ही नहीं उन्होंने चिराग पासवान पर हत्‍या की धमकी दिलाने का आरोप भी लगाया है। उन्‍होंने सरकार से इसकी जांच कराने की मांग भी की है। इस आरोप पर अभी तक चिराग पासवान या उनकी पार्टी की ओर से प्रतिक्रिया नहीं मिल सकी है। केशव के अनुसार अब वे पटना के एसएसपी एवं डीजीपी को भी पूरे मामले की जानकारी देंगे। साथ ही किशनगंज के एसपी को भी ई-मेल से आवेदन भेजेंगे।एलजेपी से निष्‍कासित केशव सिंह द्वारा रविवार को पटना के शास्त्री नगर थाने में चिराग पासवान के खिलाफ दर्ज कराई गई एफआइआर में कहा गया है कि अमर आजाद नाम के एक व्यक्ति ने एलजेपी सुप्रीमो चिराग पासवान के कहने पर उन्‍हें धमकी दी थी। यह धमकी उन्‍हें एलजेपी में लोकतंत्र की बात उठाने के कारण दी गई थी। इसके बाद उन्‍हें पार्टी विरोधी गतिविधियों का आरोप लगाकर निष्कासित कर दिया गया। केशव के अनुसार चिराग पासवान ने विधानसभा चुनाव जीतने के लिए नक्सलियों से मुलाकात भी की थी।लोक जनशक्ति पार्टी में बगावतबिहार विधानसभा चुनाव में लोक जनशक्ति पार्टी (LJP)के शर्मनाक प्रदर्शन के बाद अब पार्टी के अंदर बगावत के सुर उभरते नजर आ रहे हैं। इसी क्रम में एलजेपी के पूर्व प्रदेश महासचिव केशव सिंह को पार्टी विरोधी गतिविधियों की वजह से पार्टी से निकाल दिया गया है। लोक जनशक्ति पार्टी के प्रदेश मीडिया प्रभारी कृष्णा सिंह कल्लू ने शुक्रवार को एक प्रेस नोट जारी कर बताया था कि लोक जनशक्ति पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष चिराग पासवान के निर्देश पर पार्टी के बिहार प्रदेश के अध्यक्ष प्रिंस राज ने पार्टी विरोधी कार्य में संलिप्त होने और अनुशासनहीनता के कारण एलजेपी के पूर्व प्रदेश महासचिव केशव सिंह को लोक जनशक्ति पार्टी से तत्काल प्रभाव से प्राथमिकता सदस्यता से 6 वर्षों के लिए निष्कासित किया है। इस कार्रवाई के बाद केशव सिंह ने दावा किया था कि पार्टी विभाजन की कगार पर खड़ी है और अगले महीने जनवरी में पार्टी में विभाजन हो जाएगा।
टॅग्स :चिराग पासवानबिहार विधान सभा चुनाव 2020
Open in App

संबंधित खबरें

भारतBihar Lok Sabha Elections: एनडीए में सीट बंटवारे को लेकर फॉर्मूला तैयार, 40 सीटों पर ऐसे हुआ निर्णय

भारतBihar: नीतीश कुमार की एनडीए में पुनर्वापसी से क्या घटेगा उपेन्द्र कुशवाहा और चिराग का कद, लगाए जा रहे हैं कयास

भारतLok Sabha Elections 2024: एनडीए सांसदों की धड़कनें तेज!, 72 पार कर चुके सांसद को टिकट नहीं, रमा देवी, राधा मोहन सिंह, गिरिराज सिंह और अश्विनी चौबे होंगे 'बेटिकट'

भारतBihar Politics News: दूर हो सकती है चाचा और भतीजे के बीच दूरी, चिराग और पशुपति पारस आ सकते हैं फिर एक साथ, बिहार में एनडीए और होगा मजबूत

भारतBihar Political Row: Nitish Kumar की NDA में वापसी से क्या Chirag Paswan हैं नाराज ?

भारत अधिक खबरें

भारतआम चुनाव से पहले सरकार ने उज्ज्वला लाभार्थियों के लिए ₹300 एलपीजी सब्सिडी 2025 तक बढ़ाई

भारतलोकसभा चुनावः सिद्धारमैया के मंत्रिमंडल के कई मंत्रियों ने लोकसभा चुनाव लड़ने में अनिच्छा जाहिर की, पार्टी एक या दो अल्पसंख्यक उम्मीदवारों दे सकती है टिकट

भारतलोकसभा चुनाव से पहले सरकारी कर्मचारियों को मोदी सरकार का तोहफा, डीए में 4 प्रतिशत की वृद्धि

भारतबिहार: एमएलसी चुनाव के लिए राबड़ी देवी, अब्दुल बारी सिद्दीकी के राजद उम्मीदवार होने की संभावना

भारतमहाराष्ट्र: देवेन्द्र फडणवीस ने 'इंडिया ग्लोबल फोरम के NXT10' शिखर सम्मेलन में 'भविष्य की मुंबई' के बारे में की बात