लाइव न्यूज़ :

Madhya Pradesh High Court: 'पत्नी के साथ अप्राकृतिक सेक्स बलात्कार नहीं', कोर्ट ने कहा

By धीरज मिश्रा | Updated: May 3, 2024 15:23 IST

Madhya Pradesh High Court: पति के द्वारा अपनी पत्नी के साथ अप्राकृतिक यौन संबंध बनाना बलात्कार नहीं माना जाएगा।

Open in App
ठळक मुद्देकोर्ट ने कहा, पत्नी के साथ अप्राकृतिक यौन संबंध बनाना बलात्कार नहीं माना जाएगापति के खिलाफ एफआईआर में पत्नी ने कहा, पति करता है अप्राकृतिक सेक्स पत्नी के एफआईआर के खिलाफ पति ने कोर्ट का दरवाजा खटखटाया

Madhya Pradesh High Court: पति के द्वारा अपनी पत्नी के साथ अप्राकृतिक यौन संबंध बनाना बलात्कार नहीं माना जाएगा। जस्टिस गुरपाल सिंह अहलूवालिया की बेंच ने कहा कि 'मैरिटल रेप' को भारत में अपराध के रूप में मान्यता नहीं दी गई है। बेंच ने आगे कहा कि वैध विवाह के बाद एक पत्नी जिसकी उम्र 15 साल से अधिक है वह अपने पति के साथ रह रही है और पति के द्वारा उसके साथ संभोग या यौन कृत्य बलात्कार नहीं माना जाएगा। इसमें पत्नी की सहमति महत्वहीन है।

हालांकि, हाईकोर्ट ने कहा कि कानून की इस स्थिति का एकमात्र अपवाद आईपीसी की धारा 376B है। इसमें  ज्यूडिशियल सेपरेशन के कारण या वैसे ही अलग रहने के दौरान अपनी ही पत्नी के साथ यौन कृत्य बलात्कार होगा। यहां जानकारी के लिए बताते चले कि मध्यप्रदेश हाईकोर्ट के द्वारा यह टिप्पणी मनीष साहू नाम के एक व्यक्ति के खिलाफ उसकी पत्नी के द्वारा दर्ज कराई गई एफआईआर को खारिज करते हुए की गई। एफआईआर में आईपीसी की धारा 377 के तहत उस पर अप्राकृतिक सेक्स करने का आरोप लगाया गया था। चलिए जानते हैं पूरा मामला 

क्या है मामला

पति के खिलाफ महिला ने पुलिस थाने में एफआईआर दर्ज करवाई। महिला ने कहा कि जब वह साल 2019 में 6 और 7 जून को अपने ससुराल गई तो उसके पति ने उसके साथ अप्राकृतिक सेक्स किया। पत्नी ने अपनी शिकायत में आगे कहा कि, पति उसके साथ आगे भी लगातार अप्राकृतिक सेक्स करता रहा। पत्नी के एफआईआर पर पति ने कोर्ट का दरवाजा खटखटाया।

पति ने कोर्ट में याचिका दी। पति ने अपनी याचिका में कहा कि वह दोनों पति-पत्नी हैं, इसलिए उनके बीच कोई भी संबंध क्राइम नहीं है। कोर्ट ने कहा कि किसी व्यक्ति द्वारा अपनी ही पत्नी, जिसकी पत्नी 15 वर्ष से कम उम्र की न हो, के साथ संभोग या यौन कृत्य बलात्कार की कटेगरी में नहीं आएगा।

टॅग्स :Madhya Pradeshरेपसेक्स रैकेटयौन उत्पीड़ननारी सुरक्षाwomen safety
Open in App

संबंधित खबरें

भारतMadhya Pradesh: खेलते‑खेलते कार में बंद 4 साल की बच्ची की मौत, दो घंटे तक किसी ने नहीं देखा

ज़रा हटकेजब शादी बनी सामाजिक बदलाव का मंच: बड़वानी के गांव में 3‑डी मुक्त विवाह ने दी नई दिशा

भारतमध्यप्रदेश: सीएम डॉ. यादव ने दिए शासन चलाने के मंत्र, कहा- भाषा में सौम्यता और निर्णय में दृढ़ता जरूरी

क्राइम अलर्ट16 वर्षीय नाबालिग को बहला-फुसलाकर अगवा किया और रेप?, गोवा निवासी भाई छोटू अरेस्ट

क्राइम अलर्ट90 दिन पहले सोशल मीडिया पर दोस्ती, धलाई से अगरतला पहुंची महिला, आईफोन देने का लालच देकर 'कंटेंट क्रिएटर' होटल ले गया और किया रेप?

भारत अधिक खबरें

भारत'भारत अब नक्सल-मुक्त है': अमित शाह ने छत्तीसगढ़ में उग्रवाद के खात्मे की घोषणा की

भारतमुंबई और अहमदाबाद के बीच भारत की पहली बुलेट ट्रेन की पहली झलक सामने आई

भारतमहाराष्ट्र के पालघर में शादी के परिवार को ले जा रहे एक ट्रक की दूसरे ट्रक से टक्कर, 12 की मौत, 20 से ज़्यादा घायल

भारतरांची के बिरसा मुंडा केंद्रीय कारागार में महिला कैदी का किया गया यौन शोषण, हुई गर्भवती, कराया गया गर्भपात! नेता प्रतिपक्ष बाबूलाल मरांडी ने मुख्यमंत्री को लिखा पत्र

भारततख्त श्री पटना साहिब गुरुद्वारे में माथा टेकने पटना पहुंचे पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने केन्द्र सरकार और भाजपा पर बोला तीखा हमला