लाइव न्यूज़ :

Bharat Bandh Live: Delhi से Punjab तक 31 जगह Rail Track पर बैठे किसान, Ghazipur-Tikari border जाम

By गुणातीत ओझा | Published: March 26, 2021 2:13 PM

Open in App
केंद्र सरकार के तीन कृषि कानूनों के खिलाफ किसानों के आंदोलन को आज चार महीने हो गए हैं। आंदोलन के चार महीने पूरे होन पर किसानों संगठनों ने आज पूरे भारत में बंद का ऐलान किया है। बंद का असर सुबह से ही देखने को मिल रहा है। कई राज्यों में किसानों का प्रदर्शन बंद के तहत शुरू हो चुका है। राजधानी दिल्ली के आसपास कई इलाकों में किसान प्रदर्शन कर रहे हैं। किसानों ने गाजीपुर के पास NH 24 बंद कर दिया है। बीच में पुलिस ने ये रास्ता खोला था। किसानों के रास्ते बंद करने के बाद पुलिस ने भी बैरीकेड लगा दिए हैं। दिल्ली-गाजीपुर बॉर्डर पर पुलिस ने वाहनों की आवाजाही पर रोक लगा दी है। ट्रैफिक पुलिस के मुताबिक, एनएच-24 पर गाजीपुर बॉर्डर पर यातायात बंद कर दिया गया है। किसानों ने देश में 12 घंटे के लिए बंद आह्वान किया है। बंद सुबह 6 बजे से शाम 6 बजे तक चलेगा। किसान नेताओं ने कहा है कि भारत बंद में शामिल होने के लिए किसी से जबरदस्ती नहीं की जाएगी। आज के भारत बंद पर भारतीय किसान यूनियन उत्तर प्रदेश के अध्यक्ष राजवीर सिंह जादौन ने कहा कि हमारे आंदोलन को लगभग चार महीने पूरे होने जा रहे हैं। भारत बंद में हमें लोगों, व्यापारियों, ट्रांसपोर्टर का सहयोग मिल रहा है। इससे सरकार को संदेश जाएगा। हम वार्ता के लिए 24 घंटे तैयार हैं।
टॅग्स :किसान आंदोलनभारत बंदराकेश टिकैत
Open in App

संबंधित खबरें

बिहारBihar Politics News: चौथा कृषि रोड मैप लाने की तैयारी, पटना पहुंचे राकेश टिकैत, कहा-किसानों के मुद्दे पर बिहार में भी आंदोलन करेंगे

भारतपंजाब में किसानों का 'रेल रोको' आंदोलन खत्म, करीब 600 ट्रेन की आवाजाही प्रभावित हुई

भारतकिसानों से किए गए वादे कागजी ही क्यों रह जाते हैं?

भारतट्विटर के पूर्व सीईओ जैक डोर्सी के आरोपों पर BJP ने राहुल गांधी को क्यों घेरा ?

भारतहरियाणा सरकार सूरजमुखी की फसलों के 'उचित मूल्य' पर राजी, MSP पर अभी तक कोई स्पष्टता नहीं

भारत अधिक खबरें

भारतमहागठबंधन में नीतीश कुमार को नहीं मिला सम्मान, उनका अस्तित्व खतरे में है: जदयू विधायक

भारतAyodhya Ram Mandir: भक्तों की भारी भीड़ के बीच मंदिर ट्रस्ट ने आरती, दर्शन का समय जारी किया, जानें टाइमिंग

भारतकांग्रेस नेता अधीर रंजन ने तृणमूल नेता डेरेक ओ'ब्रायन को 'विदेशी' कहने के लिए माफी मांगी

भारतRepublic Day 2024: देशभर में धूमधाम से मनाया गया 75वां गणतंत्र दिवस समारोह, शिवपार्क में राष्ट्रीय ध्वज फहराया

भारत5 फरवरी को उत्तराखंड विधानसभा सत्र के दौरान यूसीसी को लागू करने पर होगी चर्चा