Republic Day 2024: देशभर में धूमधाम से मनाया गया 75वां गणतंत्र दिवस समारोह, शिवपार्क में राष्ट्रीय ध्वज फहराया

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Published: January 26, 2024 07:41 PM2024-01-26T19:41:28+5:302024-01-26T19:42:18+5:30

Republic Day 2024: गणतंत्र दिवस पूरे जोश-ओ-खरोश से मनाया गया तथा सभी जिला मुख्यालयों पर कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच समारोह आयोजित किये गये। 

Republic Day 75th Republic Day 2024 celebrated pomp across country national flag hoisted in Shiv Park ex army man prem das | Republic Day 2024: देशभर में धूमधाम से मनाया गया 75वां गणतंत्र दिवस समारोह, शिवपार्क में राष्ट्रीय ध्वज फहराया

file photo

Highlightsशुक्रवार को 75वां गणतंत्र दिवस धूमधाम मनाया गया।राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने कर्तव्य पथ पर मुख्य समारोह में राष्ट्रीय ध्वज फहराया।

नई दिल्लीः राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली सहित देश के सभी राज्यों और केन्द्र शासित प्रदेशों में शुक्रवार को 75वां गणतंत्र दिवस धूमधाम मनाया गया। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने यहां कर्तव्य पथ पर आयोजित मुख्य समारोह में राष्ट्रीय ध्वज फहराया। गणतंत्र दिवस पूरे जोश-ओ-खरोश से मनाया गया तथा सभी जिला मुख्यालयों पर कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच समारोह आयोजित किये गये।

दिल्ली के पश्चिमी जिले में भी तिरंगा लहराया। भारत के पूर्व सैनिक प्रेम दास जी ने RWA निवासियों के सामने तिरंगा फहराया। इस दौरान प्रेम दास ने सबको बधाई दी। इस मौके पर कई प्रबुद्धजन उपस्थित रहे। कॉलोनी में मिठाई वितरण किया गया। प्रेम दास ने कहा कि सभी लोग ऐसे ही अमन चैन बनाए रखे और तिरंगा का सम्मान करें। लोगों ने एक-दूसरे को बधाई दी।

देशभर में ठंड के बावजूद पुलिस, केन्द्रीय रिजर्व पुलिस बल, सशस्त्र सीमा बल, राष्ट्रीय कैडेट कोर की टुकडियों और स्कूल के बच्चों ने परेड में हिस्सा लिया। परेड के बाद केंद्र शासित प्रदेश के विभिन्न हिस्सों से आए कलाकारों ने सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए। महात्मा गांधी एवं संविधान निर्माता बीआर आंबेडकर को पुष्पांजलि अर्पित की। 

Web Title: Republic Day 75th Republic Day 2024 celebrated pomp across country national flag hoisted in Shiv Park ex army man prem das

भारत से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे