डोनाल्ड ट्रम्प की अमेरिका के राष्ट्रपति के रूप में पहली भारत यात्रा के तामझाम की चर्चा जोरों पर है। इस बीच अतीत में झांकने पर हमें अमेरिका के कई राष्ट्रपतियों की भारत यात्राएं नजर आती हैं। इसकी शुरुआत करीब 60 साल पहले हुई थी जब ड्वाइट डेविड आइज़नहावर द्विपक्षीय संबंधों को बल देने के लिए भारत की यात्रा करने वाले अमेरिका के पहले राष्ट्रपति बने थे। वह नौ से 14 दिसंबर, 1959 को भारत यात्रा पर आए थे। यह किसी अमेरिकी राष्ट्रपति की पहली ऐतिहासिक भारत यात्रा थी। राष्ट्रीय राजधानी पहुंचने पर उन्हें 21 तोपों की सलामी दी गयी थी। वह तत्कालीन राष्ट्रपति राजेंद्र प्रसाद और प्रधानमंत्री जवाहरलाल नेहरू से मिले थे।