Rahul Gandhi: राहुल गांधी भारत के जाने-माने राजनेता लोकसभा सांसद हैं। राहुल गांधी उस 'नेहरू गाँधी' परिवार से हैं जो भारत का प्रमुख राजनीतिक परिवार है। राहुल गांधी का जन्म 19 जून 1970 को नयी दिल्ली में सोनिया और राजीव गांधी के घर में हुआ था। वह अपने माता पिता की दो संतानों में बड़े हैं और उनकी छोटी बहन प्रियंका गांधी हैं। राहुल की दादी भारत की पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी थीं। 'फ्लोरिडा' के हावर्ड विश्वविद्यालय से 1994 में उन्होंने 'कला स्नातक' की परीक्षा दी और सफलता प्राप्त की। 1995 में अपनी शिक्षा में उन्होंने ट्रिनिटी कॉलेज, कैम्ब्रिज विश्वविद्यालय से एम. फिल. किया। मार्च 2004 में राहुल गांधी ने मई में होने वाले चुनाव में भाग लेकर राजनीति में प्रवेश की घोषणा की और अपने पिता के चुनाव क्षेत्र उत्तर प्रदेश के अमेठी क्षेत्र से लोकसभा का चुनाव लड़ा। 2009 के आम चुनावों में राहुल गांधी ने महत्त्वपूर्ण भूमिका निभायी और उसमें मिली भारी सफलता का श्रेय उन्हें दिया जाता है। Read More
Delhi Lok Sabha Election 2024: 25 मई को दिल्ली की सात लोकसभा सीटों पर मतदान होना है। बीजेपी के खिलाफ कांग्रेस-आप ने इंडी गठबंधन के तहत अपने उम्मीदवार उतारे हैं। ...
योगी आदित्यनाथ ने चंडीगढ़ में एक चुनावी रैली को संबोधित करते हुए राहुल गांधी और कांग्रेस पार्टी पर तीखा हमला बोला। सीएम योगी ने कहा कि वे और उनकी पार्टी देश में आतंकवाद, नक्सलवाद, भ्रष्टाचार और अराजकता के लिए जिम्मेदार हैं। ...
भाजपा सांसद और अमेठी लोकसभा सीट से उम्मीदवार स्मृति ईरानी ने लोकसभा चुनाव के पांचवें चरण के लिए मतदान में अपना वोट डाला और अपने संसदीय क्षेत्र में लोगों से अपने मताधिकार का प्रयोग करने की अपील की। ...
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 19 मई को झारखंड के जमशेदपुर में चुनावी जनसभा की। इस दौरान पीएम मोदी कांग्रेस और राहुल गांधी पर जमकर हमलावर रहे। प्रधानमंत्री ने कहा कि राहुल गांधी हारने के डर से दो जगह से चुनाव लड़ रहे हैं। ...
उत्तर प्रदेश के उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने दावा किया कि 2024 के लोकसभा चुनाव में समाजवादी पार्टी, बहुजन समाज पार्टी और कांग्रेस का सफाया हो जाएगा और हर जगह 'कमल' खिलेगा। ...