ओड़िसा जिसे पहले उड़ीसा के नाम से जाना जाता था, भारत के पूर्वी तट पर स्थित एक राज्य है। ओड़िसा उत्तर में झारखंड, उत्तर पूर्व में पश्चिम बंगाल दक्षिण में आंध्र प्रदेश और पश्चिम में छत्तीसगढ़ से घिरा है तथा पूर्व में बंगाल की खाड़ी है। यह उसी प्राचीन राष्ट्र कलिंग का आधुनिक नाम है जिसपर 261 ईसा पूर्व में मौर्य सम्राट अशोक ने आक्रमण किया था और युद्ध में हुये भयानक रक्तपात से व्यथित हो अंतत: बौद्ध धर्म अंगीकार किया था। आधुनिक ओड़िसा राज्य की स्थापना 1 अप्रैल 1936 को कटक के कनिका पैलेस में भारत के एक राज्य के रूप में हुई थी और इस नये राज्य के अधिकांश नागरिक ओड़िआ भाषी थे। राज्य में 1 अप्रैल को उत्कल दिवस (ओड़िसा दिवस) के रूप में मनाया जाता है। Read More
पुलिस की ओर से दाखिल आरोपपत्र में कहा गया है कि आरोपी ने सावधानीपूर्वक इसकी योजना बनाई और अकेले ही हत्या को अंजाम दिया। इसमें किसी और का कोई षड्यंत्र या समर्थन नहीं था। ...
ओडिशा में सभी मंत्रियों ने अपनी संपत्ति की जानकारियां एक आधिकारिक पोर्टल पर दी है। वेबसाइट के अनुसार, पटनायक की चल संपत्ति 2021-22 में बढ़ी है जबकि अचल संपत्ति में कोई बदलाव नहीं हुआ है। ...
भद्रक के स्टेशन प्रबंधक पूर्ण चंद्र साहू ने कहा, "आंधी के कारण ड्राइवर केबिन के सामने के शीशे और साइड की खिड़कियां क्षतिग्रस्त हो गईं। बिजली की आपूर्ति भी कट गई। किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है।" ...
22 मई को भुवनेश्वर में लोक सेवा भवन का कन्वेंशन सेंटर पूर्व निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार हाल ही में नियुक्त मंत्रिपरिषद के शपथ ग्रहण समारोह की मेजबानी करेगा। कार्यक्रम सुबह 9.30 बजे शुरू होना है। ...
जारी बयान में यह कहा गया है कि बोर्ड ओडिशा पुलिस में सिपाही, उप-निरीक्षक और मंत्रालयिक कर्मचारियों की भर्ती करेगा। बयान में यह भी कहा गया है, “इससे राज्य में पुलिस कर्मियों की भर्ती में तेजी लाने में मदद मिलेगी।” ...