लाइव न्यूज़ :

AllNewsPhotosVideos

नरेंद्र मोदी

Narendra-modi, Latest Marathi News

Read more

Narendra Modi: नरेंद्र मोदी भारतीय जनता पार्टी के नेता और भारत के वर्तमान प्रधानमंत्री हैं। वो साल 1950 में वडनगर गुजरात में पैदा हुए थे। शुरुआती जीवन में ही वो आरएसएस से जुड़ गए और 1974 में नवनिर्माण आंदोलन से जुड़ गए। 1980 के दशक में जब मोदी गुजरात की भाजपा ईकाई में शामिल हुए तो माना गया कि पार्टी को संघ के प्रभाव का सीधा फायदा होगा। वे वर्ष 1988-89 में भारतीय जनता पार्टी की गुजरात ईकाई के महासचिव बनाए गए। नरेंद्र मोदी ने लाल कृष्ण आडवाणी की 1990 की सोमनाथ-अयोध्या रथ यात्रा के आयोजन में अहम भूमिका अदा की। इसके बाद वो भारतीय जनता पार्टी की ओर से कई राज्यों के प्रभारी बनाए गए।मोदी को 1995 में भारतीय जनता पार्टी का राष्ट्रीय सचिव और पांच राज्यों का पार्टी प्रभारी बनाया गया। इसके बाद 1998 में उन्हें महासचिव (संगठन) बनाया गया। मोदी के सत्ता संभालने के लगभग पांच महीने बाद ही गोधरा रेल हादसा हुआ जिसमें कई हिंदू कारसेवक मारे गए। इसके ठीक बाद फरवरी 2002 में ही गुजरात में मुसलमानों के खिलाफ़ दंगे भड़क उठे। इन दंगों में सरकार के मुताबिक एक हजार से ज्यादा और ब्रिटिश उच्चायोग की एक स्वतंत्र समिति के अनुसार लगभग 2000 लोग मारे गए। इनमें ज्यादातर मुसलमान थे।इसके बाद 2007 के विधानसभा चुनावों में उन्होंने गुजरात के विकास को मुद्दा बनाया और फिर जीतकर लौटे। फिर 2012 में भी नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में भाजपा गुजरात विधानसभा चुनावों में विजयी रहे। 2014 लोकसभा चुनावों में उन्हें बीजेपी ने प्रधानंत्री पद का प्रत्याशी बनाया और पूर्ण बहुमत से सरकार बनाई। नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में भाजपा ने 2019 के लोकसभा चुनाव में भी जीत हासिल की।

भारत : गुजरात: मोरबी पुल हादसे में मरने वालों की संख्या बढ़कर हुई 60, पीएम मोदी ने किया मृतकों के लिए 2 लाख और घायलों को 50 हजार रुपये की सहायता राशि का ऐलान

भारत : गुजरात: मोरबी में केबल पुल टूटने से 32 लोगों की हुई मौत, पीएम मोदी ने सीएम भूपेंद्र पटेल से की बात, बचाव कार्य के लिए दिये जरूरी निर्देश

भारत : भाजपा-संघ गठजोड़ की तुलना एक कप कॉफी से, प्रशांत किशोर ने कहा-भगवा पार्टी ऊपर में झाग की तरह...

ज़रा हटके : 2.4 फीट लंबे अजीम मंसूरी निकाह में पीएम मोदी और सीएम योगी को चाहते हैं बुलाना, न्योता देने जाएंगे दिल्ली

भारत : मोकामा-गोपालगंज विधानसभा उपचुनावः शाह और चिराग के बीच बैठक, छठ के बाद पीएम मोदी से मिलेंगे सांसद, ऐसे हुआ समझौता और बीजेपी को समर्थन

भारत : गुजरात चुनाव: भाजपा केवल वोट के लिए उठा रही है समान नागरिक संहिता का मुद्दा-असदुद्दीन ओवैसी

भारत : गुजरात ने समान नागरिक संहिता लागू करने के लिए बनाया न्यायिक आयोग, भाजपा शासित उत्तराखंड के बाद ऐसा करने वाला हुआ दूसरा राज्य

भारत : ललन सिंह ने छठ पर महंगी हुई हवाई यात्रा के लिए घेरा पीएम मोदी को, कहा, मोदी जी हवाई चप्पल पहने वालों के लिए भी हवाई यात्रा की बात कर रहे थे, बच्चे का टिकट 17 हजार का है

भारत : कपिल मिश्रा ने अरविंद केजरीवाल द्वारा पीएम मोदी को लिखी चिट्ठी पर कहा, हिम्मत है तो इस लेटर पर विधायक राजेंद्र पाल गौतम का साइन करवा के भेजो

भारत : असदुद्दीन ओवैसी ने पीएम मोदी और रक्षामंत्री राजनाथ सिंह को चीन सीमा विवाद पर घेरा, बोले- कारगिल और कश्मीर गये तो चीन सीमा पर भी जाते, देखते क्या हालात हैं