लाइव न्यूज़ :

ललन सिंह ने छठ पर महंगी हुई हवाई यात्रा के लिए घेरा पीएम मोदी को, कहा, "मोदी जी हवाई चप्पल पहने वालों के लिए भी हवाई यात्रा की बात कर रहे थे, बच्चे का टिकट 17 हजार का है"

By आशीष कुमार पाण्डेय | Updated: October 29, 2022 18:52 IST

छठ पर महंगी हुई हवाई यात्रा को लेकर जदयू प्रमुख ललन सिंह ने भाजपा पर निशाना साधा है और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के उस कथन का हवाला दिया है, जिसमें पीएम मोदी गरीब से गरीब आदमी के हवाई यात्रा के बारे में बात कर रहे हैं।

Open in App
ठळक मुद्देललन सिंह ने छठ पर महंगी हुई हवाई यात्रा के लिए घेरा मोदी सरकार को मोदी जी ने कहा था कि जो हवाई चप्पल पहनकर घूमता है, वो मुझे हवाई जहाज में दिखना चाहिएलेकिन वादा के उलट छठ पर बिहार आने वाले लोगों को 17000 रुपये खर्च करना पड़ रहा है

पटना: लोकपर्व छठ इस समय बिहार में पूरे धूमधाम से मनाया जा रहा है। बिहार में सत्ताधारी पार्टी जदयू के राष्ट्रीय प्रमुख ललन सिंह ने इसी के बहाने केंद्र सरकार को घेरते हुए एक बार फिर हमला बोला है। ट्विटर पर केंद्र के खिलाफ लगातार आक्रामक रहने वाले जदयू प्रमुख ने भाजपा पर निशाना साधने के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के उस कथन का हवाला दिया है, जिसमें उन्होंने कहा था कि वो गरीब से गरीब आदमी के हवाई यात्रा के बारे में कह रहे थे।

ललन सिंह ने छठ पर बिहार आने वाले यात्रियों को हो रही परेशानी का मुद्दा उठाते हुए कहा, "नरेंद्र मोदी जी ने कहा था कि जो हवाई चप्पल पहनकर घूमता है वो मुझे हवाई जहाज में दिखना चाहिए। वादा के विपरीत लोक-आस्था का विश्वविख्यात महापर्व छठ पूजा में शामिल होने के लिए बिहार आने वाले लोगों को 3.5 महीने के बच्चे के लिए भी 17000 रुपये खर्च करना पड़ रहा है, बड़का झुट्ठा पार्टी का पोल खुल गया है।"

छठ पर बिहार की यात्रा करने वालों की ज्यादा भीड़ होने के कारण बिहार में उड़ान सेवाएं देने वाली लगभग सभी एयरलाइन्स ने अपने किराये में तीन गुना तक का इजाफा कर दिया है। जिसके कारण हवाई यात्रा बेहद महंगी हो गई है और बिहार जाने वाले यात्रियों को एक एयर टिकट 15 हजार से 20 हजार रुपये में मिल रहा है। जबकि जबकि सामान्य दिनों में बिहार की उड़ान का का टिकट 5000 से 6000 रुपये के बीच में रहता है।

इतना ही नहीं देश के कोने-कोने से बिहार को जोड़ने वाली रेलवे का यह आलम है कि बिहार जाने वाली ट्रेनों में तिल रखने की जगह नहीं है। जबकि रेलवे देश के अलग-अलग जगहों से छठ के मौके पर 250 से ज्यादा स्पेशल ट्रेन बिहार के विभिन्न शहरों के लिए चलाई जा रही हैं।

इस संबंध में रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने खुद ट्वीट करके बताया था कि छठ के मौके पर रेलवे ट्रेनों के अतिरिक्त 2,614 फेरे चलाएगा। यात्रियों के मांग के मद्देनजर 36,59,000 एक्स्ट्रा बर्थ उपलब्ध कराई जा रही है। इसके अलावा रेलवे ने बड़े और टर्मिनल स्टेशनों पर यात्रियों की भीड़ को मैनेज करने की स्पेशल व्यवस्था की है।

 

टॅग्स :Lalan Singhनरेंद्र मोदीबिहारहवाई जहाजFlight
Open in App

संबंधित खबरें

विश्व'कोई समझौता नहीं, कोई दोहरा मापदंड नहीं': भारत-नॉर्डिक शिखर सम्मेलन में पीएम मोदी ने खींची आतंकवाद पर रेखा

भारत'चंद दिनों के बलात्कार और दुष्कर्म के चंद आंकड़े दे रहा हूँ': नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने आंकड़े जारी कर सम्राट सरकार पर बोला तीखा हमला

क्राइम अलर्टडंडा और रॉड से हमला कर पत्नी फूल कुमारी दास, 3 बच्चे ह्रदय दास, संध्या दास और सोन दास को मार डाला, चंदनपट्टी गांव से दिल दहला देने वाली घटना

विश्वप्रेस फ्रीडम पर पीएम मोदी के ‘सवाल टालने’ पर नॉर्वेजियन पत्रकारों के साथ MEA की तीखी बहस, विदेश मंत्रालय के सचिव (पश्चिम) कहा- "बताता हूँ भारत क्या है" | WATCH

भारतशिविर में कुल 67 शिकायत, 30 दिन में करें समाधान नहीं तो 31वें दिन निलंबित?, रेफर नीति अपनाई तो सिविल सर्जन और डॉक्टरों के खिलाफ कार्रवाई?, सम्राट चौधरी ने दी चेतावनी

भारत अधिक खबरें

भारत"सरकार हर आयोजन को सड़क पर करा रही है": सड़कों पर नमाज को लेकर सीएम योगी पर अखिलेश का पलटवार

भारतUjjain: श्री महाकाल मंदिर सभा मंडप में सफाई कर्मी महिला को कुत्ते ने काटा

भारतविकास प्रक्र‍िया में जनजातीय समाज को शामिल करने प्रधानमंत्री श्री मोदी ने बनाई नीतियां: मंत्री डॉ. शाह

भारतक्या बीजेपी में शामिल होंगे रेवंत रेड्डी? तेलंगाना सीएम को लेकर निज़ामाबाद के सांसद धर्मपुरी के बयान ने मचाई सनसनीखेज

भारत2020 Delhi riots case: अदालत ने बीमार माँ की देखभाल के लिए उमर खालिद को अंतरिम ज़मानत देने से किया इनकार