लाइव न्यूज़ :

2.4 फीट लंबे अजीम मंसूरी निकाह में पीएम मोदी और सीएम योगी को चाहते हैं बुलाना, न्योता देने जाएंगे दिल्ली

By आशीष कुमार पाण्डेय | Updated: October 30, 2022 16:23 IST

लगभग 2.4 फीट लंबे अजीम मंसूरी को सालों की तलाश के बाद अपने पसंद की दुल्हनियां मिल गई है। वो अपने निकाह में पीएम मोदी और सीएम योगी को बुलाने की तैयारी कर रहे हैं।

Open in App
ठळक मुद्दे2.4 फीट लंबे अजीम मंसूरी की सालों की तलाश हुई खत्म, मिली मन पसंद दुल्हनियां मंसूरी ने कहा कि वो चाहते हैं कि पीएम मोदी और सीएम योगी भी उनके निकाह में शिरकत करें निकाह तय होने से पहले मंसूरी सपा प्रमुख अखिलेश यादव से दुल्हन तलाशने की गुहार लगा चुके हैं

शामली: उत्तर प्रदेश के शामली के रहने वाले लगभग 2.4 फीट लंबे अजीम मंसूरी आने वाले नवंबर महीने में निकाह करने जा रहे हैं। अजीम की ख्वाहिश है कि उनके निकाह में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के साथ-साथ सूबे के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ भी शिरकत करें।

सालों से अपने लिए दुल्हन की तलाश कर रहे अजीम अपने निकाह को लेकर बेहद खुश हैं क्योंकि बहुत पापड़ बेलने के बाद उन्हें हापुड़ में अपने लिए दुल्हन मिल गई है। समाचार एजेंसी एएनआई से बात करते हुए अजीम मंसूरी ने कहा, "मेरी शादी नवंबर में होगी। मैं अपनी शादी के लिए पीएम नरेंद्र मोदी और सीएम योगी आदित्यनाथ को भी निमंत्रण पत्र दूंगा। मैं शादी का कार्ड लेकर खुद दिल्ली जाऊंगा और पीएम मोदी को अपने निकाह में आमंत्रित करूंगा।"

छोटे कद के कारण अजीम को अपनी दुल्हन तलाशने में भारी परेशानी सामने आ रही थी। एक बार तो साल 2019 में उन्होंने समाजवादी पार्टी के प्रमुख अखिलेश यादव से भी गुहार लगाई थी कि सपा प्रमुख उनके लिए एक ऐसी लड़की की तलाश करें, जिसे वो अपना जीवनसाथी बना सकें।

समाचार चैनल न्यूज 18 की माने तो कॉस्मेटिक की दुकान चलाने वाले अजीम मंसूरी हापुड़ की जिस लड़की से निकाह करने जा रहे हैं, उनका नाम बुशरा है और उनकी लंबाई भी 3 फीट है। जानकारी के मुताबिक अजीम मंसूरी और बुशरा का निकाह आने वाले 7 नवंबर को शामली में होगा।

अजीम अपने निकाह के लिए खास तैयारी कर रहे हैं। आजम ने बताया कि अपनी निकाह के लिए उन्होंने खास तरह की शेरवानी और थ्री-पीस सूट सिलवाया है। आजम कैराना के रहने वाले हैं और छह भाई-बहनों के परिवार में सबसे छोटे हैं।

टॅग्स :शामलीउत्तर प्रदेशनरेंद्र मोदीयोगी आदित्यनाथहापुड़
Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटके'मोदी जी आप टेंशन मत लो… हम सिर्फ नानी के घर जाते हैं', PM मोदी की अपील पर बच्ची का वीडियो वायरल

विश्वप्रधानमंत्री मोदी को मिला 32वां अंतरराष्ट्रीय सम्मान?, नॉर्वे के सर्वोच्च नागरिक सम्मान ‘ग्रैंड क्रॉस ऑफ द रॉयल नॉर्वेजियन ऑर्डर ऑफ मेरिट’ से सम्मानित, वीडियो

भारतUP: पंचायत चुनाव, ओबीसी आयोग, मेट्रो प्रोजेक्ट एवं अन्य मुद्दों को लेकर योगी मंत्रिमंडल की बैठक में लिए गए अहम फैसले

भारत'नमाज पढ़नी है, आप शिफ्ट में पढ़िए...प्यार से मानेंगे ठीक है, नहीं मानेंगे तो दूसरा तरीका अपनाएंगे': एक कार्यक्रम में बोले यूपी सीएम योगी | VIDEO

क्राइम अलर्टउत्तर प्रदेश में वैन और ट्रक की भीषण टक्कर में 10 लोगों की मौत, मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने गहरा शोक व्यक्त किया

ज़रा हटके अधिक खबरें

ज़रा हटकेजब शादी बनी सामाजिक बदलाव का मंच: बड़वानी के गांव में 3‑डी मुक्त विवाह ने दी नई दिशा

ज़रा हटकेप्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की ईंधन बचाने की अपील, जम्मू में घोड़ा-तांगे दौड़ाने लगे लोग, वीडियो

ज़रा हटकेकॉर्बेट राष्ट्रीय उद्यानः हथिनी ने स्वस्थ जुड़वां शावकों को जन्म दिया?, बेहद दुर्लभ घटना मान रहे वन्यजीव विशेषज्ञ, वीडियो

ज़रा हटके"सर... प्लीज़ मुझे गांजे का एक पैकेट दिलवा दीजिए": आंध्र प्रदेश का एक व्यक्ति मोबाइल टावर पर चढ़ा | VIDEO

ज़रा हटकेप्रेम-प्रसंग को लेकर मोबाइल टावर पर चढ़ने की घटनाएं तेजी से बढ़ी?, बिहार मेंकई हाई-वोल्टेज ड्रामे, 10 दिन में 15 केस?