लाइव न्यूज़ :

AllNewsPhotosVideos

नरेंद्र मोदी

Narendra-modi, Latest Marathi News

Read more

Narendra Modi: नरेंद्र मोदी भारतीय जनता पार्टी के नेता और भारत के वर्तमान प्रधानमंत्री हैं। वो साल 1950 में वडनगर गुजरात में पैदा हुए थे। शुरुआती जीवन में ही वो आरएसएस से जुड़ गए और 1974 में नवनिर्माण आंदोलन से जुड़ गए। 1980 के दशक में जब मोदी गुजरात की भाजपा ईकाई में शामिल हुए तो माना गया कि पार्टी को संघ के प्रभाव का सीधा फायदा होगा। वे वर्ष 1988-89 में भारतीय जनता पार्टी की गुजरात ईकाई के महासचिव बनाए गए। नरेंद्र मोदी ने लाल कृष्ण आडवाणी की 1990 की सोमनाथ-अयोध्या रथ यात्रा के आयोजन में अहम भूमिका अदा की। इसके बाद वो भारतीय जनता पार्टी की ओर से कई राज्यों के प्रभारी बनाए गए।मोदी को 1995 में भारतीय जनता पार्टी का राष्ट्रीय सचिव और पांच राज्यों का पार्टी प्रभारी बनाया गया। इसके बाद 1998 में उन्हें महासचिव (संगठन) बनाया गया। मोदी के सत्ता संभालने के लगभग पांच महीने बाद ही गोधरा रेल हादसा हुआ जिसमें कई हिंदू कारसेवक मारे गए। इसके ठीक बाद फरवरी 2002 में ही गुजरात में मुसलमानों के खिलाफ़ दंगे भड़क उठे। इन दंगों में सरकार के मुताबिक एक हजार से ज्यादा और ब्रिटिश उच्चायोग की एक स्वतंत्र समिति के अनुसार लगभग 2000 लोग मारे गए। इनमें ज्यादातर मुसलमान थे।इसके बाद 2007 के विधानसभा चुनावों में उन्होंने गुजरात के विकास को मुद्दा बनाया और फिर जीतकर लौटे। फिर 2012 में भी नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में भाजपा गुजरात विधानसभा चुनावों में विजयी रहे। 2014 लोकसभा चुनावों में उन्हें बीजेपी ने प्रधानंत्री पद का प्रत्याशी बनाया और पूर्ण बहुमत से सरकार बनाई। नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में भाजपा ने 2019 के लोकसभा चुनाव में भी जीत हासिल की।

भारत : भाजपा के रोड शो के कारण दिल्ली की इन सड़कों पर बंद रहेगा यातायात, जानें कैसे होगा ट्रैफिक डायवर्जन

भारत : पीएम मोदी ने भारत को ब्रांड बनाने के लिए कुछ ऐसा किया जो आज तक कोई नहीं कर सका-पाकिस्तानी मीडिया में बोले पाक सुरक्षा-रक्षा विश्लेषक शहजाद चौधरी, इंडिया और प्रधानमंत्री की जमकर तारीफ

भारत : दिल्ली में कल पीएम मोदी करेंगे रोड शो, कई मार्ग बंद, घर से निकलने से पहले देख लें एडवाइजरी

भारत : बिहार में बीजेपी को झटका, उपाध्यक्ष पद पर रहे राजीव रंजन जदयू में शामिल, कहा-भाजपा यानी बड़का झूठा पार्टी

भारत : 'हर भारतीय को सेना पर गर्व', 75वें सेना दिवस पर बोले पीएम मोदी-दी सभी को बधाई, राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने भी देशवासियों को दी शुभकामनाएं

ज़रा हटके : बिहार में पोस्टर वार, नीतीश बने कृष्ण और राम, भाजपा और नरेंद्र मोदी पर जोरदार हमला

कारोबार : Union Budget 2023: आम चुनावों से पहले आगामी आम बजट मौजूदा केंद्र सरकार का अंतिम पूर्ण बजट होगा, ग्रामीण और कृषि खर्च में 10 अरब डॉलर की वृद्धि होने की संभावना

भारत : पीएम मोदी ने वाराणसी में टेंट सिटी का उद्घाटन करने के साथ रिवर क्रूज एमवी गंगा विलास को दिखाई हरी झंडी, 1000 करोड़ से अधिक की परियोजनाओं की आधारशिला रखी

भारत : शरद यादव को राहुल गांधी ने दी श्रद्धांजलि, परिवार से की मुलाकात, देखें तस्वीरें

भारत : Sharad Yadav: शरद यादव के निधन पर पीएम मोदी से लेकर ममता बनर्जी तक ने व्यक्त किया शोक, जानें किसने क्या कहा