लाइव न्यूज़ :

पीएम मोदी ने भारत को ब्रांड बनाने के लिए कुछ ऐसा किया जो आज तक कोई नहीं कर सका-पाकिस्तानी मीडिया में बोले पाक सुरक्षा-रक्षा विश्लेषक शहजाद चौधरी, इंडिया और प्रधानमंत्री की जमकर तारीफ

By आजाद खान | Updated: January 15, 2023 22:16 IST

पाकिस्तान के सुरक्षा और रक्षा विश्लेषक शहजाद चौधरी ने कहा है कि पीएम मोदी के नेतृत्व में भारत निवेषकों के लिए पंसदीदा जगह बना है। यही नहीं उन्होंने भारत की जीडीपी और कृषि को लेकर भी खुलकर तारीफ की है।

Open in App
ठळक मुद्देपाकिस्तानी मीडिया में पाक सुरक्षा और रक्षा विश्लेषक द्वारा भारत और पीएम मोदी की जमकर तारीफ की गई है। पाक सुरक्षा और रक्षा विश्लेषक शहजाद चौधरी ने कहा है कि पीएम मोदी के नेतृत्व में भारत की विदेश नीति बेहतर हुई है। यही नहीं उन्होंने भारत की जीडीपी और कृषि का भी जिक्र किया है और इसकी तारीफ की है।

इस्लामाबाद:पाकिस्तान के एक प्रमुख दैनिक द एक्सप्रेस ट्रिब्यून (Pakistan Daily The Express Tribune) में पीएम मोदी और उनकी नीतियों की तारीफ की गई है। पाकिस्तान के जाने-माने राजनीतिक, सुरक्षा और रक्षा विश्लेषक शहजाद चौधरी ने द एक्सप्रेस ट्रिब्यून में लिखा है कि पीएम मोदी के कारण ही भारत वैश्विक मंच पर अच्छी बढ़त हासिल की है और यह तारीफ के काबिल है। 

यही नहीं शहजाद चौधरी द्वारा भारत की जीडीपी में बढ़त की भी प्रशंसा की गई है साथ ही साथ भारत के निवेशकों को लेकर भी बोला गया है। आपको बता दें कि यह पहली बार है जब पाकिस्तान मीडिया में वह भी राजनीतिक, सुरक्षा और रक्षा विश्लेषक द्वारा भारत और पीएम मोदी के बारे में ऐसी बातें कही गई हो। 

राजनीतिक, सुरक्षा और रक्षा विश्लेषक शहजाद चौधरी ने क्या कहा है

प्रमुख पाकिस्तान दैनिक में ओप-एड कॉलम में विश्लेषक शहजाद चौधरी ने भारत की बात करते हुए कहा है कि पीएम मोदी के नेतृत्व में भारत की विदेश नीति को अच्छे तरीके से आगे ले जाया गया है। ऐसे में इन सब नीतियों का ही नतीजा है कि भारत की जीडीपी तीन ट्रिलियन अमरीकी डालर से भी ज्यादा हो गई है। उनके अनुसार, भारत ने स्मारकीय प्रगति हासिल की है और यह सभी निवेशकों के लिए भी एक पसंदीदा स्थान बन गया है। 

शहजाद चौधरी ने कॉलम में लिखा है कि पीएम मोदी की अध्यक्षता में विदेश नीति के मोर्चे पर अपना खुद का डोमेन स्थापित किया है। यही नहीं कृषि उत्पादों और आईटी उद्योग में भी भारत को एक बड़े उत्पादक के रूप में देखा जाता है। 

आंकड़ों का हवाला देते हुए पीएम मोदी की जमकर की तारीफ

पाकिस्तानी सुरक्षा और रक्षा विश्लेषक शहजाद चौधरी ने कहा है कि भारत की शासन प्रणाली बेहतर साबित हुई है और यह खुद को एक मजबूत लोकतंत्र को साबित किया है। पीएम मोदी की तारीफ करते हुए शहजाद चौधरी ने कॉलम में लिखा, 'मोदी ने भारत को ब्रांड बनाने के लिए कुछ ऐसा किया है जो उनसे पहले कोई नहीं कर सका। महत्वपूर्ण बात यह है कि भारत जो महसूस करता है और जिस हद तक उसे जरूरत है, वह करता है।'

यही नहीं उन्होंने कृषि पर भी बोला है और लिखा है, ‘कृषि में उनकी प्रति एकड़ पैदावार दुनिया में सबसे अच्छी है और 1.4 बिलियन से अधिक लोगों का देश होने के बावजूद यह एक अपेक्षाकृत स्थिर, सुसंगत और कार्यात्मक बनी हुई है।’

आपको बता दें कि इससे पहले पाकिस्तान के पूर्व प्रधानमंत्री इमरान खान ने भी भारत की विदेश नीति की तारीफ कर चुके है।  

टॅग्स :भारतपाकिस्ताननरेंद्र मोदी
Open in App

संबंधित खबरें

भारतगिरगिट की तरह रंग बदलने वाली पार्टी कांग्रेस-सपा?, बसपा प्रमुख मायावती ने कहा-SC, ST और OBC समाज पर बात ना करें राहुल गांधी, एक्स पर 7 प्वाइंट में रखीं बात?

विश्वहोर्मुज जलडमरूमध्य को जल्द से जल्द आजाद करो?, पश्चिम एशिया में जारी संघर्ष के बीच संयुक्त राष्ट्र महासभा में हरीश पर्वतनेनी ने कहा

भारतNari Shakti Vandan Adhiniyam: महिलाएं राजनीति में सुधार ला सकेंगी?

भारतNari Shakti Vandan Adhiniyam: समावेशी लोकतंत्र की निर्णायक दिशा में कदम

भारतकोई शुभ कार्य होता है तो नजर ना लग जाए काला टीका लगाया जाता?, पीएम मोदी ने सीएम स्टालिन और डीएमके पर साधा निशाना?, वीडियो

भारत अधिक खबरें

भारतनक्सल मोर्चे के ‘सी-60’ जवानों को मिलेगा खास सेवा पदक?, महाराष्ट्र सरकार का फैसला, जंगल में लड़नेवालों को अब मिलेगा सम्मान

भारतलगातार तीसरी बार उपसभापति चुने गए हरिवंश नारायण सिंह?, पीएम मोदी बोले- सदन को आप पर भरोसा, साथ लेकर चलने का प्रयास, वीडियो

भारतनारी शक्ति वंदन अधिनियम लागू, आज लोकसभा में होगी वोटिंग; विपक्ष के कड़े रुख ने बढ़ाई सियासी तपिश

भारतसंसद में तीखी बहस के बीच महिला आरक्षण को मिली हरी झंडी, देशभर में जमीनी स्तर पर कानून लागू

भारतऐसे तो उद्योगों का भला नहीं होने वाला है...!