लाइव न्यूज़ :

AllNewsPhotosVideos

नरेंद्र मोदी

Narendra-modi, Latest Marathi News

Read more

Narendra Modi: नरेंद्र मोदी भारतीय जनता पार्टी के नेता और भारत के वर्तमान प्रधानमंत्री हैं। वो साल 1950 में वडनगर गुजरात में पैदा हुए थे। शुरुआती जीवन में ही वो आरएसएस से जुड़ गए और 1974 में नवनिर्माण आंदोलन से जुड़ गए। 1980 के दशक में जब मोदी गुजरात की भाजपा ईकाई में शामिल हुए तो माना गया कि पार्टी को संघ के प्रभाव का सीधा फायदा होगा। वे वर्ष 1988-89 में भारतीय जनता पार्टी की गुजरात ईकाई के महासचिव बनाए गए। नरेंद्र मोदी ने लाल कृष्ण आडवाणी की 1990 की सोमनाथ-अयोध्या रथ यात्रा के आयोजन में अहम भूमिका अदा की। इसके बाद वो भारतीय जनता पार्टी की ओर से कई राज्यों के प्रभारी बनाए गए।मोदी को 1995 में भारतीय जनता पार्टी का राष्ट्रीय सचिव और पांच राज्यों का पार्टी प्रभारी बनाया गया। इसके बाद 1998 में उन्हें महासचिव (संगठन) बनाया गया। मोदी के सत्ता संभालने के लगभग पांच महीने बाद ही गोधरा रेल हादसा हुआ जिसमें कई हिंदू कारसेवक मारे गए। इसके ठीक बाद फरवरी 2002 में ही गुजरात में मुसलमानों के खिलाफ़ दंगे भड़क उठे। इन दंगों में सरकार के मुताबिक एक हजार से ज्यादा और ब्रिटिश उच्चायोग की एक स्वतंत्र समिति के अनुसार लगभग 2000 लोग मारे गए। इनमें ज्यादातर मुसलमान थे।इसके बाद 2007 के विधानसभा चुनावों में उन्होंने गुजरात के विकास को मुद्दा बनाया और फिर जीतकर लौटे। फिर 2012 में भी नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में भाजपा गुजरात विधानसभा चुनावों में विजयी रहे। 2014 लोकसभा चुनावों में उन्हें बीजेपी ने प्रधानंत्री पद का प्रत्याशी बनाया और पूर्ण बहुमत से सरकार बनाई। नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में भाजपा ने 2019 के लोकसभा चुनाव में भी जीत हासिल की।

भारत : Holi 2023: पूरे देश में आज बड़े ही धूमधाम से मनाया जा रहा है होली का पर्व, पीएम मोदी, अमित शाह और राहुल गांधी समेत कई और नेताओं ने दी बधाई

भारत : नेफ्यू रियो ने पांचवीं बार नगालैंड के मुख्यमंत्री के रूप में शपथ ली, समारोह में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी रहे मौजूद

भारत : कोनराड संगमा ने दूसरी बार मेघालय के मुख्यमंत्री के तौर पर ली शपथ, पीएम मोदी भी रहे मौजूद

भारत : शुभेंदु अधिकारी ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को लिखी चिट्ठी, कहा, ममता बनर्जी के खिलाफ सीबीआई क्यों झिझक रही है? शारदा घोटाले में ले एक्शन

भारत : पीएम मोदी ने आगामी गर्म मौसम को लेकर तैयारियों की समीक्षा के लिए उच्च स्तरीय बैठक की

क्रिकेट : पीएम नरेंद्र मोदी अहमदाबाद टेस्ट के पहले दिन ऑस्ट्रेलिया के प्रधानमंत्री एंथोनी अल्बनीज के साथ देखेंगे मैच

भारत : औरंगाबाद शहर से मुगल बादशाह औरंगजेब की कब्र हटाने की मांग, शिवसेना विधायक संजय शिरसाट ने कहा- पीएम मोदी को लिखेंगे पत्र

भारत : तेजस्वी यादव ने मोदी सरकार पर साधा निशाना, कहा-केन्द्र के इशारे पर हो रही है सीबीआई की कार्रवाई

भारत : मेघालय: संगमा सरकार को समर्थन देने पर कांग्रेस का BJP पर निशाना, संगमा पर हमला बोलते हुए पीएम मोदी के वीडियो को किया ट्वीट

भारत : अरुणाचल कांग्रेस के विधायक ने पीएम मोदी को लिखी चिट्ठी, बोले- चीन CCTV कैमरों से कर रहा है जासूसी, फौरन करें बैन