Narendra Modi: नरेंद्र मोदी भारतीय जनता पार्टी के नेता और भारत के वर्तमान प्रधानमंत्री हैं। वो साल 1950 में वडनगर गुजरात में पैदा हुए थे। शुरुआती जीवन में ही वो आरएसएस से जुड़ गए और 1974 में नवनिर्माण आंदोलन से जुड़ गए। 1980 के दशक में जब मोदी गुजरात की भाजपा ईकाई में शामिल हुए तो माना गया कि पार्टी को संघ के प्रभाव का सीधा फायदा होगा। वे वर्ष 1988-89 में भारतीय जनता पार्टी की गुजरात ईकाई के महासचिव बनाए गए। नरेंद्र मोदी ने लाल कृष्ण आडवाणी की 1990 की सोमनाथ-अयोध्या रथ यात्रा के आयोजन में अहम भूमिका अदा की। इसके बाद वो भारतीय जनता पार्टी की ओर से कई राज्यों के प्रभारी बनाए गए।मोदी को 1995 में भारतीय जनता पार्टी का राष्ट्रीय सचिव और पांच राज्यों का पार्टी प्रभारी बनाया गया। इसके बाद 1998 में उन्हें महासचिव (संगठन) बनाया गया। मोदी के सत्ता संभालने के लगभग पांच महीने बाद ही गोधरा रेल हादसा हुआ जिसमें कई हिंदू कारसेवक मारे गए। इसके ठीक बाद फरवरी 2002 में ही गुजरात में मुसलमानों के खिलाफ़ दंगे भड़क उठे। इन दंगों में सरकार के मुताबिक एक हजार से ज्यादा और ब्रिटिश उच्चायोग की एक स्वतंत्र समिति के अनुसार लगभग 2000 लोग मारे गए। इनमें ज्यादातर मुसलमान थे।इसके बाद 2007 के विधानसभा चुनावों में उन्होंने गुजरात के विकास को मुद्दा बनाया और फिर जीतकर लौटे। फिर 2012 में भी नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में भाजपा गुजरात विधानसभा चुनावों में विजयी रहे। 2014 लोकसभा चुनावों में उन्हें बीजेपी ने प्रधानंत्री पद का प्रत्याशी बनाया और पूर्ण बहुमत से सरकार बनाई। नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में भाजपा ने 2019 के लोकसभा चुनाव में भी जीत हासिल की। Read More
Pariksha Pe Charcha 2026: परीक्षा पे चर्चा ने 2025 में 245 से अधिक देशों के छात्रों, 153 देशों के शिक्षकों और 149 देशों के अभिभावकों की भागीदारी के साथ एक उल्लेखनीय गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाया। ...
IndiGo Crisis: मंत्रालय ने बयान में कहा कि स्थिति सामान्य होने तक ये सीमाएं लागू रहेंगी। बयान में कहा गया, ''सभी विमानन कंपनियों को आधिकारिक निर्देश जारी कर दिया गया है कि अब निर्धारित किराया सीमा का सख्ती से पालन करना होगा।'' ...
Putin Visit India: रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन भारत के दो दिन के दौरे के बाद मॉस्को के लिए रवाना हो गए हैं। यह चार साल में और यूक्रेन युद्ध शुरू होने के बाद उनकी पहली भारत यात्रा थी। ...
23वें भारत-रूस सालाना समिट के बाद, पीएम मोदी ने कहा कि भारत की प्राथमिकता रूस के साथ आर्थिक सहयोग बढ़ाना है। समिट के बाद जारी एक जॉइंट स्टेटमेंट में पीएम मोदी ने कहा, "हम 2030 तक एक आर्थिक सहयोग प्रोग्राम पर सहमत हुए हैं।" ...
PM Modi speaks on Ukraine crisis: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा, "यूक्रेन के संकट के बाद हमारी लगातार चर्चा होती रही है आपने भी समय-समय पर एक सच्चे मित्र के रूप में हमें सभी चीजों से अवगत कराया। ...
Putin Rajghat Visit: रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन अपने भारत दौरे के दूसरे दिन शुक्रवार को नई दिल्ली पहुंचे, जहां सुबह राष्ट्रपति भवन में उनका भव्य स्वागत किया गया। ...
Putin Visit India: एक्स पर एक पोस्ट में, प्रधानमंत्री मोदी ने उस क्षण की एक तस्वीर साझा की, तथा इस धर्मग्रंथ को दुनिया भर के लाखों लोगों के लिए प्रेरणा का स्रोत बताया। ...