मल्लिकार्जुन खड़गे भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस के नए अध्यक्ष हैं। कांग्रेस कार्यकर्ताओं के बीच ‘सोलिल्लादा सरदारा’ (अजेय नेता) के रूप में लोकप्रिय मल्लिकार्जुन ने देश की सबसे पुरानी पार्टी के प्रमुख की जिम्मेदारी संभाल ली है। सार्वजनिक जीवन अपने गृह जिले गुलबर्ग (अब कलबुर्गी) में एक यूनियन नेता के रूप में शुरू हुआ और वर्ष 1969 में वह भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस में शामिल हुए तथा गुलबर्ग शहरी कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष बने। वर्ष 2014 के लोकसभा चुनाव में कर्नाटक खासकर हैदराबाद-कर्नाटक क्षेत्र में नरेंद्र मोदी लहर के बावजूद गुलबर्ग से 74 हजार मतों के अंतर से जीत हासिल की। वर्ष 2009 में लोकसभा चुनाव के जरिए राष्ट्रीय राजनीति में आने से पहले उन्होंने गुरुमितकल विधानसभा क्षेत्र से नौ बार जीत दर्ज की। गुलबर्ग से दो बार लोकसभा सदस्य रह चुके हैं। हालांकि, वर्ष 2019 के लोकसभा चुनाव में खड़गे को भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के नेता उमेश जाधव से गुलबर्ग में 95,452 मतों से हार का सामना करना पड़ा। लोकसभा में वर्ष 2014 से 2019 तक कांग्रेस के नेता रहे। Read More
विपक्ष के 15 राजनीतिक दलों के नेताओं ने वर्ष 2024 के लोकसभा चुनाव के लिए साझा रणनीति तय करने के लिए शुक्रवार को मैराथन बैठक की, जिसमें यह फैसला किया गया कि वे प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी और उनके दल भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के खिलाफ एकजुट होकर लड़ेंग ...
पोस्टर को ट्वीट करते हुए जदयू ने कैप्शन में लिखा, "दलों का नहीं, दिलों का महागठबंधन।" 2024 के लोकसभा चुनाव से पहले भाजपा विरोधी मोर्चे के गठन की नींव रखने के लिए विपक्षी दलों के शीर्ष नेता शुक्रवार को पटना में जुटे। ...
कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने शुक्रवार को कहा कि दिल्ली में प्रशासनिक सेवाओं के नियंत्रण पर केंद्र के अध्यादेश का विरोध करना है या नहीं, इस पर फैसला संसद सत्र से पहले लिया जाएगा। ...
भाजपा और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के खिलाफ 2024 के चुनाव के लिए रणनीति तैयार करने को लेकर विपक्षी दलों की आज बड़ी बैठक बिहार की राजधानी पटना में होने वाली है। ऐसे में सवाल है कि क्या वाकई सभी दल भाजपा के खिलाफ एक मंच पर आ सकेंगे? ...
कांग्रेस प्रमुख मल्लिकार्जुन खड़गे ने पटना में हो रही विपक्षी दलों की बैठक के बारे में कहा कि विपक्षी दलों का एजेंडा स्पष्ट है कि सत्ताधारी भाजपा को गद्दी से नीचे उतारना है। ...
बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को बिहार कांग्रेस अध्यक्ष अखिलेश सिंह की बराबरी में रखा गया है। कांग्रेस के पोस्टर में नीतीश कुमार को कमतर आंकने पर बिहार भाजपा ने तंज कसा है। ...