मल्लिकार्जुन खड़गे भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस के नए अध्यक्ष हैं। कांग्रेस कार्यकर्ताओं के बीच ‘सोलिल्लादा सरदारा’ (अजेय नेता) के रूप में लोकप्रिय मल्लिकार्जुन ने देश की सबसे पुरानी पार्टी के प्रमुख की जिम्मेदारी संभाल ली है। सार्वजनिक जीवन अपने गृह जिले गुलबर्ग (अब कलबुर्गी) में एक यूनियन नेता के रूप में शुरू हुआ और वर्ष 1969 में वह भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस में शामिल हुए तथा गुलबर्ग शहरी कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष बने। वर्ष 2014 के लोकसभा चुनाव में कर्नाटक खासकर हैदराबाद-कर्नाटक क्षेत्र में नरेंद्र मोदी लहर के बावजूद गुलबर्ग से 74 हजार मतों के अंतर से जीत हासिल की। वर्ष 2009 में लोकसभा चुनाव के जरिए राष्ट्रीय राजनीति में आने से पहले उन्होंने गुरुमितकल विधानसभा क्षेत्र से नौ बार जीत दर्ज की। गुलबर्ग से दो बार लोकसभा सदस्य रह चुके हैं। हालांकि, वर्ष 2019 के लोकसभा चुनाव में खड़गे को भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के नेता उमेश जाधव से गुलबर्ग में 95,452 मतों से हार का सामना करना पड़ा। लोकसभा में वर्ष 2014 से 2019 तक कांग्रेस के नेता रहे। Read More
कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने पत्र में कहा कि हम जुलाई में फिर से मिलने पर सहमत हुए हैं। मेरा मानना है कि इन चर्चाओं को जारी रखना और हमने जो गति बनाई है, उसे आगे बढ़ाना महत्वपूर्ण है। हमें उन चुनौतियों का समाधान खोजने के लिए मिलकर काम करने क ...
कर्नाटक चुनाव के बाद कांग्रेस उम्मीद कर रही है कि प्रदेश का मुस्लिम समाज भी उसे उसको वोट देगा। कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे की वजह से दलित समाज का वोट भी पार्टी को मिलने की उम्मीद है। ...
Rajasthan Assembly Election 2023: राजस्थान में कांग्रेस पिछले साढ़े चार साल से सत्ता में है और गहलोत और पायलट के बीच मतभेदों के कारण कांग्रेस के लिए एक और कार्यकाल हासिल करना कठिन हो गया है। ...
कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने ट्वीट कर लिखा, "मोदी सरकार की लूट से महँगाई और बेरोजगारी दोनों लगातार बढ़ रही है। पर भाजपा सत्ता के लालच में लीन है।" ...
कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने ट्वीट किया, "मोदी सरकार के पास राजनीतिक दलों को तोड़ने का समय है, लेकिन शस्त्र बलों में महत्वपूर्ण रिक्तियों को भरने का कोई समय नहीं है। जो लोग रोजाना राष्ट्रवाद की दुहाई देते हैं उन्होंने हमारे सशस्त्र बलों के स ...
पहले विपक्ष की दूसरी बैठक शिमला में होनी थी लेकिन हिमाचल प्रदेश में मौसम की खराब स्थिति और लगातार हो रही बारिश को देखते हुए इसे बेंगलुरु में रखने का फैसला किया गया। ...
Parliament Monsoon Session: संसदीय कार्य मंत्री प्रह्लाद जोशी ने ट्वीट कर कहा कि संसद का मानसून सत्र, 20 जुलाई 2023 से शुरू होकर 11 अगस्त 2023 तक चलेगा। सभी दल मानसून सत्र के दौरान विधायी कार्य और अन्य विषयों पर सार्थक चर्चा में अपना योगदान दें। ...