मल्लिकार्जुन खड़गे भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस के नए अध्यक्ष हैं। कांग्रेस कार्यकर्ताओं के बीच ‘सोलिल्लादा सरदारा’ (अजेय नेता) के रूप में लोकप्रिय मल्लिकार्जुन ने देश की सबसे पुरानी पार्टी के प्रमुख की जिम्मेदारी संभाल ली है। सार्वजनिक जीवन अपने गृह जिले गुलबर्ग (अब कलबुर्गी) में एक यूनियन नेता के रूप में शुरू हुआ और वर्ष 1969 में वह भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस में शामिल हुए तथा गुलबर्ग शहरी कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष बने। वर्ष 2014 के लोकसभा चुनाव में कर्नाटक खासकर हैदराबाद-कर्नाटक क्षेत्र में नरेंद्र मोदी लहर के बावजूद गुलबर्ग से 74 हजार मतों के अंतर से जीत हासिल की। वर्ष 2009 में लोकसभा चुनाव के जरिए राष्ट्रीय राजनीति में आने से पहले उन्होंने गुरुमितकल विधानसभा क्षेत्र से नौ बार जीत दर्ज की। गुलबर्ग से दो बार लोकसभा सदस्य रह चुके हैं। हालांकि, वर्ष 2019 के लोकसभा चुनाव में खड़गे को भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के नेता उमेश जाधव से गुलबर्ग में 95,452 मतों से हार का सामना करना पड़ा। लोकसभा में वर्ष 2014 से 2019 तक कांग्रेस के नेता रहे। Read More
Maharashtra Legislative Council Elections 2024: महाविकास आघाड़ी गठबंधन (एमवीए) की घटक दल शिवसेना (उद्धव ठाकरे) मुंबई स्नातक, मुंबई शिक्षक, नासिक शिक्षक सीट पर चुनाव लड़ रही है, जबकि कांग्रेस ने कोंकण स्नातक निर्वाचन क्षेत्र में उम्मीदवार उतारा है। ...
Parliament Session 2024 Live Updates: ओम बिरला ने दोबारा लोकसभा अध्यक्ष पद के लिए सत्तारूढ़ राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (राजग) का उम्मीदवार बनाये जाने की खबरों के बीच प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी से मुलाकात की। ...
माना जा रहा है कि ओम बिरला ही लोकसभा अध्यक्ष होंगे। उनके नाम पर विपक्ष भी सहमत हो गया है लेकिन खड़गे ने स्पष्ट किया कि उपसभापति विपक्षी दलों से होना चाहिए। ...
मुंबई कांग्रेस के नेताओं ने ये साफ नहीं किया है कि क्या वरिष्ठ नेता गायकवाड़ को उनके पद से हटाने की मांग है या नहीं। मुंबई कांग्रेस के असंतुष्ट नेताओं के अनुसार केंद्रीय नेतृत्व सही निर्णय लेगा और पत्र में ऐसी कोई मांग नहीं की गई है। ...