लद्दाख एक ऊंचा पठार है जिसका अधिकतर हिस्सा 3,500 मीटर (9,800 फीट) से ऊंचा है। यह हिमालय और कराकोरम पर्वत श्रृंखला और सिन्धु नदी की ऊपरी घाटी में फैला है। करीब 33,554 वर्गमील में फैले लद्दाख में बसने लायक जगह बेहद कम है। यहां हर ओर ऊंचे-ऊंचे विशालकाय पथरीले पहाड़ और मैदान हैं। यहां के सभी धर्मों के लोगों की जनसंख्या मिलाकर 2,36,539 है। लद्दाख के पूर्वी हिस्से में लेह के आसपास रहने वाले निवासी मुख्यतः तिब्बती, बौद्ध और भारतीय हिन्दू हैं, लेकिन पश्चिम में करगिल के आसपास जनसंख्या मुख्यतः भारतीय शिया मुस्लिमों की है। तिब्बत पर कब्जे के दौरान बहुत से तिब्बती यहां आकर बस गए थे। लद्दाख को चीन, तिब्बत का हिस्सा मानता है। सिन्धु नदी लद्दाख से निकलकर ही पाकिस्तान के कराची तक बहती है। प्राचीनकाल में लद्दाख कई अहम व्यापारिक रास्तों का प्रमुख केंद्र था। Read More
Indian Army Bike Rally Galwan Valley: इस वीडियो को भारतीय सेना की फायर एंड फ्यूरी कॉर्प्स ने जारी किया है जिसमें देखा जा रहा है कि कैसे सेना के जवान लद्दाख के पथरीले रास्तें और नदियों को पार करते है और अन्त में नुब्रा वैली पहुंचते है। ...
वास्तविक नियंत्रण रेखा पर अपनी मजबूत पकड़ बनाने के लिए चीन नया हाईवे बनाने की तैयारी में है। सामरिक रूप से महत्वपूर्ण यह नया हाईवे अक्साई चिन इलाके से होकर गुजरेगा जिसे भारत अपना क्षेत्र बताता है। ...
विशेष पर्वतीय बल ITBP, लद्दाख में काराकोरम दर्रे से अरुणाचल प्रदेश के जचेप ला तक सीमा सुरक्षा कर्तव्यों पर तैनात है, जो भारत-चीन सीमा के 3,488 किलोमीटर को कवर करता है.. ...
भारत के साथ सैन्य स्तर की बातचीत के एक दिन बाद ही चीन ने एक वीडियो जारी किया जिसमें लड़ाकू हेलीकॉप्टर पैंगोंग झील के उपर से उड़ान भरते हुए दिखाई दे रहे हैं। ये वीडियो चीनी सेना के युद्धाभ्यास का बताया जा रहा है। विशेषज्ञों का कहना है कि ये हमेशा की त ...
वास्तविक नियंत्रण रेखा पर चीन से जारी तनाव के बीच वायुसेना प्रमुख वी.आर. चौधरी ने कहा है कि वायुसेना अपनी ताकत लगातार बढ़ा रही है। साथ ही उन्होंने कहा कि रूसी एस-400 मिसाइल डिफेंस सिस्टम की तैनाती पाकिस्तान और चीन दोनो सीमाओं पर की जाएगी। ...
चीन का शिनजियांग प्रांत वीगर मुसलमानों के दमन के कारण सुर्खियों में रहता है। यह पहली बार है कि शी जिनपिंग ने शिनजियांग का दौरा किया है। पीटीआई-भाषा के संवाददाता के जे एम वर्मा की रपट। ...
भारत और चीन के बीच सीमा विवाद मामले में सैन्य स्तर पर 16वें दौर की बातचीत 17 जुलाई को भारतीय सीमा के चुशूल-मोल्डो में होगी। इस दौरान सैनिको को पीछे हटाने के अलावा चीनी लड़ाकू विमान के भारतीय सीमा में घुसपैठ का मुद्दा भी उठाया जाएगा। ...
कोरोना महामारी के कारण लगभग दो साल तक दलाई लामा धर्मशाला में ही रहे। लंबे समय बाद तिब्बती धर्मगुरु लद्दाख की यात्रा पर हैं। अपनी यात्रा पर वह लेह-लद्दाख में लगभग एक महीने रुकेंगे। ...