लद्दाख एक ऊंचा पठार है जिसका अधिकतर हिस्सा 3,500 मीटर (9,800 फीट) से ऊंचा है। यह हिमालय और कराकोरम पर्वत श्रृंखला और सिन्धु नदी की ऊपरी घाटी में फैला है। करीब 33,554 वर्गमील में फैले लद्दाख में बसने लायक जगह बेहद कम है। यहां हर ओर ऊंचे-ऊंचे विशालकाय पथरीले पहाड़ और मैदान हैं। यहां के सभी धर्मों के लोगों की जनसंख्या मिलाकर 2,36,539 है। लद्दाख के पूर्वी हिस्से में लेह के आसपास रहने वाले निवासी मुख्यतः तिब्बती, बौद्ध और भारतीय हिन्दू हैं, लेकिन पश्चिम में करगिल के आसपास जनसंख्या मुख्यतः भारतीय शिया मुस्लिमों की है। तिब्बत पर कब्जे के दौरान बहुत से तिब्बती यहां आकर बस गए थे। लद्दाख को चीन, तिब्बत का हिस्सा मानता है। सिन्धु नदी लद्दाख से निकलकर ही पाकिस्तान के कराची तक बहती है। प्राचीनकाल में लद्दाख कई अहम व्यापारिक रास्तों का प्रमुख केंद्र था। Read More
Ladakh Half Marathon: केंद्र शासित प्रदेश लद्दाख ने 13,862 फीट ऊंची पेंगोग झील में शून्य से कम तापमान में अपनी पहली 21 किलोमीटर दौड़ का सफलतापूर्वक आयोजन करके इतिहास रचा। ...
करीब तीन महीनों के बाद दुनिया के सबसे ठंडे माने जाने वाले द्रास, करगिल और संकू के इलाके के लोगों के लिए वह सच में बेहद खुशी का पल था जब वे करीब तीन महीनों के बाद ताजा सब्जियां और फल लेने के लिए बाजारों में निकले थे। ...
सरकार ने हर मौसम में लद्दाख तक पहुंच को सुलभ बनाने के लिए 4.1 किलोमीटर लम्बी शिंकुन ला सुरंग के निर्माण को मंजूरी दे दी है। यह हिमाचल प्रदेश को लेह से जोड़ेगा। ...
दबे स्वर में राजविलास अर्थात राजभवन लद्दाख के सूत्र कहते थे कि उपराज्यपाल के रूप में माथुर ने तीन साल के लंबे कार्यकाल के दौरान लेह की तुलना में दिल्ली में अधिक समय बिताया। ...
लद्दाख में लगभह हर रोज कुत्तों द्वारा काटे जाने के सात से आठ मामले सामने आ रहे हैं। कश्मीर में सिर्फ साढ़े तीन सालों के भीतर जनवरी 2019 से जुलाई 2022 के बीच कुत्तों के काटने के 65 हजार से अधिक मामले सामने आए थे। ...
15 जनवरी को, केडीए और एलएबी के प्रमुख नेताओं ने अपनी चार मांगों को लेकर दबाव बनाने के अभियान के तहत जम्मू में जोरदार विरोध प्रदर्शन किया था। अब 15 फरवरी की दोपहर को दोनो संगठन दिल्ली में एक मजबूत विरोध प्रदर्शन करेंगे। ...
लेह की सर्वोच्च संस्था के नेता और वरिष्ठ उपाध्यक्ष चेरिंग दोरजे लद्दाख बुद्धिस्ट एसोसिएशन ने कहा है कि कश्मीर का हिस्सा होना लद्दाख के लोगों के लिए बेहतर था। ...