कोलकाता अपने आप में इतिहास समेटे हुए है। करीब 400 साल पुराने इस शहर को क्षेत्रफल के मामले में नई दिल्ली के बाद दूसरा सबसे बड़ा शहर माना जाता है। ब्रिटिश राज के समय लंदन के बाद कोलकाता दुनिया का सबसे महत्वपूर्ण शहर था। यह शहर भारत की राजधानी भी रहा है। इस शहर को सिटी ऑफ ज्वॉय तो कहा ही जाता है। साथ ही इसे सिटी ऑफ पैलेसेज, सिटी ऑफ प्रोसेसन्स और कल्चरल कैपिटल ऑफ इन्डिया भी कहा जाता है। यात्रियों के मामले में हावड़ा स्टेशन देश के किसी भी अन्य ट्रेन स्टेशन की तुलना में अधिक व्यस्त है। हावड़ा ब्रिज कोलकाता शहर की पहचान है। इस तरह का पुल देश में अन्यत्र कहीं नहीं है। Read More
घटना को अंजाम देने वाली अधेड़ उम्र की महिला शुभ्रा घोरुई ने बताया कि वह ईडी के छापे में चटर्जी की करीबी सहयोगी अर्पिता मुखर्जी के दो फ्लैट से करीब 50 करोड़ रुपये की नकदी और गहने मिलने से नाराज थी। ...
कूचबिहार, दक्षिण दिनाजपुर, नादिया दक्षिण (राणाघाट), हुगली-श्रीरामपुर, झारग्राम और बनगांव सहित कई संगठनात्मक जिलों के अध्यक्ष बदले गए, जबकि कई अन्य जिलों जैसे कोलकाता उत्तर, बांकुड़ा, उत्तर दिनाजपुर, तामलुक और बनगांव के नए प्रमुख होंगे। ...
अभिषेक बनर्जी ने कहा कि सीएम ममता बनर्जी ने फैसला लिया और पार्थ चटर्जी मंत्री को हटा दिया गया। मामले की जांच की जा रही है। अगर कोई गलत करता है तो टीएमसी उसे नहीं बख्शेगी। ...
पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने कहा कि मैंने पार्थ चटर्जी को मंत्री पद से हटा दिया है। मेरी पार्टी सख्त कार्रवाई करती है। इसके पीछे कई कारण हैं लेकिन मैं विवरण में नहीं जाना चाहती। ...
पश्चिम बंगाल में शिक्षक भर्ती घोटाले से जुड़े मामले की जांच कर रहे प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) को अर्पिता मुखर्जी के एक और फ्लैट से बुधवार को भारी मात्रा में नकदी मिली। एक अधिकारी ने यह जानकारी दी। ...