जेपी नड्डा मूल रुप से हिमाचल प्रदेश के रहने वाले हैं। इनका जन्म 2 दिसंबर 1960 को हुआ है। जेपी नड्डा के पिता झारखंड के रांची यूनिवर्सिटी में प्रोफेसर थे। यही वजह था कि इनका झारखंड के साथ ही बिहार से भी गहरा जुड़ाव था। नड्डा ने अपनी राजनीति की शुरुआत पटना यूनिवर्सिटी से 1970 के दशक में की थीं। यह वही दौर था जब देश में इंदिरा गांधी ने इमरजेंसी लगा दिया था। इसके बाद नड्डा ने 1975 में जेपी आंदोलन में भी भाग लिया। इसके बाद जगत प्रकाश नड्डा बिहार में अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद में शामिल हुए। 1977 में छात्र संघ का चुनाव लड़ा और सचिव बने थे।1993 में हिमाचल प्रदेश में ही नड्डा विधायक बनकर विधानसभा पहुंचे थे। इसके बाद हिमाचल प्रदेश सरकार में कैबिनेट मंत्री भी बने। जेपी नड्डा 2012 में पहली बार राज्यसभा सदस्य चुने गए थे। इसके बाद एक तरह से देखा जाए तो राष्ट्रीय राजनीति में उनकी एंट्री हो गई थीं। नरेंद्र मोदी सरकार बनी तो वह इस सरकार में स्वास्थ्य मंत्री भी बने। Read More
योगी आदित्यनाथ ने शुक्रवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मुलाकात की। वे दो दिनों के लिए दिल्ली में हैं। पीएम मोदी से उनकी किस संबंध में बात हुई, इसे लेकर जानकारी सामने अभी नहीं आ सकी है। ...
उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ राष्ट्रीय राजधानी के दौरे पर हैं। भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्डा समेत पार्टी के शीर्ष नेताओं से और शुक्रवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मुलाकात कर सकते हैं। ...
उत्तर प्रदेश में विधानसभा चुनाव की आहट और बीजेपी में कुछ असंतोष की खबरों के बीच योगी आदित्यनाथ दिल्ली पहुंच रहे हैं। वे दिल्ली में दो दिन रहेंगे और इस दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी सहित अमित शाह से मुलाकात करने वाले हैं। ...
केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह के कार्यालय ने गृह मंत्री और पश्चिम बंगाल के नेता की तस्वीर साझा करते हुए ट्वीट किया, ‘‘ शुभेन्दु अधिकारी जी ने केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह जी से मुलाकात की।’’ ...
भाजपा उपाध्यक्ष और पार्टी के प्रदेश प्रभारी राधा मोहन सिंह ने राज्यपाल से मुलाकात के बाद संवाददाताओं से बातचीत में नेतृत्व परिवर्तन की संभावना संबंधी सवाल पर कहा "ऐसा कुछ नहीं है। ...
मुख्यमंत्री बी एस येदियुरप्पा ने कहा कि जब तक दिल्ली में आलाकमान को मुझ पर यकीन है तब तक मैं मुख्यमंत्री रहूंगा। राज्य के विकास के लिए दिन और रात काम करूंगा। ...