जेपी नड्डा मूल रुप से हिमाचल प्रदेश के रहने वाले हैं। इनका जन्म 2 दिसंबर 1960 को हुआ है। जेपी नड्डा के पिता झारखंड के रांची यूनिवर्सिटी में प्रोफेसर थे। यही वजह था कि इनका झारखंड के साथ ही बिहार से भी गहरा जुड़ाव था। नड्डा ने अपनी राजनीति की शुरुआत पटना यूनिवर्सिटी से 1970 के दशक में की थीं। यह वही दौर था जब देश में इंदिरा गांधी ने इमरजेंसी लगा दिया था। इसके बाद नड्डा ने 1975 में जेपी आंदोलन में भी भाग लिया। इसके बाद जगत प्रकाश नड्डा बिहार में अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद में शामिल हुए। 1977 में छात्र संघ का चुनाव लड़ा और सचिव बने थे।1993 में हिमाचल प्रदेश में ही नड्डा विधायक बनकर विधानसभा पहुंचे थे। इसके बाद हिमाचल प्रदेश सरकार में कैबिनेट मंत्री भी बने। जेपी नड्डा 2012 में पहली बार राज्यसभा सदस्य चुने गए थे। इसके बाद एक तरह से देखा जाए तो राष्ट्रीय राजनीति में उनकी एंट्री हो गई थीं। नरेंद्र मोदी सरकार बनी तो वह इस सरकार में स्वास्थ्य मंत्री भी बने। Read More
अमित शाह के नाम पर एक फर्जी ट्वीट करने के मामले में पुलिस ने अहमदाबाद में 4 लोगों को हिरासत में लिया है। केंद्रीय गृह मंत्री ने बयान जारी कर कहा, "मेरे खराब स्वास्थ्य के बारे में अफवाएं फैलाई गई हैं। मैं पूरी तरह से स्वस्थ हैं और मुझे कोई बीमारी नहीं ...
मायावती ने कहा कि महाराष्ट्र रेल दुर्घटना में हुई 16 मौतें और अनेकों के घायल होने से मैं बहुत दुखी हूं ये सब केंद्र और राज्य सरकार के लापरवाही से ही हुआ है। इस मामले में मेरा यही कहना है कि केंद्र और राज्य सरकार इस तरह की घटना को पूरी गंभीरता से लें ...
Visakhapatnam Vizag Gas Leak: आंध्र प्रदेश के विशाखापट्टनम के आर.आर. वेंकटपुरम गांव में एल.जी पॉलिमर उद्योग में रासायनिक गैस लीकेज से लोगों की आंखों में जलन और सांस लेने में तकलीफ हो रही है। सात लोगों की मौत हो गई है और 800 से अधीक लोग अस्पताल में एड ...
कोरोना वायरस को लेकर भाजपा ने कांग्रेस पर हमला बोला। भारतीय जनता पार्टी प्रवक्ता शाहनवाज हुसैन ने कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी से पूछा है कि आपने कितने लोगों की चिंता की और भोजन, राशन अभियान चलाया। ...
U.P.देवरिया जिले के BJP MLA सुरेश तिवारी का मुसलमानों से सब्जी नहीं खरीदने की अपील का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ है। सुरेश तिवारी:लॉकडाउन की समस्या को लेकर नगरपालिका से चर्चा कर रहे थे तभी समस्या सामने आई कि जो मियां लोग सब्जी बेच रहे हैं वो ...
वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग में आज विभाग संगठन मंत्रियों के साथ कोरोना संक्रमण पर विस्तृत चर्चा की। देश को कोरोना से बचाने के लिए सरकार भरसक प्रयास कर रही है। हमारे कार्यकर्ता भी हर ज़रूरतमंद की मदद करने की कोशिश कर रहे हैं। ...
भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) अध्यक्ष जे पी नड्डा सहित पार्टी के कई नेताओं ने गुरुवार को वरिष्ठ पत्रकार अर्नब गोस्वामी पर कथित हमले की निंदा की और इस घटना को लेकर कांग्रेस पर निशाना साधा। नड्डा ने ट्वीट कर कहा, ‘‘अर्णब गोस्वामी को कांग्रेस के कई मुख्यमं ...