इंदिरा गांधी का जन्म 19 नवंबर 1917 को जवाहरलाल नेहरू और कमला नेहरू के घर हुआ था। उनके दादा मोतीलाल नेहरू प्रसिद्ध वकील और कांग्रेस के बड़े नेता थे। लालबहादुर शास्त्री की मृत्यु के बाद जनवरी 1966 में इंदिरा गांधी पहली बार देश की प्रधानमंत्री बनीं। इंदिरा भारत की पहली महिला प्रधानमंत्री थीं। इंदिरा 1967 के आम चुनाव में बहुमत हासिल करके दोबारा देश की प्रधानमंत्री बनीं। कांग्रेस जब दो फाड़ में बँट गयी तो ज्यादातर पार्टी सांसदों और नेताओं ने इंदिरा का साथ दिया।साल 1971 के आम चुनाव में जीत हासिल कर के इंदिरा तीसरी बार देश की पीएम बनीं। जून 1975 से मार्च 1977 तक इंदिरा गांधी ने देश में आंतरिक आपातकाल लगा दिया। नतीजा ये हुआ कि 1977 के आम चुनाव में इंदिरा के नेतृत्व में कांग्रेस को बुरी तरह हार का सामना करना पड़ा। लेकिन 1980 में हुए लोक सभा चुनाव में उन्होंने फिर से जीत हासिल की और चौथी बार देश की प्रधानमंत्री बनीं। 1984 में अमृतसर स्थित सिखों के पवित्र धर्म स्थल स्वर्ण मंदिर को आतंकवादी जरनैल सिंह भिंडरावाले और उसके साथियों से आजाद कराने के लिए सेना भेजने का उनका निर्णय काफी विवादित रहा। इंदिरा गांधी के सिख अंगरक्षकों ने 31 अक्टूबर 1984 को गोली मारकर उनकी हत्या कर दी। इंदिरा संभवतः दुनिया की अकेली महिला नेता हैं जिसके पिता और बेटे दोनों ही देश के प्रधानमंत्री रहे। इंदिरा के पिता जवाहरलाल नेहरू भारत के पहले प्रधानमंत्री थे। वहीं उनके बेटे राजीव गांधी ने 1984 में अपनी माँ के निधन के बाद देश की बागडोर संभाली थी। Read More
इस आंदोलन को कई नामों से पुकारा जाता है, जैसे बिहार आंदोलन, जेपी आंदोलन इत्यादि और माना जाता है कि इस आंदोलन की शुरुआत 18 मार्च 1974 को पटना में छात्रों के जुलूस द्वारा की गई थी। लेकिन समय को फैलाकर देखें तो इस आंदोलन की भूमिका जय प्रकाश नारायण ने का ...
आजाद भारत में पहली और आखिरी बार इमरजेंसी की घोषणा 25 जून 1975 को की गई थी। उस समय देश की प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी थी। भारतीय लोकतंत्र में इसे काले दिन के तौर पर देखा जाता है। ...
स्वतंत्र भारत में लगाए गए आपातकाल के आज 45 साल हो गए हैं। 25 जून 1975 को आज ही के दिन तत्कालीन न प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी ने देश में आपातकाल लागू किया था। आपातकाल की घोषणा के साथ ही सभी नागरिकों के मौलिक अधिकार निलंबित कर दिए गए थे। भारत में इमरजेंस ...
25 जून का इतिहास: आजाद भारत के लिए ये दिन सबसे विवादित है। साल 1975 में तब की प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी ने देश में आज के दिन आपातकाल की घोषणा की थी। ...
आज का इतिहास: 23 जून का दिन कई बड़ी घटनाओं का गवाह रहा है। आज ही के दिन जहां एक विमान दुर्घटना में देश की पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी के छोटे पुत्र संजय गांधी का निधन हो गया। वहीं, जनसंघ के संस्थापक श्यामा प्रसाद मुखर्जी का निधन भी साल 1953 में ...
यह उसका दोहरा चरित्र है, भाजपा पहले अपने अंदर झांके और साफ़ करे कि क्या उसके दूसरे देशों के राजनीतिक दलों से संबंध नहीं हैं, 2015 में भाजपा के सहयोगी संघटन ने चीन में एमओयू पर हस्ताक्षर नहीं किये थे ,राम माधव ने पार्टी स्तर पर चीन की कितनी यात्राएं की ...