इंदिरा गांधी का जन्म 19 नवंबर 1917 को जवाहरलाल नेहरू और कमला नेहरू के घर हुआ था। उनके दादा मोतीलाल नेहरू प्रसिद्ध वकील और कांग्रेस के बड़े नेता थे। लालबहादुर शास्त्री की मृत्यु के बाद जनवरी 1966 में इंदिरा गांधी पहली बार देश की प्रधानमंत्री बनीं। इंदिरा भारत की पहली महिला प्रधानमंत्री थीं। इंदिरा 1967 के आम चुनाव में बहुमत हासिल करके दोबारा देश की प्रधानमंत्री बनीं। कांग्रेस जब दो फाड़ में बँट गयी तो ज्यादातर पार्टी सांसदों और नेताओं ने इंदिरा का साथ दिया।साल 1971 के आम चुनाव में जीत हासिल कर के इंदिरा तीसरी बार देश की पीएम बनीं। जून 1975 से मार्च 1977 तक इंदिरा गांधी ने देश में आंतरिक आपातकाल लगा दिया। नतीजा ये हुआ कि 1977 के आम चुनाव में इंदिरा के नेतृत्व में कांग्रेस को बुरी तरह हार का सामना करना पड़ा। लेकिन 1980 में हुए लोक सभा चुनाव में उन्होंने फिर से जीत हासिल की और चौथी बार देश की प्रधानमंत्री बनीं। 1984 में अमृतसर स्थित सिखों के पवित्र धर्म स्थल स्वर्ण मंदिर को आतंकवादी जरनैल सिंह भिंडरावाले और उसके साथियों से आजाद कराने के लिए सेना भेजने का उनका निर्णय काफी विवादित रहा। इंदिरा गांधी के सिख अंगरक्षकों ने 31 अक्टूबर 1984 को गोली मारकर उनकी हत्या कर दी। इंदिरा संभवतः दुनिया की अकेली महिला नेता हैं जिसके पिता और बेटे दोनों ही देश के प्रधानमंत्री रहे। इंदिरा के पिता जवाहरलाल नेहरू भारत के पहले प्रधानमंत्री थे। वहीं उनके बेटे राजीव गांधी ने 1984 में अपनी माँ के निधन के बाद देश की बागडोर संभाली थी। Read More
इंदिरा गांधी का जन्म 19 नवंबर, 1917 को हुआ था और उन्होंने राष्ट्रीय राजनीति में अपनी छाप छोड़ी और 1966 से 1977 तक और फिर 1980 से 31 अक्टूबर, 1984 को उनकी हत्या तक तीसरी प्रधान मंत्री के रूप में कार्य किया। ...
Karnataka Politics News: गौड़ा परिवार के करीबी सूत्रों ने बताया कि पार्थिव शरीर को अंतिम दर्शन के लिए आज शाम तक मुदीगेरे में अद्यंताया रंगमंदिर में रखा जाएगा। ...
सोशल मीडिया पर यूजर्स ने शुभ पर लंदन में अपने हालिया संगीत कार्यक्रम में पूर्व भारतीय प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी की हत्या का मजाक उड़ाने और जश्न मनाने वाले चित्रों के साथ हुडी दिखाने का आरोप लगाया ...
कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने मंगलवार को अपनी दादी और पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी को उनकी 39वीं पुण्य तिथि पर याद करते हुए कहा कि वह उनकी ताकत का स्रोत थीं। ...
जवाहरलाल नेहरू साल 1934 में कमला नेहरू के साथ शांतिनिकेतन पहुंचे। वहां उन्होंने गुरुदेव रवींद्रनाथ ठाकुर की देखरेख में चल रहे इस स्कूल को देखा और निश्चय किया कि बेटी इंदिरा की शिक्षा और संस्कार के लिए शांतिनिकेतन से अच्छा कोई स्कूल नहीं है। ...
Parliament 75 years: प्रधानमंत्री ने बहुत सावधानी से अपने शब्दों का चयन करते हुए प्रत्येक के पिछले 75 वर्षों के दौरान भारत निर्माण में उनके योगदान के बारे में कहा. ...