इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) बीसीसीआई द्वारा आयोजित होने वाली दुनिया का सबसे बड़ा क्लब टी20 टूर्नामेंट हैं। 2008 में शुरू हुए आईपीएल में आठ टीमें मुंबई इंडियंस, चेन्नई सुपर किंग्स, कोलकाता नाइट राइडर्स, राजस्थान रॉयल्स, सनराइजर्स हैदराबाद, किंग्स इलेवन पंजाब, दिल्ली कैपिटल्स और रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर खेलती हैं। आईपीएल का पहला खिताब शेन वॉर्न की कप्तानी में राजस्थान रॉयल्स ने जीता था। अब तक मुंबई इंडियंस की टीम ने सबसे ज्यादा चार बार खिताब अपने नाम किया है, जबकि चेन्नई सुपरकिंग्स ने 3 बार आईपीएल खिताब अपने नाम किया है। मुंबई और चेन्नई के अलावा कोलकाता की टीम ने आईपीएल खिताब पर दो बार और राजस्थान रॉयल्स, डेक्कन चार्जर्स व सनराइजर्स हैदराबाद ने एक-एक बार आईपीएल खिताब पर कब्जा किया है। Read More
WIPL 2023: मुंबई इंडियंस, रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर और दिल्ली कैपिटल जैसी आईपीएल टीमों के अलावा कैपरी ग्लोबल होल्डिंग्स (लखनऊ) और अडानी स्पोर्टलाइन ने डब्ल्यूपीएल के लिए फ्रेंचाइजी टीमें खरीदी हैं। ...
SA20 2023: हेनरिक क्लासेन ने अपने बल पर 1 रन से हराया। प्रिटोरिया कैपिटल्स की टीम बाउंड्री में भी पीछे रह गई। क्लासेन ने 16 बार गेंद सीमा रेखा से बाहर भेजी और प्रिटोरिया कैपिटल्स के सभी खिलाड़ी 14 बार ही गेंद बाहर मार सके। ...
WIPL 2023: महिला प्रीमियर लीग (डब्ल्यूपीएल 2023) का उद्घाटन सीजन रिलायंस समर्थित इंडियाविन स्पोर्ट्स और अडानी ग्रुप के अहमदाबाद के स्वामित्व वाली टीम के बीच हो सकता है। ...