Indian National Congress: भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस (INC) भारत की सबसे पुरानी राजनैतिक पार्टी है। इसकी स्थापना अंग्रेजी हुकुमत से आजादी पाने के लिए 28 दिसंबर 1885 में हुई थी। इसके प्रमुख संस्थापकों में ए ओ ह्यूम, दादा भाई नौरोजी और दिनशा वाचा शामिल थे। कांग्रेस के पहले अध्यक्ष वोमेश चंदर बोनर्जी थे। 15 अगस्त, 1947 को आजाद भारत की पहली सरकार कांग्रेस ने ही बनाई। 26 जनवरी, 1950 को भारत का संविधान भी कांग्रेस के शासनकाल में ही लागू हुआ। आजाद भारत के 70 साल के इतिहास में तकरीबन 60 साल कांग्रेस के नेतृत्व वाली सरकारें रही हैं। इस दौरान देश को कांग्रेस ने पहले प्रधानमंत्री जवाहरलाल नेहरू (1947-1965) से मनमोहन सिंह (2004-2014) तक कुल सात प्रधानमंत्री दिए हैं। साल 2014 के लोकसभा चुनाव अबतक की कांग्रेस का सबसे दोयम प्रदर्शन रहा। कांग्रेस पार्टी को साल 2014 के आम चुनावों में 543 सदस्यीय लोकसभा में केवल 44 सीट ही मिलीं। इसके बाद राज्यों में भी कांग्रेस का तेजी से पतन हुआ। वर्तमान में पंजाब और कर्नाटक ही दो बड़े प्रदेश ऐसे हैं जहां कांग्रेस की सरकारें हैं। लेकिन आगामी 12 को कर्नाटक में भी विधानसभा चुनाव हैं। इसलिए इन दिनों कांग्रेस पुनः खुद को स्थापति करने के लिए कर्नाटक चुनावों में संघर्षरत है। कांग्रेस के वर्तमान अध्यक्ष राहुल गांधी हैं। Read More
Haryana Lok Sabha Elections 2024: हरियाणा की 10 लोकसभा सीट के लिए शनिवार को मतदान होगा। वर्ष 2019 में भाजपा ने राज्य की सभी 10 सीट पर जीत हासिल की थी। ...
Karnataka Government Hospital: सोशल मीडिया पर एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है। इस वीडियो में मरीज का इलाज मजबूरन डॉक्टरों को टॉर्च की रोशनी में करना पड़ रहा है। ...
कर्नाटक के मुख्यमंत्री सिद्धारमैया ने दावा किया है कि पूर्व प्रधानमंत्री एचडी देवेगौड़ा ने यौन उत्पीड़न के आरोपों में फंसे अपने पोते जनता दल सेक्युलर सांसद प्रज्वल रेवन्ना को पिछले महीने जर्मनी भागने में मदद की थी। ...
सोशल मीडिया पर कन्हैया कुमार का एक वीडियो काफी तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें ये दावा किया जा रहा है कि उन्होंने कहा कि नक्सली हमले में मारे गए सेना के जवानों को शहीद का नहीं बल्कि सेना द्वारा मारे गए नक्सलियों को शहीद का दर्जा देना चाहिए। ...
राजद नेता मनोज झा ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के दिये बयानों पर कहा कि अगर हममें से कोई भी ऐसी बात कहता तो हमारा परिवार हमें डॉक्टर के पास लेकर जाता। ...