जब बारिश या अन्य स्रोतों से बहुतायत में पानी जमा हो जाता है तो इसे बाढ़ कहते हैं। वैश्विक स्तर पर इतिहास में चीन बाढ़ से सबसे ज्यादा प्रभावित रहा है। भारत के कई हिस्से बरसात में बाढ़ से प्रभावित हो जाते हैं। इसमें बिहार, केरल, कर्नाटक और अन्य कई राज्य पीड़ित रहते हैं। साल 2018 में केरल बाढ़ से बुरी तरह प्रभावित है। यहां पिछले 100 में सबसे भीषण बाढ़ आई है। मुख्यमंत्री पीनाराई विजयन ने कहा है कि शुरुआत अनुमान के मुताबिक करीब 10 हजार करोड़ रुपये का नुकसान हुआ है इसके अलावा सैकड़ों लोगों की जान जा चुकी है। केरल में मानसून के दौरान अन्य राज्यों की तुलना में अधिक बारिश होना एक सामान्य बात है। लेकिन भारतीय मौसम विभाग ने कहा है कि इस साल केरल में कम दबाव के कारण सामान्य से 37 फ़ीसदी अधिक बारिश हुई है। Read More
पूरे उत्तर-पश्चिम भारत में पिछले तीन दिन से लगातार बारिश हो रही है। 10 जुलाई को दोपहर 2 बजे हथिनीकुंड बैराज से यमुना में 2,13,679 क्यूसेक पानी छोड़ा गया है। भारी बारिश और हथिनिकुंड बैराज से पानी छोड़े जाने के कारण यमुना नदी चेतावनी स्तर को पार कर गयी ...
बैठक के बाद सीएम केजरीवाल ने कहा कि हालात भयावह होने के आसार नहीं हैं लेकिन सरकार की तैयारी पूरी है। केजरीवाल ने कहा कि अगर यमुना 206 मीटर के निशान को पार करती है, तो हम नदी के किनारे निकासी शुरू कर देंगे। ...
बाढ़ के खतरे के मद्देनजर अधिकारियों को सतर्क रहने और संवेदनशील क्षेत्रों में आवश्यक उपाय करने का निर्देश दिया गया है। नदी के तटबंध के आसपास रहने वाले लोगों को जागरूक और आगाह करने के लिए त्वरित प्रतिक्रिया दलों को भी तैनात किया गया है। ...
हिमाचल प्रदेश में भारी बारिश और भूस्खलन को देखते हुए एचपी ट्रैफिक टूरिस्ट और रेलवे पुलिस ने ट्वीट किया है और लिखा है कि "भारी बारिश और उसके बाद भूस्खलन और जलभराव के कारण शिमला-कालका हेरिटेज रेल ट्रैक पर ट्रेनों की आवाजाही आज रद्द कर दी गई है।" ...
मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) ने रविवार सुबह विभिन्न इलाकों से नदियों और झरनों में जलस्तर के खतरे के निशान को पार कर जाने की खबरें आने के बाद यह अलर्ट जारी किया। ...