Congress: भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस (INC) भारत की सबसे पुरानी राजनैतिक पार्टी है। इसकी स्थापना अंग्रेजी हुकुमत से आजादी पाने के लिए 28 दिसंबर 1885 में हुई थी। इसके प्रमुख संस्थापकों में ए ओ ह्यूम, दादा भाई नौरोजी और दिनशा वाचा शामिल थे। कांग्रेस के पहले अध्यक्ष वोमेश चंदर बोनर्जी थे। 15 अगस्त, 1947 को आजाद भारत की पहली सरकार कांग्रेस ने ही बनाई। 26 जनवरी, 1950 को भारत का संविधान भी कांग्रेस के शासनकाल में ही लागू हुआ। आजाद भारत के 70 साल के इतिहास में तकरीबन 60 साल कांग्रेस के नेतृत्व वाली सरकारें रही हैं। इस दौरान देश को कांग्रेस ने पहले प्रधानमंत्री जवाहरलाल नेहरू (1947-1965) से मनमोहन सिंह (2004-2014) तक कुल सात प्रधानमंत्री दिए हैं। साल 2014 के लोकसभा चुनाव अबतक की कांग्रेस का सबसे दोयम प्रदर्शन रहा। कांग्रेस पार्टी को साल 2014 के आम चुनावों में 543 सदस्यीय लोकसभा में केवल 44 सीट ही मिलीं। इसके बाद राज्यों में भी कांग्रेस का तेजी से पतन हुआ। वर्तमान में पंजाब और कर्नाटक ही दो बड़े प्रदेश ऐसे हैं जहां कांग्रेस की सरकारें हैं। लेकिन आगामी 12 को कर्नाटक में भी विधानसभा चुनाव हैं। इसलिए इन दिनों कांग्रेस पुनः खुद को स्थापति करने के लिए कर्नाटक चुनावों में संघर्षरत है। कांग्रेस के वर्तमान अध्यक्ष राहुल गांधी हैं। Read More
कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने भाजपा और पीएम मोदी पर हमला करते हुए कहा कि वे लोकतंत्र को भी स्वीकार नहीं करते हैं, क्योंकि उन्होंने मध्य प्रदेश, कर्नाटक, तेलंगाना, मणिपुर, उत्तराखंड, गोवा में लोकतांत्रिक रूप से चुनी हुई सरकारों को गिरा दिया ह ...
कर्नाटक के पूर्व मुख्यमंत्री और जेडीएस के वरिष्ठ नेता एचडी कुमारस्वामी ने बीते सोमवार को आरोप लगाया कि सूबे की सिद्धारमैया सरकार उनके परिवार के सदस्यों और समर्थकों सहित कुल 40 फोन को टैप करवा रही है। ...
कलकत्ता हाईकोर्ट के जस्टिस चित्त रंजन दाश ने पद से रिटायर होने के बाद कहा कि आरएसएस ने उनके व्यक्तित्व निर्माण में, उनमें साहस और देशभक्ति पैदा करने में मदद की थी। ...
Delhi Lok Sabha Election 2024: दिल्ली की कथित शराब घोटाला मामले में सुप्रीम कोर्ट के द्वारा अंतरिम जमानत पर तिहाड़ जेल से बाहर आए दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने इंडिया गठबंधन के उम्मीदवारों के लिए सोमवार को चुनावी सभा को संबोधित किया। ...
Delhi Lok Sabha Election 2024: 25 मई को दिल्ली की सात लोकसभा सीटों पर मतदान होना है। बीजेपी के खिलाफ कांग्रेस-आप ने इंडी गठबंधन के तहत अपने उम्मीदवार उतारे हैं। ...
योगी आदित्यनाथ ने चंडीगढ़ में एक चुनावी रैली को संबोधित करते हुए राहुल गांधी और कांग्रेस पार्टी पर तीखा हमला बोला। सीएम योगी ने कहा कि वे और उनकी पार्टी देश में आतंकवाद, नक्सलवाद, भ्रष्टाचार और अराजकता के लिए जिम्मेदार हैं। ...