भाजपा नेता बृज भूषण शरण सिंह वर्तमान में यूपी के कैसरगंज लोकसभा सीट से सांसद हैं। उन्होंने पहली बार 1991 में लोकसभा चुनाव लड़ा था और तब उन्होंने गोंडा निर्वाचन क्षेत्र से अपना पहला चुनाव जीता। उनकी पत्नी भी यूपी से सांसद रह चुकी हैं। बृज भूषण शरण सिंह की छवि एक बाहुबली नेता के तौर पर रही है और छात्र जीवन से वह राजनीति से जुड़े रहे हैं। वह अभी भारतीय कुश्ती महासंघ (WFI) के भी अध्यक्ष हैं। हालांकि इस पद पर रहते हुए वह विवादों में हैं। कुछ पहलवानों ने उन पर यौन उत्पीड़न का आरोप लगाया है। कई शीर्ष पहलवान उन्हें इस पद से हटाने और उन पर कार्रवाई की मांग पर अड़े हुए हैं। Read More
भारतीय कुश्ती महासंघ (डब्ल्यूएफआई) के अध्यक्ष बृजभूषण शरण सिंह पर यौन उत्पीड़न का आरोप लगाने वाली नाबालिग महिला पहलवान ने मजिस्ट्रेट के सामने बयान दर्ज कराया है। ...
बृजभूषण शरण सिंह ने एक वीडियो जारी कर के कहा है कि अगर उनके खिलाफ एक भी आरोप साबित होता है तो वह फांसी पर लटक जाएंगे। उन्होंने कहा कि दिल्ली पुलिस मामले की जांच कर रही है इसलिए वह अभी इस मामले को लेकर ज्यादा नहीं बोल सकते हैं। ...
दिल्ली के जंतर-मंतर पर पहलवानों का साथ देने बड़ी संख्या में किसान रविवार को पहुंचे हैं। किसान नेता राकेश टिकैत भी पहुंचे हैं। उन्होंने कहा कि बृज भूषण शरण सिंह की गिरफ्तारी होनी चाहिए। ...
दिल्ली में सुरक्षा व्यवस्था और कड़ी कर दी गई है। जंतर-मंतर पर प्रदर्शन कर रहे पहलवानों के समर्थन में आज दो किसान संघों से जुड़े सदस्यों के पहुंचने के ऐलान के बीच दिल्ली की सीमा पर भी सुरक्षा इंतजाम कड़े किए गए हैं। ...