भारतीय जनता पार्टी वर्तमान भारतीय राजनीति की सबसे बड़ी पार्टी है। केंद्र में नरेंद्र मोदी सरकार समेत भारत के 29 राज्यों में से 22 में बीजेपी के नेतृत्व या गठजोड़ वाली सरकारें हैं। इसकी स्थापना श्यामाप्रसाद मुखर्जी ने साल 1951 में भारतीय जनसंघ के रूप में की थी। इसे व्यापक तौर पर दक्षिणपंथी सोच वाले राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (RSS) की राजनीतिक शाखा के रूप में जाना जाता था। भारत में वर्ष 1977 में लगे आपातकाल के बाद भारतीय जनसंघ अन्य दलों के साथ जनता पार्टी बनाने के लिए एकजुट हुई। लेकिन 1980 जनता पार्टी के टूट गई। इसके इसके बाद भारतीय जनाता पार्टी का उदय हुआ। लेकिन शुरुआती 10 साल पार्टी गुमनामी में रही। इसके साल 1990 में अयोध्या में राम जन्मभूमि विवाद में बढ़-चढ़ कर हिस्सा लेने के बाद पार्टी देश की राजनीति में वापसी की। इसके बाद अटल बिहारी वाजपेयी (1998-2004) के नेतृत्व में एक सफल लोकसभा कार्यकाल समेत तीन बार सरकार बनाई। अंतिम लोकसभा चुनाव में बीजेपी को प्रचंड बहुमत मिली। वर्तमान बीजेपी कांग्रेस मुक्त भारत के नारे के साथ आगे बढ़ रही है। Read More
लखनऊ: लोकसभा में गुरुवार को पेश वक्फ संशोधन विधेयक भले ही अटक गया है, लेकिन अब यह रुका हुआ विधेयक भी उत्तर प्रदेश में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के लिए मुसीबत बन सकता है। इसकी वजह है यूपी में सबसे अधिक वक्फ संपत्तियों का होना। यह वक्फ संपत्तियां यूपी ...
विनेश फोगाट को लेकर कांग्रेस नेता और हरियाणा के पूर्व मुख्यमंत्री भूपेंद्र सिंह हुड्डा ने कहा कि अगर उनके पास विधानसभा में सीट होती तो वो उन्हें राज्यसभा पहुंचा देते। हालांकि हरियाणा विधानसभा में कांग्रेस के पास खुद के 29 विधायक हैं। ...
Amrit Lal Meena: राजस्थान के उदयपुर की सलूम्बर विधानसभा सीट से भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के विधायक अमृत लाल मीणा का बुधवार रात हृदयाघात से निधन हो गया। ...
Paris Olympics 2024: महिला 50 किलोग्राम कुश्ती वर्ग में विनेश फोगाट के बाहर हो जाने पर भारतीय कुश्ती संघ के अध्यक्ष ने कहा कि उनकी कोई गलती नहीं है। ...
विनेश फोगाट के अयोग्य करार देने के मामले पर विपक्ष ने संसद के अपर हाऊस में मुद्दा उठाया और इस दौरान कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने कहा कि हम इसके पीछे की वजह जानना चाहते हैं, इसके पीछे कौन है? ...
भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) में बीते लोकसभा चुनावों के दौरान मिली शिकस्त के कारणों की लखनऊ से लेकर दिल्ली तक हुई समीक्षा पूरी हो गई है. अब भाजपा नेता यूपी में 10 सीटों पर होने वाले उपचुनाव में जीत हासिल करने के लक्ष्य को हासिल करने में जुटेंगे. ...