भारतीय जनता पार्टी वर्तमान भारतीय राजनीति की सबसे बड़ी पार्टी है। केंद्र में नरेंद्र मोदी सरकार समेत भारत के 29 राज्यों में से 22 में बीजेपी के नेतृत्व या गठजोड़ वाली सरकारें हैं। इसकी स्थापना श्यामाप्रसाद मुखर्जी ने साल 1951 में भारतीय जनसंघ के रूप में की थी। इसे व्यापक तौर पर दक्षिणपंथी सोच वाले राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (RSS) की राजनीतिक शाखा के रूप में जाना जाता था। भारत में वर्ष 1977 में लगे आपातकाल के बाद भारतीय जनसंघ अन्य दलों के साथ जनता पार्टी बनाने के लिए एकजुट हुई। लेकिन 1980 जनता पार्टी के टूट गई। इसके इसके बाद भारतीय जनाता पार्टी का उदय हुआ। लेकिन शुरुआती 10 साल पार्टी गुमनामी में रही। इसके साल 1990 में अयोध्या में राम जन्मभूमि विवाद में बढ़-चढ़ कर हिस्सा लेने के बाद पार्टी देश की राजनीति में वापसी की। इसके बाद अटल बिहारी वाजपेयी (1998-2004) के नेतृत्व में एक सफल लोकसभा कार्यकाल समेत तीन बार सरकार बनाई। अंतिम लोकसभा चुनाव में बीजेपी को प्रचंड बहुमत मिली। वर्तमान बीजेपी कांग्रेस मुक्त भारत के नारे के साथ आगे बढ़ रही है। Read More
Wayanad Lok Sabha by-election: प्रियंका गांधी का मुकाबला भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी (भाकपा) के दिग्गज नेता सत्यन मोकेरी और भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की नव्या हरिदास से है। ...
Karnataka bypoll results: मतगणना तीन केंद्रों (तीनों खंडों में से एक) पर सुबह आठ बजे शुरू हुई और निर्वाचन अधिकारियों को दोपहर तक नतीजों के बारे में स्पष्ट तस्वीर सामने आने की उम्मीद है। ...
By-Election 2024 Live Updates: उत्तर प्रदेश में नौ सीट, राजस्थान में सात सीट, पश्चिम बंगाल में छह सीट, असम में पांच सीट, पंजाब और बिहार में चार-चार सीट, कर्नाटक में तीन सीट, मध्य प्रदेश और केरल में दो-दो सीट तथा छत्तीसगढ़, गुजरात, उत्तराखंड और मेघालय ...
Cash-for-votes Row: बीजेपी नेता विनोद तावड़े के वकील ने तीनों कांग्रेस नेताओं को कानूनी नोटिस भेजकर माफी मांगने को कहा है, नहीं तो उन पर 100 करोड़ रुपये का मुकदमा किया जाएगा। ...
सत्तारूढ़ गठबंधन को 288 सदस्यीय विधानसभा में 178-200 सीटें जीतने का अनुमान है। पोलस्टर ने भविष्यवाणी की है कि शिवसेना (यूबीटी), कांग्रेस और शरद पवार की एनसीपी (एसपी) से मिलकर बनी महा विकास अघाड़ी 82-102 सीटों तक ही सीमित रहेगी। ...